एक्सप्लोरर

वजन भी नहीं बढ़ रहा और चेहरा भी फूल गया, जानें कहां हो रही है दिक्कत?

अगर वजन नहीं बढ़ रहा लेकिन चेहरा फूला लग रहा है,तो ये शरीर के अंदर अंदरूनी अलर्ट हो सकता है.इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. ऐसा होने पर तुरंत सही जांच कराएं ताकि कोई समस्या हो तो पकड़ में आ जाए.

Swollen Face Skinny Body Reason : अगर आपका शरीर दुबला-पतला है, वजन नहीं बढ़ रहा लेकिन चेहरा फूला-फूला सा लग रहा है, तो इसे हल्के में बिल्कुल भी न लें. ये मामूली बात नहीं है. ज्यादातर लोगों को लगता है कि चेहरा मोटा दिखना हेल्दी होने का संकेत है, लेकिन अगर बॉडी वेट नहीं बढ़ रहा और चेहरे में सूजन है तो ये किसी छिपी हुई समस्या का इशारा हो सकता है. ऐसे में सावधान हो जाना चाहिए. चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या दिक्कतें हो सकती हैं.

1. हार्मोनल असंतुलन 

थायरॉइड, कोर्टिसोल या अन्य हार्मोन के असंतुलन (Hormonal Imbalance) से चेहरे पर सूजन आ सकती है. कुशिंग सिंड्रोम नाम की एक कंडीशन में शरीर पतला होता है लेकिन चेहरा गोल और फूला हुआ लगता है. इसमें थकान, मूड स्विंग्स, अनियमित पीरियड्स, या बाल झड़ने की समस्या हो सकती है. ऐसे में एंडोक्रिनोलॉजिस्ट से मिलें और ब्लड टेस्ट कराएं.

ये भी पढ़ें- मुंह में उंगली डालने पर बच्चे को रोक देते हैं आप, जानें इससे उनको कितना होता है फायदा?

2. फास्ट फूड या ज्यादा नमक वाला खाना

अगर आप बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड या सॉल्टी चीजें खाते हैं, तो पानी शरीर में रुक सकता है (Water Retention) जिससे चेहरा सूजा हुआ लगेगा. इसमें आंखों के नीचे सूजन, गाल भारी लगने लगता है. ऐसे लक्षण दिखने पर पानी ज्यादा पीएं, नमक कम करें, ताजा फल-सब्जियां खाएं.

3. स्टेरॉयड या दवाओं का साइड इफेक्ट

कुछ दवाएं जैसे स्टेरॉयड या कॉर्टिकोस्टेरॉइड लेने से चेहरा फूल सकता है. ऐसी समस्या होनेपर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, हो सकता है कि दवा बदलने की जरूरत हो सकती है.

4. नींद की कमी और स्ट्रेस

कम नींद या ज्यादा टेंशन शरीर के हॉर्मोन लेवल को डिस्टर्ब कर देता है, जिससे चेहरे पर सूजन दिख सकता है. ऐसी समस्या होने पर रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें और मेडिटेशन करें.

5. लिवर या किडनी से जुड़ी समस्याएं

कभी-कभी शरीर में छुपी हुई लिवर या किडनी से जुड़ी दिक्कतें भी चेहरे की सूजन की वजह बनती हैं. इनकी वजह से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स, पेशाब में बदलाव और जल्दी-जल्दी थकान लगने लगती है. ऐसे लक्षण नजर आने पर एक बार फुल बॉडी चेकअप जरूर करवाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget