एक्सप्लोरर

क्या आप भी पूरे हफ्ते की थकान सिर्फ एक दिन निकालते हैं, ऐसा करना आपके दिल की सेहत के लिए ठीक नहीं, जानें कैसे

शोध में पता चला है कि नींद और दिल की सेहत का गहरा संबंध है. युवाओं के दिल पर नींद न पूरी होने का ज्यादा असर पड़ सकता है. इससे भविष्य में हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ सकता है.

Sleep and Heart : आजकल काम का प्रेशर इतना बढ़ गया है कि हर कोई हफ्तेभर बिजी रहता है. इस कारण सहीं ढंग से नींद पूरी नहीं हो पा रही है. ऐसे में ज्यादातर लोग वीकेंड पर ज्यादा से ज्यादा सोकर हफ्तेभर की नींद पूरी करना चाहते हैं. लेकिन सवाल ये है कि क्या वीकेंड की एक्स्ट्रा नींद काम के दिनों की नींद की भरपाई कर सकता है. क्या इसका फायदा शरीर और सेहत को मिलता है. इसी को लेकर पेन स्टेट यूनिवर्सिटी ने एक रिसर्च किया है. आइए जानते हैं इसमें क्या पता चला...
 
नींद और हार्ट को लेकर क्या कहता है रिसर्च
पेन स्‍टेट यूनिवर्सिटी के रिसर्च को जर्नल साइकोसोमैटिक मेडिसिन में प्रकाशित किया गया. इसके मुताबिक, वीकेंड पर हफ्तेभर के नींद की भरपाई की कोशिश करना दिल की सेहत पर बुरे असर को कम नहीं कर सकता है. इसलिए हर दिन नींद पूरी करने की कोशिश करनी चाहिए.
 
दिल की सेहत पर नींद का असर
शोध में पता चला है कि नींद और दिल की सेहत का गहरा संबंध है. युवाओं के दिल पर नींद न पूरी होने का ज्यादा असर पड़ सकता है. इससे भविष्य में हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ सकता है. इस अध्ययन में 20 से 35 साल के 15 स्वस्थ युवाओं को शामिल किया गया. जिन्हें 5 रात तक सोने को मना किया गया. सिर्फ रात में 5 घंटे सोने की अनुमति दी गई. इसके बाद दो रात रिकवरी नींद लेने को कहा गया. इन दोनों दिन उन्हें 10-10 घंटे सोने की छूट दी गई. इस दौरान हर दो घंटे पर उनका हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर चेक किया गया. इसके नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे.
 
शोध के नतीजे क्या कहते हैं
इस शोध में नींद पर पाबंदी के दौरान हर दिन हार्ट रेट और सिस्टोलिक ब्‍लड प्रेशर दोनों में लगातार इजाफा देखने को मिला. जब हफ्ते के आखिरी में नीदं पूरी हुई, बावजूद इसके हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर सामान्य स्तर पर वापस नहीं आए. शोध के मुख्य लेखक डेविड रीचेन बर्गर ने बताया कि आराम करने का एक्स्ट्रा समय मिलने के बावजूद वीकेंड के आखिरी तक पार्टिसिपेंट्स का हार्ट सिस्टम ठीक नहीं हुआ.
 
नींद का असर किन चीजों पर पड़ता है
इस शोध में सेहत पर लंबे समय तक नींद पूरी न होने का असर दिखा. इसमें पता चला कि नींद न पूरी होने पर दिल की सेहत ही नहीं बल्कि मानसिक सेहत, वेट कंट्रोल, किसी चीज पर फोकस यानी एकाग्रता पर भी असर पड़ता है. यानी अगर नींद पूरी होती है तो ओवरऑल हेल्थ बेहतर होती है. इसलिए वीकेंड पर नींद पूरी करने से हार्ट से जुड़ी समस्याएं कम नहीं होती हैं. इसलिए हर दिन नींद पूरी करने पर फोकस करना चाहिए.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget