एक्सप्लोरर

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक...उम्र के हिसाब से किसे कितना नमक खाना चाहिए?

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, एक वयस्क को रोजाना 5 ग्राम से अधिक नमक नहीं खाना चाहिए.लेकिन उम्र के हिसाब से नमक की मात्रा अलग-अलग हो सकती है.ज्यादा नमक खाना सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है

Salt Intake by Age : नमक के बिना खाने का स्वाद बिगड़ जाता है. इसमें सोडियम और पोटैशियम दोनों पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. सोडियम शरीर में पानी का सही मात्रा बनाए रखने से लेकर ऑक्सीजन और दूसरे पोषक तत्वों को सभी अंगों तक पहुंचाने में मदद करता है. इसकी वजह से वैस्कुलर हेल्थ, नर्व सिस्टम में एनर्जी आती है. इसका मतलब ये नहीं कि खूब सारा नमक ही खाया जाए.

नमक की एक तय मात्रा होती है, इससे ज्यादा इसे खाना हानिकारक हो सकता है. WHO भी 2030 तक लोगों के खाने से 30% नमक कम करने के लक्ष्य पर कामकर रहा है. रिपोर्ट में दावा है कि अगर समय रहते ऐसा नहीं किया गया तो आने वाले सात सालों में करीब 70 लाख लोगों की नमक से होने वाली बीमारियों से मौत हो सकती है. ऐसे में सवाल उठता है कि एक इंसान के कितना नमक खाना चाहिए. क्या हर उम्र में नमक खाने की अलग-अलग मात्रा होती है.

यह भी पढ़ें : कहीं आप भी तो बेड पर बैठकर नहीं खा रहे खाना, अगर हां तो पहले जान लें नुकसान

कितना नमक खाना है खतरनाक

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, दुनिया में ज्यादातर लोग जरूरत से ज्यादा यानी रोजाना 10.8 ग्राम नमक खा जाते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है. इससे तमाम तरह की जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ता है. ज्यादा नमक खाने से बाल झड़ना, किडनी में सूजन, वाटर रिटेंशन बढ़ना, शरीर में पानी जमा होना,  हड्डियां कमजोर होना, हार्ट डिजीज, लकवा, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

एक हेल्दी व्यक्ति को कितना नमक खाना चाहिए

डाइटिशियन और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक हेल्दी इंसान को हर दिन 5 ग्राम यानी एक टी स्पून जितना नमक खाना चाहिए. एक दिन में 2.3 ग्राम से ज्यादा सोडियम नहीं लेना चाहिए, जो पांच ग्राम नमक से मिल जाता है.

किस उम्र में कितना नमक खाना चाहिए

0-6 माह का बच्चा- हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, 6 महीने के बाद अचानक बच्चों को नमक देने वाले फूड्स नहीं देने चाहिए. बच्चे को फूड्स में नाम मात्र का ही नमक मिलाना चाहिए.

6 माह से 1 साल तक- 6 महीने की उम्र के बाद बच्चों को धीरे-धीरे नमक देना चाहिए. ध्यान रखना चाहिए कि जब तक बच्चा एक साल का न हो जाए तब तक सिर्फ एक ग्राम नमक ही खिलाना चाहिए.

1 से 3 साल की उम्र तक- हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, 1 से 3 साल की उम्र में बच्चों को हर दिन दो ग्राम नमक दे सकते हैं. 

4 से 10 साल की उम्र तक- बच्चा जब चार साल का हो जाए तो उसके नमक की मात्रा को बढ़ा देना चाहिए. 10 साल की उम्र तक उसे 3 ग्राम तक नमक दे सकते हैं.

10 साल से ज्यादा उम्र में- हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि 10 साल के बाद की उम्र वालों को हर दिन 5 ग्राम नमक खाना चाहिए. इससे ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है.        

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे




Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget