एक्सप्लोरर

Raw Or Boiled: उबालकर या कच्चा...जानें किस तरह का दूध पीना चाहिए? कौन सा है ज्यादा फायदेमंद?

कुछ शोध में पाया गया है कि दूध को उबालकर उसके बैक्टीरिया को नष्ट किया जा सकता है लेकिन उसमें पाए जाने वाले हेल्दी एंजाइम, विटामिन की कमी हो जाती है, जबकि कच्चा दूध नुकसानदायक भी हो सकता है.

Raw vs Boiled Milk : डाइटिशियन और घर के बड़े-बुजुर्ग दूध पीने की सलाह देते हैं. अक्सर रात को सोने से पहले बहुत से लोग दूध पीते हैं. दूध को डाइट का हिस्सा बनाकर सेहतमंद रह सकते हैं. दूध पीने के कई फायदे हो सकते हैं. कुछ लोग कच्चा (Raw Milk) और कुछ उबालकर दूध (Boiled Milk) पीते हैं. इसे लेकर बहुत से लोगों को कंफ्यूजन रहता है कि किस तरह का दूध ज्यादा फायदेमंद होता है.आइए जानते हैं इसका जवाब...

कच्चे दूध के फायदे-नुकसान
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कच्चे दूध में नेचुरल एंजाइम, मिनरल्स और विटामिन्स के साथ ही कई जरूरी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कच्चे दूध में खतरनाक बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए गंभीर तौर पर खतरे भी पैदा कर सकता है. खासकर कमजोर इम्यून सिस्टम वाले, प्रेगनेंट महिलाओं और बच्चों के लिए दूध को कच्चा दूध पीने से बचना चाहिए, क्योंकि यह नुकसानदायक हो सकता है.

उबले दूध के फायदे-नुकसान
कई रिपोर्ट्स के अनुसार, दूध को पीने के लिए सुरक्षित बनाने के लिए फ्रेंच माइक्रोबाइयोजिस्ट और केमिस्ट लुई पाश्चर ने इसे उबालने की सबसे पहले सलाह दी थी. हालांकि, कुछ शोध में पाया गया है कि दूध को उबालकर उसके बैक्टीरिया को नष्ट किया जा सकता है लेकिन उसमें पाए जाने वाले हेल्दी एंजाइम, विटामिन और जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है.

पैकेज्ड दूध को पीने से पहले उसे थोड़ा गर्म करना सुरक्षित है, लेकिन इसे 10 मिनट से ज़्यादा उबालने से बचें. आदर्श रूप से मध्यम आंच पर 4-5 मिनट में एक गिलास दूध पर्याप्त गर्म हो जाता है. इससे यह सुनिश्चित होगा कि दूध में आवश्यक पोषक तत्व बरकरार रहेंगे.आप कच्चे दूध को एक बार में उबाल सकते हैं और फिर इसे सुरक्षित रखने के लिए रेफ्रिजरेटर में स्टोर कर सकते हैं. 

कच्चा या उबालकर कैसे पिएं दूध
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दूध को पीने के लिए बनाने और उसके पोषक तत्वों को बचाने के लिए कच्चे दूध को कम से कम 10 मिनट तक उबालना चाहिए. इससे ज्यादा दूध को उबालने से बचना चाहिए. एक गिलास दूध को कम  से कम 4-5 मिनट तक गर्म करना चाहिए, इसके बाद ठंडा करके पीना चाहिए. इससे बैक्टीरिया भी मर जाते हैं और दूध के जरूरी पोषक तत्व भी बचे रहते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

हेल्थ इस गंभीर बीमारी का शिकार हैं 4 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, ज्यादातर इसके खतरे से अंजान, जानें इसके लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget