एक्सप्लोरर

सेहत के लिए कितना खतरनाक है शांति और सादगी का प्रतीक कबूतर, जानें कौन-कौन सी बीमारियों को देता है दावत?

रिपोर्ट के अनुसार साल 2000 से 2023 तक भारत में कबूतरों की संख्या करीब 150% तक बढ़ गई है. बालकनी और छतों पर कबूतर बैठकर बीट करते हैं और उनके पंख भी गिरते हैं, जिसकी वजह से कई बीमारियां भी फैल रही हैं.

Diseases Caused By Pigeon : क्या आप जानते हैं कि शांति और सादगी के प्रतीक कबूतर इंसानों की सेहत के लिए खतरनाक हैं. इनकी वजह से कई बीमारियां फैल सकती हैं.अगर नहीं तो सावधान हो जाइए. दरअसल, खूबसूरत दिखने वाला ये पक्षी हेल्थ को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है.

इसी को देखते हुए कुछ महीने पहले दिल्ली नगर निगम (MCD) ने कबूतरों को दाना डालने पर बैन लगाने का प्लान कर रहा था. इसकी वजह कबूतरों की लगातार बढ़ती संख्या और बीमारियां बताई गई थी. मुंबई के कुछ इलाकों में इस पर पहले से रोक है. ऐसे में आइए जानते हैं कबूतरों की वजह से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: दोस्त हो आसपास तो दूर होगा हर गम, यारी आपसे दूर करेगी हर बीमारी, जानें क्या कहती है रिसर्च

1. फेफड़ों को कर सकते हैं खराब

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कबूतरों की बीट छतों और बालकनी को गंदा करने के साथ लंग्स (Lungs) को भी खराब कर सकती हैं. इनकी वजह हाइपर सेंसिटिविटी न्यूमोनाइटिस का खतरा रहता है.दरअसल, कबूतर की बीट में एवियन एंटीजंस मौजूद होते हैं, जो खतरनाक होते हैं. ये हवा के जरिए नाक में पहुंचकर सांसों से फेफड़ों तक पहुंच जाते हैं और लंग्स टिश्यू खराब करने लगते है. यही कारण है कि कबूतरों को दाना डालने वालों के फेफड़े जल्दी खराब हो सकते हैं. उनमें सांस लेने की क्षमता कम होती जाती है और शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है. 

2. अस्थमा के मरीजों के लिए खतरा

अस्थमा पीड़ितों को कबूतरों से दूर रहने की सलाह दी जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कबूतर भी अस्थमा का कारण बन सकते हैं. ऐसे में जिन लोगों के फेफड़े पहले से ही कमरोज हैं, वे इनसे होने वाले इंफेक्शन की चपेट में ज्यादा जल्दी आ सकते हैं. कमजोर इम्यून सिस्टम वालों को भी सावधान रहना चाहिए. बच्चों और बुजुर्गों को कबूतरों से दूर रखना चाहिए.

3. फंगल इंफेक्शन हो सकता है

कबूतरों की बीट या पंखों से फंगल इंफेक्शन कैंडिडिआसिस (Candidiasis) का खतरा भी रहता है. यह कैंडिडा यीस्ट की ग्रोथ की वजह से हो सकता है. इसकी वजह से मुंह में सूजन, व्हाइट पैच, खाने का टेस्ट न आना और मुंह के दोनों कोनों में लालपन आने लगता है. इसकी वजह से स्किन की रंगत उड़ सकती है या वह लाल होने लगती है,स्किन में दर्द भी हो सकता है. इस बीमारी की वजह से प्राइवेट पार्ट में भी समस्याएं हो सकती हैं.इस एरिया में खुजली, जलन और महिलाओं में ज्यादा डिस्चार्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कैंडिडा यीस्ट की वजह से नाखून भी खराब हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

4. सिरदर्द और बुखार

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कबूतरों से ई-कोलाई हमारे शरीर में पहुंच सकता है.  कबूतरों की बीट पानी, सब्जी, फल या खेतों में गिरने के बाद अगर बिना साफ किए किसी तरह शरीर के अंदर पहुंच जाए तो ई-कोलाई बैक्टीरिया शरीर में घुस जाता है, जिसकी वजह से बेहोशी, जी-मिचलाना, सिरदर्द या बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

कबूतरों की बीट नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है. कबूतरों की बीट से सिटाकोसिस होने का खतरा भी रहता है, जिसे पैरेट फीवर भी कहा जाता है, ज Chlamydia psittaci नामक बैक्टीरिया से फैलता है. इसमें फ्लू जैसे लक्षण नजर आते हैं. बुखार, थकान और मांसपेशियों में दर्द आ सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Thali: क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
Cardio Vs Strength Training: लंबी उम्र के लिए कार्डियो या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में क्या सही? 58% घटता है समय से पहले मौत का खतरा
लंबी उम्र के लिए कार्डियो या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में क्या सही? 58% घटता है समय से पहले मौत का खतरा
Lemon Water: नींबू पानी में भूलकर भी ना डालें ये चीज, जहर बन जाएगी फायदा देने वाली ये ड्रिंक
नींबू पानी में भूलकर भी ना डालें ये चीज, जहर बन जाएगी फायदा देने वाली ये ड्रिंक
Bladder Cancer: सर्जरी के बाद रेडिएशन थेरेपी से थमेगा ब्लैडर कैंसर, दोबारा बीमारी लौटने का खतरा हुआ बेहद कम
सर्जरी के बाद रेडिएशन थेरेपी से थमेगा ब्लैडर कैंसर, दोबारा बीमारी लौटने का खतरा हुआ बेहद कम

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA Bloc Meeting LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
Karuppu OTT Release:'करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे सूर्या और तृषा की ये धमाकेदार फिल्म?
करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
Israel Iran War Live Updates: 'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
American Tourist in Bihar: US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
AI In Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
Embed widget