एक्सप्लोरर

पीलिया में आखिर क्यों आंखें और चेहरा पड़ जाता है पीला ? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

पीलिया लिवर से जु़ड़ी बीमारी है. हालांकि, इसके लक्षण त्वचा पर देखने को मिलते हैं. इस बीमारी में कई तरह की समस्याएं होती है. अगर सावधानीपूर्वक रहा जाए तो पीलिया के खतरे से बचा जा सकता है.

Jaundice: पीलिया ऐसी बीमारी है, जो किसी को भी हो सकती है लेकिन बच्चे इसके ज्यादा शिकार होते हैं. इस बीमारी (Jaundice) में चेहरा-आंखें और यूरीन का रंग पीला हो जाता है. इसके अलावा त्वचा में खुजली होना, भूख न लगना और उल्टी जैसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. पीलिया के लक्षण त्वचा पर साफ नजर आता है. हालांकि, यह लिवर से जुड़ी बीमारी है. ऐसे में आइए जानते हैं इस बीमारी के बारें में...
 
पीलिया क्या है
अमेरिकन फैमिली फिजिशियन (AAFP) के मुताबिक, पीलिया में त्वचा, श्लेष्म झिल्ली और आंखों का सफेद हिस्सा पीला हो जाता है. जब शरीर बिलीरुबिन नाम का कंपाउंड सही तरह से प्रोसेस्ड नहीं कर पाता है. लाल रक्त कोशिकाओं के ब्रेक डाउन होने पर बिलीरुबिन का प्रोडक्शन होता है. लिवर इस गंदे पदार्थ को फिल्टर करता रहता है. जब शरीर में इसकी मात्रा ज्यादा हो जाती है तो लिवर इसे साफ नहीं कर पाता है. इससे पीलिया हो सकती है. 
 
पीलिया का कारण
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पीलिया किसी ऐसे डिसऑर्डर के कारण या बहुत ज्यादा बिलीरुबिन के उत्पादन या लिवर के फिल्टर न करने से होता है. डॉक्टर के मुताबिक, कुछ तरह की दवाईयों के  साइड इफेक्ट्स, पित्त की पथरी, शराब ज्यादा पीने, पित्ताशय या अग्नाशय कैंसर या सिरोसिस-हेपेटाइटिस जैसे लिवर वाली बीमारियों की वजह से भी पीलिया हो सकता है. इसका मतलब साफ है कि पीलिया त्वचा से जुड़ी बीमारी नहीं है. ज्यादा सावधानी रखकर इस बीमारी से बच सकते हैं.
 
त्वचा के अलावा पीलिया के लक्षण
त्वचा में पीलापन और थकान
पेट दर्द, वजन घटना
उल्टी-बुखार की दिक्कतें
 
पीलिया से बचने के लिए क्या करें
  • 2021 के एक अध्ययन के अनुसार धूम्रपान-शराब से बचकर पीलिया को खतरे को कम कर सकते हैं.
  • लाइफस्टाइल में बदलाव कर लिवर को हेल्दी रख सकते हैं.
  • संतुलित आहार लें.
  • नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें.
  • दवाईयों का सावधानीपूर्वक सेवन करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Identify Fake Medicines: बाजार में बिक रही हैं नकली दवाएं, खरीदने से पहले ऐसे करें पता...

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget