एक्सप्लोरर

Covid 19: अचानक से ऐसा क्या हुआ कि तेजी से बढ़ने लगे कोरोना के केस, जानिए 3 बड़ी वजह

सिंगापुर के हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि 5 से 11 मई वाले हफ्ते में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25,900 से ज्यादा पहुंच गई है. इससे पहले वाले हफ्ते में 13,700 केस थे. 90% ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए हैं.

Covid-19 : दुनिया के कुछ देशों में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. कोविड 19 के नए वैरिएंट FLiRT के केस भी बढ़े हैं. इनमें अमेरिका, सिंगापुर और भारत जैसे देश शामिल हैं, जहां पिछले एक महीने में इंफेक्शन तेजी से बढ़ा है. कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अध्ययन की जा रही है लेकिन अभी यह शुरुआती स्टेज में ही है.

प्रारंभिक तौर पर कहा गया है कि नए वैरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में कुछ ऐसे म्यूटेशन पाए गए हैं, जो शरीर में आसानी से पहुंच जाते हैं और इंफेक्शन बढ़ा सकते हैं. बता दें कि इस साल की शुरुआत में कोरोना के केस थम गए थे लेकिन अब अचानक से बढ़ने लगे हैं, जानिए इसका क्या कारण है...

तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस
सिंगापुर के हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि 5 से 11 मई वाले हफ्ते में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25,900 से ज्यादा पहुंच गई है. इससे पहले वाले हफ्ते में 13,700 केस थे. इसका मतलब 90% ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए हैं. इनमें से ज्यादातर मामलों के लिए फिलर्ट वैरिएंट (KP.2) की प्रमुख है. 

कोराना संक्रमण बढ़ने का पहला कारण 
न्यूयॉर्क के बफेलो यूनिवर्सिटी में संक्रामक रोगों के प्रमुख थॉमस ए.रूसो का कहना है कि कोविड 19 का अचानक से बढ़ने के एक नहीं कई कारण हो सकते हैं. इसमें सबसे प्रमुख है कि कि वायरस अपने अस्तित्व बनाए रखने के लिए म्यूटेट होते रहते हैं. जिसमें लगातार परिवर्तन भी हो रहा है. नया वैरिएंट फिलर्ट ओमिक्रॉन का ही अपडेटेड रूप है. म्यूटेशन की वजह से ही इसके स्पाइक प्रोटीन में कुछ बदलाव हो रहे हैं, जो इसके स्वरूप को लगातार बदल रहे हैं.

कोराना संक्रमण बढ़ने का दूसरा कारण 
कोविड-19 इंफेक्शन के बढ़ने का दूसरा कारण कमजोर होती इम्यूनिटी है. दुनियाभर में कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. इसमें युवाओं की संख्या ज्यादा है.  जिसकी वजह से नए लहर के प्रति संवेदनशीलता बढ़ रही है. समय के साथ वैक्सीन का प्रभाव भी कम हो रहा है. जिससे संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं. 

कोराना संक्रमण बढ़ने का तीसरा कारण 
महामारी विशेषज्ञ का कहना है कि फिर से कोरोना संक्रमण के बढ़ने का तीसरा कारण वैक्सीन कवरेज की उम्र है. सीडीसी के के अनुसार सितंबर 2023 के बाद से सिर्फ 22.6% वयस्कों ने कोविड-19 वैक्सीन लगवाई, जबकि 75 साल या उससे ज्यादा उम्र वालों ने वैक्सीनेशन में जागरूकता दिखाई है. जिसकी वजह से युवाओं में बुजुर्गों की तुलना में कोरोना के प्रति सुरक्षा प्रणाली कम है. यही कारण है कि हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोरोना के नए वैरिएंट्स की चपेट में सबसे ज्यादा युवा ही हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: मच्छरों ने मुश्किल कर दिया है जीना तो घर में रख लीजिए यह घास, एक भी मच्छर नहीं फटकेगा पास

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget