एक्सप्लोरर

शराब पीने के बाद लिवर को इसे फिल्टर करने में कितना लगता है वक्त? जान लीजिए जवाब

लिवर हमारे शरीर का अहम अंग है, जो टॉक्सिक चीजों को साफ करने का कामकरता है. शराब पीने से लिवर पर भार पड़ता है, जिससे यह अपनी काम करने की क्षमता खो सकता है.Althशराब का सबसे ज्यादा असर लिवर पर ही पड़ता है.L

Liver Detox Time After Drinking : शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है. ये लाइन हमें अक्सर ही देखने और सुनने को मिल जाता है. बावजूद इसके बहुत से लोग इससे दूरी नहीं बना पाते हैं. शराब शरीर के अलग-अलग अंगों पर असर डालता है लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान लिवर (Liver) को उठाना पड़ता है.

चूंकि लिवर हमारे शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग है. यह खाने और ड्रिंक्स से न्यूट्रिएंट्स प्रॉसेस यानी फिल्टर कर सभी अंगों को उनकी जरूरत के अनुसार बांट देता है. लिवर खून से हानिकारक पदार्थों को निकालकर इसे साफ करने का काम करता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या लिवर शराब को भी फिल्टर करता है, इसमें कितना वक्त लगता है.

शराब पीने से किस अंग को सबसे ज्यादा खतरा

शराब पीने से सबसे ज्यादा प्रभावित लिवर होता है. शराब लीवर में पहुंचकर पहले सूजन बढ़ाता है और फिर धीरे-धीरे इसे पूरी तरह खराब कर देता है. अगर कोई रोजाना या हफ्ते में 3-4 बार शराब का ज्यादा सेवन कर ले तो 5-10 साल में लिवर डैमेज होने का रिस्क काफी ज्यादा बढ़ सकता है. इससे लिवर सिरोसिस जैसी खतरनाक बीमारी भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें :दिल की बीमारियों का खतरा होगा कम, बस खाने में कम कर दें ये एक चीज

क्या लिवर शराब को फिल्टर कर लेता है

लिवर शरीर में शराब को तोड़ने में अहम रोल निभाता है. जब कोई शराब पीता है, तो लीवर शराब को मेटाबॉलिज्म कर इसे एसिटाल्डिहाइड में बदल देता है, जो एक जहरीला कंपाउंड है. लिवर में मौजूद एंजाइम एसिटाल्डिहाइड को एसीटेट में बदलने के बाद कार्बन डाइऑक्साइड और पानी में तोड़ कर शरीर से बाहर निकाल देता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, लिवर हर घंटे केवल एक तय मात्रा में शराब पचा सकता है, यही कारण है कि ज्यादा शराब पीने से लीवर पर दबाव पड़ सकता है, जिससे लीवर को नुकसान पहुंच सकता है और कई बीमारियां हो सकती हैं. 

शराब से डिटॉक्सिफिकेशन का समय

शराब से डिटॉक्सिफिकेशन की समय-सीमा अलग-अलग हो सकती है. मीडियम शराब पीने वालों के लिए लीवर आमतौर पर कुछ दिनों से लेकर एक हफ्ते में शराब से डिटॉक्स हो सकता है.हालांकि, ज़्यादा शराब पीने वालों या लिवर की बीमारी वाले लोगों के लिए इसमें काफी ज्यादा समय लग सकता है. 

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

लिवर कितनी देर में शराब फिल्टर कर देता है

1. अगर कम मात्रा में शराब पीते हैं यानी 1 या 2 पेगत तो लिवर को साफ करने में 2-4 घंटे लगते हैं.

2. 3-5 पेग शराब को लिवर 6-12 घंटे में फिल्टर कर पाता है.

3. 6 पेग से ज्यादा शराब को लिवर साफ करने में 24 घंटे से ज्यादा का समय लेता है.

4. नियमित शराब पीने वालों के लिवर को इसे साफ करने में ज्यादा समय लगताहै, जो कई दिनों से लेकर हफ्तों तक हो सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: डायबिटीज का मरीज बना सकती है आपकी ये आदत, तुरंत सुधार लें वरना..

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget