एक्सप्लोरर

ALERT! भारत बन रहा Diabetes की राजधानी, भारतीयों के लिए खतरे की घंटी, होश उड़ा देगी 'द लेंसेट' की ताजा रिपोर्ट

एक स्टडी के मुताबिक, दुनिया में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. 1990 से लेकर 2022 तक 32 सालों में 6.8% पुरुष डायबिटिक की संख्या बढ़कर 14.3% पर पहुंच गई.

Diabetes in India : भारत को डायबिटीज का कैपिटल कहा जाता है. दुनिया के करीब एक चौथाई डायबिटिक यहीं रहते हैं. इनमें से ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जिनके डायबिटीज का कभी इलाज ही नहीं हुआ है. ये चौंकाने वाला खुलासा 'द लैंसेट' मेडिकल जर्नल में पब्लिश एक स्टडी में किया गया है. इस रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में दुनिया में 18 साल से ज्यादा उम्र वाले करीब 828 मिलियन लोग डायबिटीज की चपेट में थे.

इनमें से एक चौथाई से ज्यादा यानी करीब 212 मिलियन भारत में थे.इसके बाद चीन 148 मिलियन, अमेरिका 42 मिलियन, पाकिस्तान 36 मिलियन, इंडोनेशिया 25 मिलियन और ब्राजील 22 मिलियन का नंबर आते हैं. आइए जानते हैं इस स्टडी के बारें में और देश में डायबिटीज के खतरे को...

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

कितने देशों पर हुई स्टडी

NCD रिस्क फैक्टर कोलैबोरेशन की ओर से की गई इस स्टडी को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने मदद की. इस स्टडी में 200 देशों को शामिल किया गया. इंपीरियल कॉलेज लंदन के सीनियर ऑथर प्रोफेसर Majid Ezzati ने बताया कि ये स्टडी डायबिटीज में दुनियाभर की असमानताओं को बताता है.

इसमें कई लो और मिडिल इनकम वाले देशों में ट्रीटमेंट रेट काफी स्लो या एक ही जगह रुका है, जिसकी वजह से डायबिटीज मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. उन्होंने बताया कि यह चिंताजनक है कि इन देशों में इलाज की कमी की वजह से कई मरीजों की जिंदगी में गंभीर परेशानियां बढ़ रही हैं. इसकी वजह से शरीर के किसी हिस्से को नुकसान, दिल की बीमारी, किडनी डैमेज या आंखों की समस्याएं हो रही हैं. कुछ मामलों में तो उम्र से पहले मौत तक का खतरा देखने को मिला है.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

डायबिटीज की रफ्तार बढ़ी

इस स्टडी में बताया कि दुनिया में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. 1990 से लेकर 2022 तक 32 सालों में 6.8% पुरुष डायबिटिक की संख्या बढ़कर 14.3% पर पहुंच गई। महिलाओं के मामले में ये संख्या 6.9% से बढ़कर 13.9% हो गई है. मतलब दुनिया में डायबिटीज का खतरा दोगुनी तेजी से बढ़ रही है. सबसे ज्यादा खतरा लो और मिडिल इनकम वाले देशों में देखने को मिला है. कुछ हाई इनकम वाले देश जैसे- जापान, कनाडा, फ्रांस, स्पेन और डेनमार्क ने पिछले 3 दशकों में डायबिटीज रेट में बदलाव नहीं आया है या थोड़ी कमी आई है.

भारत में किन लोगों को डायबिटीज का ज्यादा खतरा

इस स्टडी में बताया गया कि भारत में महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही डायबिटीज का खतरा उतनी ही तेजी से बढ़ रहा है. महिलाओं में जहां 1990 में ये रेट 11.9% थी तो 2022 में 24% हो गई है. वहीं, पुरुषों के आंकड़े 11.3% से 21.4% तक पहुंच गए. इसका मतलब जेंडर का इसमें ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है, हालांकि, उनमें इलाज के रेट में मामूली बदलाव आया है. ऐसे में हर किसी को डायबिटीज को लेकर सावधान, चिंतित और अवेयर होने की जरूरत है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chronic Inflammation: शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
गाय के दिल की झिल्ली इंसान के शरीर में बन नई नस, डॉक्टरों का कमाल
गाय के दिल की झिल्ली इंसान के शरीर में बन नई नस, डॉक्टरों का कमाल
Dust Allergy: दिवाली की सफाई के बाद क्यों आती है छींक-खांसी?
दिवाली की सफाई के बाद क्यों आती है छींक-खांसी?
Heart Tests: 40 के बाद जरूर कराएं ये 3 हार्ट टेस्ट, हेल्थ एक्सपर्ट्स ने दी सलाह
40 के बाद जरूर कराएं ये 3 हार्ट टेस्ट, हेल्थ एक्सपर्ट्स ने दी सलाह

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget