एक्सप्लोरर

Health Tips: सफेद बालों से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

बालों का सफेद होना एक ऐसी समस्या है जिससे अधिकतर लोग जूझ रहे हैं. बालों का सीधा संबंध हमारे भोजन यानि खानपान से है. बालों को असमय सफेद होने से रोका जा सकता है.

बालों का सफेद होना एक ऐसी समस्या है जिससे अधिकतर लोग जूझ रहे हैं. बालों का सीधा संबंध हमारे भोजन यानि खानपान से है. बालों को असमय सफेद होने से रोका जा सकता है. अगर आपका खानपान और दैनिक दिनचर्या अनुशासित है तो इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है.

वैसे तो डाक्टरों का कहना है कि 20 साल के बाद बालों का सफेद होना शुरू हो जाता है लेकिन इससे पहले अगर बाल सफेद होने लगें तो समझ लें कि शरीर में प्रोटीन और कॉपर की कमी से ऐसा हो रहा है. वहीं कई बार किसी गंभीर बीमारी के कारण भी बालों का रंग सफेद होने लगता है. ऐसी स्थिति में तुरंत डाक्टर की मदद लेनी चाहिए. बालों को सफेद होने से एक उम्र के बाद भी बचाया जा सकता है. इसके लिए थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है. विटामिन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं.

विटामिन बी शरीर में जब विटामिन बी की कमी होने लगती है तो इसका असर हमारे बालों पर दिखाई देने लगता है. बाल सफेद होने लगते हैं यहां तक कि कभी कभी सिर के बाल झड़ने भी लगते हैं. इस विटामिन की कमी से बाल कमजोर होने लगते हैं. सही समय पर इसकी रोकथाम न की जाए तो ये बालों को नुकसान पहुंचाती है.

विटामिन बी डेयरी प्रोडक्ट में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इसका सेवन नियमित करने से बालों को मजबूती मिलती है और बाल सफेद भी नहीं होते हैं. बालों के लिए विटामिन बी6 और बी 12 भी बहुत महत्वपूर्ण है. शरीर में जब इस विटामिन की कमी होती है तो बालों को ऑक्सीजन मिलना कम हो जाता है. फॉलिक एसिड और बॉयोटिन की कमी से बाल सफेद होने लगते हैं.

विटामिन की कमी को ऐसे दूर करें

जिन लोगों के बाल सफेद हो रहे है उन्हें तुरंत विटामिन बी, विटामिन बी6 और विटामिन 12 बी को लेकर गंभीर हो जाना चाहिए. दूध से बने प्रोडक्ट से विटामिन बी की कमी को दूर किया जा सकता है. वहीं विटामिन बी6 और बी12 की कमी को दूर करने के लिए साबुत अनाज, मछली, चिकिन, मीट, अंडा और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए.

इन चीजों का करना चाहिए सेवन चॉकलेट, मशरूम, दालों का सेवन करने से कॉपर की कमी दूर होती है. इन पदार्थों में कॉपर के तत्व पाए जाते हैं जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. स्ट्रॉबेरी में विटामिन-सी होता है. इसमे कोलेजन पाया जाता है जो बढ़ती उम्र में बालों को सफेद होने से रोकता है. अखरोट और बादाम में भी कॉपर और विटामिन ई होता है जो बालों के साथ साथ सेहत के लिए भी अच्छा होता है. आंवला बालों को सफेद होने से बचाता है. करी पत्ता हमारी रसोई का प्रमुख हिस्सा है. इसका प्रयोग बालों के लाभकारी है. यह भी बालों को सफेद होने से रोकता है. वहीं सूरजमुखी के बीज भी इसमें सहायक होते हैं. इसके बीजों में भरपूर मिनरल होते हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget