एक्सप्लोरर

सर्दियों में फायदेमंद ही नहीं नुकसानदायक भी हो सकती है मेथी, इस बीमारी में बन सकती है 'ज़हर'

मेथी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां दूर हो सकती हैं. लेकिन कई बार ये नुकसानदायक भी हो सकता है.

Methi Saag Side Effects : सर्दियां आने के साथ मेथी के पराठों का स्वाद अब बढ़ने लगी हैं. इस मौसम में मेथी की कई चीजें बनाई जाती हैं. मेथी के गरमा-गरम पराठे और साग काफी लोग पसंद करते हैं. पोषक तत्वों से भरपूर होने से मेथी सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है. इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां दूर हो सकती हैं. मेथी शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करने से लेकर पाचन को भी दुरुस्त रखने का काम करता है. हालांकि, कई बार यह नुकसानदायक (Methi Saag Side Effects) भी हो सकता है. आइए जानते हैं मेथी कब शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है...
 
मेथी के नुकसान
पाचन को दुरुस्त रखने में मेथी रामबाण की तरह काम करता है. लेकिन अगर जरूरत से ज्यादा मेथी का सेवन किया जाए तो पेट खराब भी कर सकता है. मेथी शुगर लेवल को कम करने के लिए भी जाना जाता है. कहा जाता है कि रात में मेथी के दाने भिगोकर सुबह उनका पानी पीने से डायबिटीज कंट्रोल किया जा सकता है लेकिन अगर भिगोने की बजाय मेथी खाई जाए तो उसमें मौजूद पोषक तत्व शुगर को काफी कम कर सकते हैं. जरूरत से ज्यादा शुगर कम होने से सेहत बिगड़ सकती है.
 
हाई बीपी
शुगर ही नहीं ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी मेथी नुकसानदायक हो सकता है. मेथी की पत्तियों में सोडियम कम पाया जाता है. अगर इसका ज्यादा सेवन करें तो यह शरीर के सोडियम लेवल को कम कर सकता है, जिसकी वजह से बीपी हाई हो सकती है. ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को मेथी के सेवन से बचना चाहिए.
 
सांस में परेशानी
मेथी का ज्यादा सेवन सांस की समस्याएं बढ़ा सकता है. दरअसल, मेथी की तासीर गर्म होने से इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण फेफड़ों के लिए खतरनाक हो सकते हैं. जरूरत से ज्यादा मेथी खाने से सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
 
प्रेगनेंसी में नुकसानदायक
मेथी की तासीर गर्म होने से गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन से बचने की सलाह दी जाती है. मेथी के ज्यादा सेवन से ब्लड क्लॉटिंग स्लो होने का खतरा रहता है. इससे प्रेगनेंसी में पाचन की समस्याएं हो सकती हैं. इससे पेट में गड़बड़ी हो सकती है.
 
यूरिन में बदबू
जरूरत से ज्यादा मेथी का खाने में यूरीन में बदबू की समस्या हो सकती है. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि मेथी का सीमित मात्रा ही सेवन करना चाहिए. ज्यादा मेथी खतरनाक हो सकता है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget