एक्सप्लोरर

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सुबह-सुबह ये गलती, संभल जाइए, वर्ना बीमारियों का घर बन जाएगा शरीर

कई स्टडी में पाया गया है कि सुबह पौष्टिक नाश्ता करने वालों का वजन नहीं बढ़ता है. उन्हें मोटापा भी परेशान नहीं करता है. इसके साथ ही कई क्रोनिक बीमारियों का खतरा भी न के बराबर रहता है.

Health Tips : पौष्टिक आहार हमारे शरीर को हेल्दी और फिट रखता है. लेकिन आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से ज्यादातर लोगों में पौष्टिक आहार की समस्याएं देखने को मिल रही है. सबसे बड़ी लापरवाही ब्रेकफास्ट में देखने को मिलती है. अगर आप सुबह के नाश्ते को लेकर गलती करते हैं तो यह आपकी स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकता है. सुबह ब्रेकफास्ट न करने वालों में हार्ट डिजीज, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. डायटिशियन के मुताबिक, सुबह का नाश्ता सबसे महत्वपूर्ण होता है. मेटाबॉलिक प्रक्रियाओं के लिए भी यह काफी जरूरी होता है. आइए जानते हैं सुबह के ब्रेकफास्ट (Breakfast) को लेकर लापरवाही करने के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं...
 
ब्रेकफास्ट कितना जरूरी
कई स्टडी में पता चला है कि अगर सुबह ब्रेकफास्ट पौष्टिक और भरपेट करते हैं तो हेल्थ बेहतर रहती है. शोधकर्ताओं का कहना है कि सुबह पौष्टिक नाश्ता करने वालों में वजन की समस्या नहीं होती और मोटापा भी नहीं बढ़ता है. इससे कई क्रोनिक बीमारियों का खतरा भी नहीं रहता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप नाश्ता छोड़ते हैं तो दूसरी चीजें खाने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे बॉडी को एक्स्ट्रा कैलोरी मिलने लगती  है. इस हैबिट्स से इंसुलिन स्पाइक्स भी हो सकती है. इससे डायबिटीज और शरीर में फैट बढ़ सकता है.
 
हार्ट डिजीज का खतरा
जामा जर्नल में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, सुबह का ब्रेकफास्ट न करने वालों में दूसरों की तुलना में हार्ट अटैक का खतरा 27% तक ज्यादा रहता है. इससे दिल की कई बीमारियां भी बढ़ सकती हैं.
 
डायबिटीज का रिस्क
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एक स्टडी के अनुसार, 6 साल तक चले एक रिसर्च में 46,289 महिलाओं को शामिल किया गया. जिसका परिणाम आश्चर्यजनक पाया गया. जिन महिलाओं ने सुबह का नाश्ता नहीं किया, उनमें टाइप-2 डायबिटीज का खतरा ज्यादा पाया गया. इसकी वजह इंसुलिन स्पाइक और ज्यादा वेट होना था.
 
एक्सपर्ट क्या कहते हैं
एक्सपर्ट के मुताबकि, सुबह का नाश्ता बॉडी के एनर्जी लेवल मेंटेन रखता है और एक्टिव बनाने का काम करता है. इससे ग्लूकोज की आपूर्ति होती है और आवश्यक पोषक तत्व भी मिल जाते हैं. अगर ब्रेकफास्ट में फल, सलाद, दूध और बाकी पौष्टिक चीजें शामिल हैं तो आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget