एक्सप्लोरर

बीपी भी हाई और शुगर भी, जानें कौन-सी डाइट रहेगी आपके लिए बेस्ट?

हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज दोनों ही ऐसी बीमारियां हैं जो अक्सर साथ-साथ आती हैं और एक-दूसरे को और ज्यादा ट्रिगर कर देती हैं. ऐसे में सवाल उठता है, क्या खाएं और क्या बिल्कुल न खाएं.

Best Diet for BP and Sugar Patients : देश ही नहीं दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) और डायबिटीज (Diabetes) से एक साथ जूझ रहे हैं. दोनों ही बीमारियां खराब खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी हैं. इन दोनों की चपेट में हर उम्र के लोग आ रहे हैं. इनमें सबसे बड़ी चिंता की बात ये ही कि युवा भी अब इनका शिकार बन रहे हैं. इन दोनों बीमारियों की कॉम्बिनेशन शरीर पर दोहरा असर डालती है.

दिल से लेकर किडनी और आंखों तक को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में दवाओं के साथ सही और स्मार्ट डाइट भी बेहद जरूरी है, जो दोनों ही बीमारियों को कंट्रोल करने का काम करती हैं. आइए जानते हैं हाई बीपी-शुगर वाले मरीजों के लिए कौन सी डाइट सबसे बेस्ट है...

हाई बीपी-शुगर में डाइट का रोल क्या है

ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) हाई होने पर धमनियां सख्त हो जाती हैं, जिससे दिल पर लोड बढ़ जाता है. वहीं, शुगर (Suger) हाई होने से ब्लड में ग्लूकोज बढ़ता है और ऑर्गन्स यानी अंग धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं. अगर दोनों साथ हो जाएं तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. इसलिए जरूरी है कि आपकी डाइट कम नमक और कम शुगर वाली हो. उसमें हाई फाइबर और गुड फैट्स जरूर हों. डाइट बैलेंस्ड ही रखना चाहिए.

हाई बीपी-शुगर में कौन सी डाइट बेस्ट

1. होल ग्रेंस डाइट

होल ग्रेंस (Whole Grains) डाइट हाई बीपी और शुगर मरीजों के लिए अच्छा होता है. ओट्स, ब्राउन राइस, रागी, क्विनोआ, बाजरा जैसी चीजें फाइबर से भरपूर होती हैं और शुगर धीरे रिलीज करती हैं.

2. हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी, ब्रोकली, पत्तागोभी जैसी हरी सब्जियां हार्ट के पेशेंट्स को जरूर खाने चाहिए. ये हाई बीपी को कंट्रोल करने में असरदार और शुगर फ्रेंडली होती हैं. हरी सब्जियां सेहत को बेहतर बनाने में मददगार होती हैं.

3. लो GI वाले फल

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic Index) वाले फल जैसे सेब, अमरूद, बेरीज़, पपीता, संतरा खाने से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर मेंटेन रहता है. ज्यादा मीठे फल जैसे केला, आम, चीकू से दूरी बनाएं.

4. गुड फैट्स

अलसी के बीज, अखरोट, बादाम, एवोकाडो जैसे ड्राई फ्रूट्स दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं. ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखते हैं और शुगर को स्पाइक भी नहीं होने देते हैं.

5. प्रोटीन से भरपूर फूड्स

लो-फैट दही, टोफू, उबला अंडा (सिर्फ सफेद हिस्सा) और दालें प्रोटीन रिच फूड्स हैं. प्रोटीन खाने से मसल्स बनता है और भूख कंट्रोल में रहती है. ये ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या को भी नहीं बढ़ने देती है.

किन चीजों से परहेज जरूरी और क्यों

नमक  से ब्लड प्रेशर बढ़ता है.

चीनी से शुगर स्पाइक होता है.

डीप फ्राई आइटम्स, ट्रांस फैट से दिल को नुकसान

रेड मीट से कोलेस्ट्रॉल और बीपी पर बुरा असर

पैकेज्ड फूड में हाई सोडियम और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget