एक्सप्लोरर

Myths Vs Facts: हार्ट अटैक आने पर अदरक चबाने से बच सकती है जान? जानें इस बात में है कितनी सच्चाई

हार्ट अटैक आने पर अगर समय पर मरीज को अस्पताल न ले जाया जाए तो मौत भी हो सकती है, इसलिए इसे लेकर किसी तरह के भ्रम में नहीं पड़ना चाहिए.

Heart Attack Myths : क्या हार्ट अटैक आने पर तुरंत अदरक खाने से आराम मिल जाता है? कुछ समय से सोशल मीडिया पर इस तरह का दावा किया जा रहा है. हार्ट से जुड़े कई दावे इस तरह के आजकल तेजी से किए जा रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि इन पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. दरअसल, हार्ट अटैक तब आता है, जब हार्ट खून को सही तरह से पंप नहीं कर पाता है. हार्ट अटैक आने पर अगर समय पर मरीज को अस्पताल न ले जाया जाए तो मौत भी हो सकती है. इसलिए ऐसे गंभीर और जानलेवा मामले में किसी तरह का मिथक नहीं पालना चाहिए. इसे लेकर किसी की बातों में नहीं आना चाहिए.

ऐसी बातों को लेकर 'एबीपी लाइव हिंदी' की खास पेशकश है Myth Vs Facts.  'Myth Vs Facts सीरीज' की कोशिश है कि आपको दकियानूसी बातों की दलदल से निकालकर आपतक सच्चाई पहुंचाना.जानिए हार्ट अटैक से जुड़े कुछ मिथक और फैक्ट...

Myth : क्या हार्ट अटैक में मदद कर सकता है अदरक

Fact : एक्सपर्ट्स का कहना है कि अदरक चबाने से हार्ट अटैक के दौरान मदद मिल सकती है, इस बात का कोई प्रमाण नहीं है. हार्ट अटैक आने पर डॉक्टर एस्प्रिन की गोली चबाने के लिए देते हैं, जो उस समय की जटिलताओं को काफी हद तक कम कर सकता है. हालांकि, इसका यह मतलब यह नहीं कि हार्ट अटैक पर सिर्फ एस्प्रिन की गोली के भरोसे ही बैठ जाया जाए. 

Myth : एक्सरसाइज करने वालों को हार्ट अटैक का खतरा नहीं रहता है

Fact : फिजिकली फिट हैं तो इसका मतलब यह नहीं की हार्ट अटैक का खतरा नहीं है. हार्ट अटैक की फैमिली हिस्ट्री, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हैं तो एक्सरसाइज करने वाले फिट इंसान को भी हार्ट अटैक आ सकता है. कई बार ज्यादा एक्सरसाइज भी हार्ट अटैक का कारण बन सकता है.

Myth : वजन कंट्रोल कर लें, हार्ट अटैक नहीं आएगा

Fact : हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी एक्सरसाइज से वजन को कंट्रोल कर सकते हैं. हालांकि, दूसरी बीमारियों के ट्रिगर होने पर हार्ट अटैक को नहीं रोका जा सकता है. इसलिए हार्ट अटैक को लेकर किसी तरह के भ्रम में नहीं पड़ना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Monkeypox: भारत में आया मंकीपॉक्स तो कितना होगा असर, जानें इसकी एंट्री पर कैसे लग सकती है रोक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget