एक्सप्लोरर

स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

सुनीता विलियम्स इसी साल 5 जून को बोइंग स्टारलाइनर से स्पेस गई थीं. उनका यह मिशन 8 दिनों का था लेकिन स्टारलाइनर में तकनीकी समस्या आने की वजह से उन्हें वहीं रूकना पड़ा है.

Sunita Williams Weight Loss : भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स स्पेस में फंसी हैं. इस दौरान उनका तेजी से वजन कम हो रहा है, जो डॉक्टरों और साइंटिस्ट्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है. जून 2024 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंचने के बाद से उनका वजन लगातार कम हो रहा है.

अमेरिकी न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, नासा के एक्सपर्ट्स उनके वजन को सामान्य करने की हर कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) का वजन कम क्यों हो रहा है. अचानक से वेट लॉस कितना खतरनाक हो सकता है. आइए जानते हैं इन सवालों का जवाब...

स्पेस में क्यों घट रहा सुनीता विलियम्स का वजन

अंतरिक्ष में वजन का घटना काफी आम होता है. ज्यादातर लंबे मिशन के दौरान ऐसा देखा जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अंतरिक्ष में जाने वालों को धरती की तुलना में ज्यादा कैलोरी की जरूरत होती है. सुनीता विलियम्स जब मिशन पर गईं थी, तब उनका वजन 63.5 किलो और हाइट 5.8 फुट थी. लेकिन उनके लिए उपलब्ध हाई कैलोरी डाइट उनकी जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहा है. स्पेस में इंसान के शरीर के मेटाबॉलिज्म में तेजी आती है, जिससे उन्हें ज्यादा कैलोरी की जरूरत पड़ती है.

नासा के साइंटिस्ट्स का मानना है कि एक सामान्य अंतरिक्ष यात्री को रोजाना 3,500 से 4,000 कैलोरी चाहिए ताकि उनका वजन सही बना रहे. इसके अलावा जीरो ग्रेविटी में शरीर को फिट रखने के लिए हर दिन करीब दो घंटे एक्सरसाइज भी जरूरी होता है, जिससे कैलोरी खर्च होती जाती है और वजन कम होता है.

ये भी पढें: पीरियड्स के दौरान क्या आपको भी होता है सिरदर्द? हो सकते हैं माइग्रेन के लक्षण

अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

1. न्यूट्रिशन की कमी

वजन कम होने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिलते, जिससे स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. शरीर में सही तरह के न्यूट्रिशन न मिलने से सेहत को गंभीर खतरे हो सकते हैं. इसलिए धरती पर भी दवाईयों के सहारे वजन कम करने से मना किया जाता है.

2. मांसपेशियों की कमजोरी

वजन कम होने से मांसपेशियां कमजोर होती हैं, जिससे फिजिकल एक्टिविटीज में परेशानी होती है. दरअसल, जमीन पर चलने से थकान लगती है, क्योंकि हड्डियों और मांसपेशियों को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के खिलाफ काम करना होता है लेकिन जीरो या बहुत कम ग्रैविटी में शरीर पर कोई जोर नहीं पड़ता, जिससे हड्डियों और मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है.

ये भी पढें: पीरियड्स के दौरान क्या आपको भी होता है सिरदर्द? हो सकते हैं माइग्रेन के लक्षण

3. हार्ट प्रॉब्लम्स

अचानक वेट लॉस से दिल पर दबाव बढ़ता है, जिसकी वजह से हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. स्पेस में शरीर का फ्लूइड शरीर में उस तरह नहीं रहता जैसा धरती पर रहता है. इसके चलते शरीर का काम का तरीका बदल जाता है. शरीर में RBC हड्डियों के बोन मैरो में बनती हैं. स्पेस में फ्लूइड डायनामिक्स बदलने से बोन मैरो पर्याप्त आरबीसी नहीं बनाती है. इसके चलते शरीर में खून का वॉल्यूम और आरबीसी में पाया जाने वाला हीमोग्लोबिन कम हो जाता है. हीमोग्लोबिन के सहारे ही खून के साथ बहते शरीर के जरूरी अंगों तक पहुंचती है. हीमोग्लोबिन की कमी से कार्डियो-वैस्कुलर सिस्टम पर दबाव बनता है, इससे दिल की बीमारियां हो सकती हैं. 

4. मेंटल हेल्थ प्रभावित

अचानक वेट लॉस से मेंटल हेल्थ प्रभावित हो सकता है, जिससे स्ट्रेस और डिप्रेशन हो सकता है. दरअसल, सुनीता विलियम्स को मनोवैज्ञानिक समस्याएं होने का कारण ये है कि वह सिर्फ 8 दिनों केलिए स्पेस में गई थीं लेकिन वहां 8 महीने से ज्यादा समय तक रूकना पड़ गया है, ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें इससे जुड़े Myths and Facts

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget