एक्सप्लोरर

Low Sperm Count: पुरुषों में घट गया है स्पर्म काउंट, ऐसे चल सकता है पता

एक रिसर्च के मुताबिक, 1973 से 2018 तक स्पर्म काउंट में सालाना 1.2% की दर से गिरावट आई, जो 10.4 करोड़ से गिरकर 4.9 करोड़ प्रति मिलीलीटर तक पहुंच चुकी है.

Low Sperm Count Signs  : खराब होती लाइफस्टाइल और खानपान पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी (Sperm Quality) को बिगाड़ रहा है. इंडियन सोसायटी ऑफ असिस्टेड रिप्रोडॅक्शन के अनुसार, 10-14% भारतीय पुरुषों और महिलाओं में बांझपन (Infertility) की समस्या है. हर 15 में से एक भारतीय कपल इस समस्या से जूझ रहा है.

पुरुषों में इसकी वजह स्पर्म की मात्रा (Sperm Count), उसकी क्वॉलिटी और स्पर्म की लाइफ कम होना है. पुरुषों में बांझपन का मतलब है कि वे पिता बनने में सक्षम नहीं हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर स्पर्म काउंट कम क्यों होता जा रहा है, कैसे पता चलता है कि यह कम हो गया है.

स्पर्म काउंट कम होने की सबसे बड़े कारण

खराब लाइफस्टाइल

मोटापा

फास्ट फूड

शराब-सिगरेट

ड्रग्स

लैपटॉप गोद में रखकर काम करना

जेब में मोबाइल रखना

देर से शादी करना

स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए

येरुशलम में हिब्रू यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हेगई लेवाइन का कहना है कि आम तौर पर एक मिलीलीटर सीमेन में 4 करोड़ से कम स्पर्म होने का मतलब बांझपन कीसमस्या है. 2022 में लेवाइन का एक रिसर्च सामने आया, जिसमें स्पर्म काउंट को लेकर ग्लोबल ट्रेंड के बारें में बताया गया. इसके मुताबिक, 1973 से 2018 तक स्पर्म काउंट में सालाना 1.2% की दर से गिरावट आई, जो 10.4 करोड़ से गिरकर 4.9 करोड़ प्रति मिलीलीटर तक पहुंच चुकी है. साल 2020 से गिरावट 2.6% सालाना हो गई. ऐसा खानपान, रहन-सहन और वातावरण बदलने से हो रहा है.

यह भी पढ़ें : दिनभर आराम, फिर भी खूब हो रही थकान? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

स्पर्म काउंट कैसे चेक कर सकते हैं

आप घर बैठे स्पर्म टेस्ट किट से अपने स्पर्म की जांच कर सकते हैं. हालांकि, इससे सिर्फ इतना ही पता चलता है कि स्पर्म काउंट कितना है. इस टेस्ट से स्पर्म के बारें में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकती है. इस किट से 10 मिनट में रिजल्ट मिल जाता है. अगर 2 करोड़ से ज्यादा स्पर्म होता है तो इसका मतलब यह नहीं कि आप पिता नहीं बन सकते हैं. क्योंकि पुरुषों की फर्टिलिटी कई अन्य चीजों पर भी निर्भर करती है. इसलिए बेहतर यही होगा कि अपने स्पर्म की जांच किसी लैब या प्रोफेशनल्स से ही कराएं.

स्पर्म काउंट घटने से संकेत

1. स्पर्म की कमी से टेस्टिकल्स यानी अंडकोष से निकलने वाली नसों में सूजन आ सकती है.

2. कुछ सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन भी स्पर्म काउंट कम होने का कारण बन सकते हैं.

3. इजैकुलेशन की समस्या भी स्पर्म काउंट कम होने का संकेत हो सकता है.

4. फिजिकल रिलेशन बनाने की इच्छा न करना

5. इरेक्शन बनाए रखने में समस्या

6. स्पर्म की कम मात्रा

7. टेस्टिकल्स में दर्द या गांठ

8. प्रेगनेंसी में समस्या

9. बार-बार सांस से जुड़े इंफेक्शन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget