एक्सप्लोरर

Cancer Risk: घर की इन चीजों से हो सकता है कैंसर, इस्तेमाल करने से पहले बरतें सावधानी

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि हवा, खाना और घरेलू समान तक कैंसर के कारण हो सकते हैं. ज्यादा समय तक इनका इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है. इसलिए इनका इस्तेमाल करते समय सावधानियां बरतनी चाहिए.

Cancer: कैंसर खतरनाक औऱ जानलेवा बीमारी है, जो पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा रहा है. किसी भी उम्र में इसका खतरा हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी ही नहीं कई अन्य कारणों से भी कैंसर हो सकता है. हमारे घरों में ही कैंसर फैलाने वाले कई सामान मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल अगर सही तरह न किया जाए तो कैंसर (Cancer) की चपेट में आ सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि हवा, खाना और घरेलू समान तक कैंसर के कारण हो सकते हैं. ज्यादा समय तक इनका इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं रोजाना इस्तेमाल होने वाली किन चीजों से कैंसर हो सकता है...
 
घरेलू आइटम्स में कैंसर
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हमारे घरों में रोजाना इस्तेमाल होने वाले सामान में मौजूद कार्सिनोजेन के संपर्क में आने से कैंसर का खतरा रहता है. नॉन-स्टिक कुकवेयर, प्लास्टिक कंटेनर, घरेलू क्लीनर, मोमबत्तियों के इस्तेमाल से कैंसर फैल सकता है. हाल ही में हुए एक अध्ययन में माइक्रोप्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर आगाह किया गया है, क्योंकि इससे कैंसर का खतरा बढ़ता है.
 
प्लास्टिक वाली चीजों में कैंसर
प्लास्टिक के बर्तन-कंटेनर्स और पॉलिथीन बैग्स का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इनसे भी कैंसर का खतरा रहता है. प्लास्टिक के टिफिन में गर्म खाना रखने, प्लास्टिक की बॉटल में पानी पीने से शरीर में हानिकारक तत्व पहुंचते हैं. स्टडी के मुताबिक, प्लास्टिक कंटेनर्स में बिस्फेनॉल-ए (BPA) और फेथलेट्स मौजूद हो सकते हैं, जो कैंसर के कारक माने जाते हैं.
 
नॉन-स्टिक कुकवेयर से कैंसर का रिस्क
घरों में खाना पकाने के लिए नॉन-स्टिक  कुकवेयर या दूसरे बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है. इन्हें बनाने के लिए टेफ्लॉन नाम का तत्व का इस्तेमाल होता है, जो कोटिंग के काम आता है. इससे खाना बनाना और बर्तनों की सफाई आसान होती है. अध्ययनों से पता चला है कि हाई टेंपरेचर पर गर्म करने से नॉन-स्टिक बर्तनों से हानिकारक पेरफ्लूरिनेटेड केमिकल रिलीज होता है, जिसकी शरीर में अधिकरता कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है.
 
पेंट और साफ-सफाई के आइटम्स से कैंसर का खतरा
कई तरह के पेंट, वार्निश और फर्श क्लीनर्स से भी कैंसर का खतरा रहता है. दरअसल, इनमें बेंजीन, फॉर्मेल्डिहाइड और टोल्यूनि नाम के खतरनाक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो लंबे समय तक संपर्क में रहने वालों के लिए हानिकारक होते हैं. इनसे कैंसर समेत कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स इनके संपर्क में कम आने की सलाह देते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Abortion Sideffects: 'खतरनाक' हो सकता है बार-बार गर्भपात कराना, ज्यादा अबॉर्शन कराने से हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viruses Reactivated After Covid: कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget