एक्सप्लोरर

'खतरनाक' है Aspirin का ओवरडोज ! संभलकर करें यूज, वर्ना बढ़ सकती है बीमारियों की टेंशन

हाल ही में हुई एक स्टडी में पता चला है कि एस्पिरिन का ज्यादा सेवन खतरनाक हो सकता है. इसकी वजह से कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए इसका डॉक्टर की सलाह पर ही सेवन करें.

Aspirin Side Effects : अगर आप लंबे समय से एस्पिरिन ले रही हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इसके साइड इफेक्ट्स गंभीर हो सकते हैं. एस्पिरिन (Aspirin) को एसिटाइलसैलिसिलिक एसिड भी कहते हैं. यह एक ऐसी दवा है, जो नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स (NSAID) से जुड़ी है. दर्द, किसी तरह की सूजन और बुखार कम करने में इस दवा का यूज होता है. हाल ही में हुई एक स्टडी में पता चला है कि इस दवा को खाने एनीमिया का जोखिम हो सकता है. एस्पिरिन की ओवरडोज काफी खतरनाक (Aspirin Side Effects) हो सकती है. आइए जानते हैं क्या कहती है नई स्टडी... 
 
एस्पिरिन की कम खुराक भी खतरनाक
हाल ही में हुई एक स्टडी में पाया गया है कि एस्पिरिन की कम खुराक भी खतरनाक हो सकती है. इसके सेवन से आयरन की कमी वाला एनीमिया का रिस्क 20% तक बढ़ सकता है.  एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन में यह नई स्टडी पब्लिश की गई है. इसे पूरा करने के लिए एस्पिरिन इन रिड्यूसिंग इवेंट्स इन द एल्डर्ली (ASPREE) रेंडम में  70 साल या उससे ज्यादा उम्र वाले 19 हजार से ज्यादा लोगों का डेटा कलेक्ट किया गया. जिसका विश्लेषण मेलबर्न की मोनाश यूनिवर्सिटी की टीम ने किया.
 
स्टडी में क्या मिला
इस अध्ययन में एस्पिरिन ग्रुप के पार्टिसिपेंट्स ने रोजाना 100 मिलीग्राम एस्पिरिन ली। एस्पिरिन की कम खुराक लेने वालों में एनीमिया का रिस्क 23.5% तक पाया गया. इससे साफ पता चलता है कि एस्पिरिन के जितने फायदे हैं, उतना ही वह खतरनाक भी है. इसकी वजह से कई समस्याएं हो सकती हैं.
 
एस्पिरिन की ओवरडोज के साइड इफेक्ट्स
 
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं
एस्पिरिन की ओवरडोज से पेट और आंत में जलन हो सकती है. इससे पेट दर्द, बेचैनी, उल्टी और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग जैसे लक्षण दिख सकते हैं. इससे पाचन तंत्र में अल्सर भी होने का खतरा रहता है.
 
ब्लीडिंग
एस्पिरिन में एंटीप्लेटलेट गुण पाए जाते हैं, जो खून के थक्का बनाने वाले काम को प्रभावित कर सकता है. एस्पिरिन का ज्यादा सेवन अंदर और बाहर दोनों तरह से ब्लीडिंग का कारण बन सकता है. चोट लगने, कटने या घाव से लंबे समय तक ब्लीडिंग इसकी जवह से हो सकती है.
 
टिनिटस 
एस्पिरिन का ज्यादा सेवन टिनिटस की समस्या पैदा कर  सकता है. इससे कानों में घंटियां या भिनभिनाहट जैसी आवाज सुनाई देती है. कानों में अलग-अलग आवाजें भी गूंज सकती हैं.
 
सांस लेने में परेशानी
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसन ने  बतयाा है कि एस्पिरिन की ओवरडोज सांस लेने में समस्या करने लगता है. सांस तेजी से चलने लगती है, उसे लेने में कठिनाई महसूस हो सकती है.
 
मेटाबोलिक एसिडोसिस
एस्पिरिन की ओवरडोज से शरीर में एसिड-बेस का बैलेंस बिगड़ सकता है. इसकी वजह से मेटाबोलिक एसिडोसिस हो सकती है. इससे सांस तेजी से चल सकती है, भ्रम की स्थिति बनी रहती है, हार्ट काफी सुस्त हो सकता है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget