एक्सप्लोरर

बार-बार प्यास लगती है? कहीं ये बड़ी बीमारी का अलार्म तो नहीं

बार-बार प्यास लगना सिर्फ गर्मी की वजह नहीं, बल्कि कई बीमारियों का अलार्म हो सकता है. इसलिए अगर यह लगातार हो रहा है, तो इसे हल्के में न लें. समय रहते टेस्ट और इलाज ही बेहतर है.

Excessive Thirst Health Issues : प्यास लगना एक नॉर्मल प्रक्रिया है. गर्मी के मौसम में बार-बार कुछ पीने का मन कर सकता है. लेकिन अगर आपको दिनभर बार-बार प्यास लग रही है. पानी पीने के कुछ देर बाद ही फिर से गला सूखने लगता है, तो इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. कभी-कभी यह आम बात होती है, लेकिन अगर आदत बन जाए, तो ये कुछ बीमारियों के शुरुआती संकेत भी हो सकते हैं. चलिए जानते हैं, बार-बार प्यास लगने के कारण और इससे जुड़ी बीमारियां...

1. डायबिटीज (Diabetes)

सबसे आम वजह बार-बार प्यास लगने की डायबिटीज हो सकती है. जब शरीर में शुगर लेवल ज़्यादा होता है, तो किडनी उसे फिल्टर करने के लिए ज्यादा पेशाब बनाती है. इससे शरीर में पानी की कमी होती है और बार-बार प्यास लगती है.

यह भी पढ़ें : ग्लैमरस और हॉट दिखने की है ख्वाहिश तो फॉलो करें अनन्या पांडे का यह फिटनेस रूटीन

2. डिहाइड्रेशन (Dehydration)

गर्मी, ज़्यादा पसीना, उल्टी या दस्त होने पर शरीर में पानी की कमी हो सकती है. यह कंडीशन डिहाइड्रेशन कहलाती है. इससे मुंह सूखता है और बार-बार प्यास लगती है. इसे इग्नोर करना कई तरह की अन्य समस्याएं पैदा कर सकता है.

3. हाई सोडियम लेवल (High Sodium Level)

अगर आप बहुत ज्यादा नमक या फास्ट फूड खाते हैं तो भी बार-बार प्यास बढ़ सकती है. शरीर को नमक के संतुलन के लिए ज्यादा पानी की जरूरत होती है. ऐसे में जब सोडियम लेवल हाई होता है तो बार-बार प्यास लगती है.

4. फीवर या इंफेक्शन 

बुखार या इंफेक्शन (Fever or Infection) होने पर शरीर गर्म हो जाता है और ज्यादा पानी की ज़रूरत महसूस होती है. खासकर वायरल बुखार या यूरिन इन्फेक्शन में प्यास बढ़ सकती है.

5. अनिद्रा या स्ट्रेस

नींद पूरी न होना और मानसिक तनाव शरीर के तरल संतुलन को प्रभावित कर सकता है. इससे बार-बार पानी पीने की इच्छा हो सकती है. अगर आप लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं तो सावधान होने की जरुरत है.

6. डायबिटीज इंसिपिडस (Diabetes Insipidus)

यह एक अलग तरह की मेडिकल कंडीशन होती है, जिसमें शरीर पानी को रोक नहीं पाता है. इसके कारण लगातार पेशाब होती है और प्यास बहुत ज्यादा लगती है. इस तरह की समस्या अगर गंभीर लग रही है तो डॉक्टर से जरूर मिलें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें..

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों पर अटैक करती हैं ये 3 बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान!

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget