एक्सप्लोरर

Health Tips: वर्क फ्रॉम होम कहीं बना न दे आपको इन 5 स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं का शिकार

कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग वर्क फ्रॉम होम का रास्ता अपना चुके हैं. लेकिन क्या हो अगर ये रास्ता उन्हें किसी और बीमारी की तरफ ले जाए? जी हाँ, सही सुना आपने, बिना आपकी नोटिस में आए वर्क फ्रॉम होम का ये फ़ॉर्मूला आपकी सेहत को तेज़ी से बिगाड़ सकता है. इसलिए आज हम आपको वर्क फ्रॉम होम के कारण होने वाली बीमारियों से आगाह करेंगे.

Health Tips: कोरोना महामारी के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं. इस बीमारी के प्रहार से लोग इतने खौफज़दा हैं कि देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी घर से निकलने में कतरा रहे हैं और ऐसे में उन्होंने वर्क फ्रॉम होम का सहारा लेना ही बेहतर समझा है. लेकिन आपको बता दें कि वर्क फ्रॉम होम के कारण जहां आप इस महामारी से बच रहे हैं वहीं ये आपको कई अन्य बीमारियों की चपेट में ला सकता है. तो आइये जानते हैं वर्क फ्रॉम होम का ये तरीका कैसे बिगाड़ रहा है आपकी सेहत और साथ ही जानेंगे कि आपको किन बीमारियों का शिकार बना सकने की राह पर है ये वर्क फ्रॉम होम.

वर्क फ्रॉम होम ने बिगाड़ी आपकी सेहत वर्क फ्रॉम होम के चलते आपने खुद में कई शारीरिक या मानसिक बदलाव महसूस करे होंगे. आपने देखा होगा कि जब आप काम पर या फिर दफ्तर पर जाते हैं, तो आप ज़्यादा खुश और अच्‍छा महसूस करते हैं. वर्क फ्रॉम होम ने आपको अकेलापन, तनाव और अनहेल्‍दी स्‍नैकिंग जैसी कई आदतें और समस्‍याएं दे दी हैं, जो कि आपके संपूर्ण सेहत को बिगाड़ रही हैं. इसके अलावा, वर्क फ्रॉम होम आपके गिरते मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी ज़िम्मेदार है.

1. स्‍ट्रेस ईटिंग वित्तीय चिंताओं से लेकर घर की जिम्‍मेदारियों के अलावा घर से ऑफिस का काम करना, ये सब परिस्थितियां आपको तनाव में डाल सकती हैं जिसके कारण आपको खाने की क्रेविंग हो सकती है और आप कैलोरीयुक्‍त खाने की तरफ आकर्षित हो सकते हैं. व्यायाम की कमी के साथ इस तरह की स्‍ट्रेस ईटिंग आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है. इसलिए आप स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी सभी परेशानियों से बचने के लिए एक स्वस्थ डाइट पैर्टन और वर्कआउट को चुनें. इसके अलावा, आप अपने तनाव के स्तर को कंट्रोल करने की भी कोशिश करें.

2. वज़न बढ़ना वर्क फ्रॉम होम में वज़न बढ़ना एक ऐसी आम समस्‍या है, जिसे अधिकांश लोगों ने महसूस किया होगा. लंबे समय तक बैठना, कोई भी व्यायाम न करना और अस्वास्थ्यकर खानपान आपके वजन बढ़ने का कारण बन सकता है जिससे आपको कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं. इसलिए आप सुनिश्चित करें कि स्वस्थ भोजन खाएं और हर हफ्ते कम से कम 5 घंटे व्यायाम करें. इसके अलावा, र्प्‍याप्‍त नींद भी ज़रूर लें.

3. पीठ में दर्द और तनाव असंतुलित या खराब स्थिति में बैठने से गर्दन, कंधों, बांहों की मांसपेशियां तंग होने के साथ आपको दर्द महसूस हो सकता है. इस दर्द से निपटने के लिए आप घर से काम करते हुए भी एक सही पोश्‍चर में बैठकर काम कर सकते हैं. आप अपने कंप्यूटर के सामने बैठकर अपनी कोहनी के साथ लगभग 90 डिग्री पर सही स्थिति में बैठें. सुनिश्चित करें कि आप बैड पर बैठकर काम करने से बचें और दर्द या अकड़न से बचने के लिए हर घंटे कुछ स्ट्रेचिंग करें. वहीं अपने आपको हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी पिएं. आप वर्क फ्रॉम होम में कमर दर्द की समस्‍या से बचने के लिए कुछ बचाव टिप्‍स अपना सकते हैं.

4. अकेलापन अकेलापन यहां सबसे आम समस्या है, जिसका सामना आपको घर से काम करते समय करना पड़ रहा है. हम सब सामाजिक प्राणी हैं, इसलिए हमें सामाजिक संपर्क और साथ की ज़रुरत होती है. लेकिन एक ही स्थान पर सीमित रहना अकेलापन, डिप्रेशन और उदासी की भावनाओं को जन्म दे सकता है. इसलिए ऐसे में यह आवश्यक है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़े रहें, जिसे आप जानते हैं.

5. अनिद्रा पूरे दिन स्क्रीन को देखने की वजह से और कहीं बाहर न जाने की वजह से आपके सोने में बाधा आ सकती है और अनिद्रा की समस्‍या पैदा हो सकती है. जिस क्षण आप काम करना बंद कर देते हैं, तो आप कुछ देर टहलें और वर्कआउट करें. इसके अलावा, आप सोने से कम से कम दो घंटे पहले अपने फोन, लैपटॉप और टैबलेट को अपने से दूर कर दें.

Chanakya Niti: शत्रु को सबक सिखाना है तो चाणक्य की इन बातों को कभी न भूलें, जानिए आज की चाणक्य नीति

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
International Chess Day: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
Joint Pain in Rain: क्या बारिश में बढ़ जाता है जोड़ों और पुरानी चोट का दर्द? डॉक्टर ने बताया सच
क्या बारिश में बढ़ जाता है जोड़ों और पुरानी चोट का दर्द? डॉक्टर ने बताया सच
COVID Alert in Andra Pradesh: आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget