एक्सप्लोरर

Daibetes Tips: डायबिटीज के मरीजों को गर्म पानी से नहाना पड़ सकता है भारी, सावधानी रखना है बेहद जरूरी, जानें कैसे

Hot Shower Harms: कई बार गर्म पानी से नहाना स्किन के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है. स्किन से जुड़ी समस्‍याएं शुगर रोगियों में डिप्रेशन और स्ट्रेस जैसी स्थितियों को जन्म दे सकती हैं.

Hot Shower In Diabetes: डायबिटीज (Diabetes) एक ऐसी समस्या है जिसके कारण मरीज की आंखों की रोशनी जाने, किडनी से जुड़ी प्रॉब्लम, हार्ट अटैक समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, ये हम नहीं विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) की रिपोर्ट कहती है. शुगर का अब तक कोई परमानेंट सॉल्यूशन नहीं मिला है. हालांकि, बैलेंस डाइट और रेग्यूलर एक्सरसाइज के जरिए टाइप 2 डायबिटीज पर कंट्रोल पाया जा सकता है. ज्‍यादातर डायबिटीज (Diabetes) के अपने मरीज खाने-पीने का तो ख्याल रखते हैं, लेकिन सबसे जरूरी बात भूल जाते हैं, वो है स्किन केयर. सर्दियों के मौसम में यह अनदेखी बहुत भारी पड़ती है. कई बार गर्म पानी से नहाना स्किन के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है. स्किन से जुड़ी समस्‍याएं शुगर रोगियों में डिप्रेशन और स्ट्रेस जैसी स्थितियों को जन्म दे सकती हैं. शुगर के मरीजों के लिए यह बड़ा सवाल है कि उन्‍हें गर्म पानी से नहाने पर किसी तरह का नुकसान तो नहीं पहुंचेगा? आज हम आपके कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब लेकर आए हैं...
 
बढ़ सकती है स्किन प्रॉब्लम
डायबिटीज के मरीजों को स्किन से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जैसे कि त्‍वचा के पीलेपन, लालपन, स्किन फटना, स्किन इंफेक्‍शंस, त्‍वचा का काला होना आदि. ऐसे में आपको इनमें कोई भी परेशानी है तो सर्दियों में गर्म पानी से नहाने पर गर्माहट तो मिलेगी, लेकिन इन स्किन प्रॉब्लम्स को यह और ज्यादा बढ़ाएगा. ऐसे में कोशिश करें कि खौलते पानी से न नहाएं.
 
गर्म पानी से हो सकती है सूजन
सर्दियों में गर्म पानी से नहाने पर शुगर के रोगियों की स्किन में सूजन आ जाती है. इसके कारण उनकी स्किन पर रेडनेस होने लगती है . इसके कारण उन्‍हें खुजली का एहसास होता है. ऐसे में अगर त्‍वचा को खुजलाते हैं तो स्किन छिल जाती है. शुगर के मरीजों की स्किन बहुत ही सेंसिटिव होती है, थोड़ी चोट में ही बड़ा घाव बन जाता है और इसे भरने में भी वक्त लगता है. 
 
इस तरह होगा त्वचा को नुकसान
सर्दियों में रोजाना गर्म पानी से नहाने पर स्किन की नमी का प्राकृतिक संतुलन खोने लगता है. आपकी स्किन को हेल्दी बनाए रखने वाले नेचुरल ऑयल्‍स, फैट्स और प्रोटींस का बैलेंस भी बिगड़ने लगता है. ऐसे में गर्म पानी से नहाने कि बजाएं ताजा पानी से ही नहाना चाहिए.
 
नर्व डैमेज का खतरा
डायबिटीज के मरीजों को सर्दियों में गर्म पानी वाले जकूज़ी या बाथटब में डुबकी लगाने से नर्व डैमेज का खतरा बढ़ जाता है. इससे उनके पैरों की गर्म या ठंडे पानी की संवेदनशीलता घट सकती है. इसे ऐसे समझे कि आपके पैरों की त्‍वचा को गर्मी और ठंड का अहसास कम होने लगेगा. ऐसे में गर्म पानी में पैर डालने पर सिक्न जल सकती है और छाले भी पड़ सकते हैं. 
 
गर्म पानी से नहाने पर ऐसे करें अपना बचाव
डायबिटीज रोगी पानी की गर्माहट चेक करने के लिए पहले अपनी कोहनी को पानी में डुबोएं.
हॉट शॉवर लेने से पहले स्किन पर मॉइस्‍चराइज़र अप्लाई करें, इससे स्किन प्रॉब्लम से बचे रहेंगे.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget