एक्सप्लोरर

HIV अब नहीं होगा जानलेवा, जल्द आ सकती है दवा, जानिए कहां तक पहुंची रिसर्च

एचआईवी की वजह से जानलेवा बीमारियां होती हैं. अब तक इसका सही इलाज नहीं मिल पाया है. हालांकि, इस पर रिसर्च जारी है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस वायरस को खत्म करने वाला इलाज ढूंढ लिया जाएगा.

HIV Treatment : अब तक माना जा रहा था कि एचआईवी यानी ह्यूमन इम्यूनो डेफिशिएंसी वायरस से होने वाली बीमारी का कोई इलाज नहीं है, लेकिन अब धीरे-धीरे इस जानलेवा बीमारी के इलाज में सफलता मिल रही है. नए वैज्ञानिक और तकनीकी की मदद से HIV और एड्स का इलाज ढूंढा जा रहा है. अगर दुनिया को 2010 से लेकर 2030 तक एचआईवी संक्रमण और एड्स से होने वाली मौतों को 90% तक कम करने के WHO के लक्ष्य को पूरा करना है तो इसका इलाज गेमचेंजर साबित हो सकता है. एचआईवी,एड्स के खिलाफ लड़ाई में 30 सालों में काफी सफलता मिली है. आइए जानते हैं क्या सचमुच एचआईवी ठीक हो सकता है.

एंटीरेट्रोवायरल ट्रीटमेंट

इस इलाज में शरीर के अंदर वायरस की टारगेट रेप्लिकेशन को दबाया जाता है. मतलब इसकी मदद से एचआईवी से पीड़ित लोग एचआईवी वायरस को दूसरों तक फैलाने के रिस्क के बिना, लंबे समय तक जिंदा रह सकते हैं. हालांकि, एंटीरेट्रोवायरल  इलाकके साथ भी एचआईवी के साथ रहने से अन्य गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ता है.

साउथ अफ्रीका 2004 से मुफ्त एंटीरेट्रोवायरल ट्रीटमेंट दे रहा है. जिसका फायदा भी देखने को मिला है. 2010 से 2021 तक वहां नए एचआईवी मरीजों की संख्या में 50% की गिरावट आई है.

HIV का इलाज

एचआईवी के इलाज पर अभी जो रिसर्च चल रहा है, वो शुरुआती दौर में है. कहा जा रहा है कि जीन थेरेपी और इम्यूनोथेरेपी इसके इलाज में मददगार हो सकते हैं. दुनिया में अब तक 7 लोग एचआईवी से ठीक हो चुके हैं. उन लोगों को एचआईवी के साथ कैंसर भी था. उनके कैंसर का इलाज जीन थेरेपी के तौर पर बोन मैरो ट्रांसप्लांट के जरिए किया गया था. इससे एचआईवी को खत्म करने में भी मदद मिली, क्योंकि बोन मैरो ट्रांसप्लांट उन लोगों से लिए गए थे,जिनमें एचआईवी कोरसेप्टर्स कोशिका पर प्रोटीन की कमी थी. 

यह भी पढ़ें : भारत में हर घंटे सांप के काटने से जाती है 6 लोगों की जान, अब सरकार ने उठाया ये कदम

HIV के इलाज में बोन मैरो ट्रांसप्लांट कितना सही

बोन मैरो ट्रांसप्लांट महंगी और खतरनाक प्रक्रिया है. इसे किसी बीमारी के इलाज के लिए नहीं देखा जा सकता है. इसके अलावा शुरुआती इलाज और इम्यूनोथेरेपी के कॉम्बिनेशन से इलाज में कुछ संभावनाएं दिख रही हैं. इन्हें एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी के बिना एचआईवी को लंबे समय तक कंट्रोल करने के लिए डेवलप किया जा सकता है.

एचआईवी के इलाज की चुनौतियां

एक्सपर्ट्स के अनुसार, एचआईवी के साथ चुनौती है कि यह इंसान के DNA में कैद हो जाता है, जिससे इससे छुटकारा पाना खास तौर से कठिन हो जाता है. यह बहुत अधिक म्यूटेशन करता है. यहीकारण है कि इसकी वैक्सीन बनाना काफी मुश्किल है.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

इस तरह हो रहा एचआईवी का इलाज

अफ्रीका की KwaZulu-Natal यूनिवर्सिटी के तहत अफ्रीका हेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट और एचआईवी पैथोजेनेसिटी प्रोग्राम में महिलाओं के एक ग्रुप पर रिसर्च कर रहा है, जिनमें एचआईवी इंफेक्शन ज्यादा है. इन महिलाओं का एचआईवी टेस्ट किया जाता है.

अगर उनमें वायरस पाया जाता है तो उन्हें तुरंत ART (Antiretroviral Therapy) दी जाती है. थोड़ी देर के बाद, इम्यूनिटी बढ़ाने वाले इलाज भी किए जाते हैं, जिसमें एंटीबॉडी को निष्क्रिय किया जाता है और फिर महिला को निगरानी में रखा जाता है. इस दौरान देखा जाता है कि क्या वह अपने दम पर वायरस को कंट्रोल करने में सक्षम है.अगर नहीं, तो उसे तुरंत एआरटी में वापस कर दिया जाता है. अभी यह शोध जारी है. इसमें वायरस को कंट्रोल करने और इम्यून सिस्टमको सही ढंग से समझने में मदद मिल सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kidney Stone Symptoms: सिर्फ दर्दनाक नहीं, जानलेवा भी हो सकता है किडनी स्टोन, जानें सेप्सिस कब बन जाता है असली दुश्मन?
सिर्फ दर्दनाक नहीं, जानलेवा भी हो सकता है किडनी स्टोन, जानें सेप्सिस कब बन जाता है असली दुश्मन?
Causes Of Premature Ageing: 8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Benefits Of Eating Figs: क्या आप भी अंजीर को समझते हैं मामूली मेवा? हड्डियों से दिल तक इसके फायदे उड़ा देंगे आपके होश!
क्या आप भी अंजीर को समझते हैं मामूली मेवा? हड्डियों से दिल तक इसके फायदे उड़ा देंगे आपके होश!

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Death Penalty Law: इजरायल में धोखे की सजा मौत! 90 दिन के भीतर फिलिस्तीनियों को फांसी के फंदे पर लटकाएंगे नेतन्याहू, जानें क्यों
इजरायल में धोखे की सजा मौत! 90 दिन के भीतर फिलिस्तीनियों को फांसी के फंदे पर लटकाएंगे नेतन्याहू, जानें क्यों
UP Weather: यूपी में बादलों की आवाजाही का दौर, आज नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी
यूपी में बादलों की आवाजाही का दौर, आज नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी
15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- 'आज का प्लान बस...'
15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- 'आज का प्लान बस...'
Iran-US Israel War: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध में किस हथियार ने मचाया सबसे ज्यादा कहर? ड्रोन, मिसाइल या AI आखिर क्या?
ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध में किस हथियार ने मचाया सबसे ज्यादा कहर? ड्रोन, मिसाइल या AI?
राजपाल यादव ने सोनू सूद सहित फाइनेंशियल हेल्प करने वालों का किया शुक्रिया, बोले-'मैं अपनी पूरी जिंदगी इस कर्ज को चुकाने...'
राजपाल यादव ने फाइनेंशियल मदद के लिए सोनू सूद सहित तमाम का किया शुक्रिया, कह दी ये बात
Assembly Elections 2026 Live: बंगाल में बीजेपी की हार को लेकर अखिलेश यादव की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- वहां दीदी हैं, दीदी ही रहेंगी
Live: बंगाल में बीजेपी की हार को लेकर अखिलेश यादव की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- वहां दीदी हैं, दीदी ही रहेंगी
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Rajasthan RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस तरह कर पाएंगे चेक; यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
राजस्थान बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस तरह कर पाएंगे चेक; यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
Embed widget