एक्सप्लोरर

रात को सोने से इतनी देर पहले छोड़ देना चाहिए फोन, नहीं तो हो सकती है यह गंभीर बीमारी

Mobile Phone Use Before Sleeping : सोने से कुछ देर पहले फोन का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है. आइए जानते हैं इसके नुकसान-

Moile Phone Use Before Sleeping : आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. काम हो, एंटरटेनमेंट हो या सोशल मीडिया, मोबाइल हमारे हाथ से शायद ही कभी दूर होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात को सोने से ठीक पहले फोन का इस्तेमाल आपकी कई परेशानियों को दावत दे सकता है. जी हां, सोने से ठीक पहने फोन इस्तेमाल करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है. आइए जानते हैं इस बारे में-

सोने से कितनी देर पहले छोड़ देना चाहिए फोन?

एक्सपर्ट की मानें तो सोने से कम से कम 30 मिनट से 1 घंटा पहले फोन का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे आपको नींद से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जैसे इंसोम्निया और सर्केडियन रिदम का बिगड़ना हो सकता है. यह आगे चलकर डिप्रेशन, एंग्जायटी और यहां तक कि दिल की बीमारियों का कारण भी बन सकता है.

ये भी पढ़ें - शरीर में दिख जाए ये बदलाव तो समझ जाएं आखिरी स्टेज में पहुंच चुका है लिवर सिरोसिस, तुरंत करा लें

फोन नींद पर कैसे होता है असर?

ब्लू लाइट का प्रभाव

स्मार्टफोन से निकलने वाली ब्लू लाइट मेलाटोनिन नामक नींद लाने वाले हार्मोन को दबा देती है. इससे दिमाग को जागते रहो का सिग्नल मिलता है और नींद आने में देर होती है.

बढ़ जाती है मेंटल एक्टिविटी 

सोशल मीडिया स्क्रॉल करना, गेम खेलना या चैट करना दिमाग को एक्टिव बनाए रखता है, जिससे रिलैक्सेशन नहीं हो पाता और शरीर सोने के लिए तैयार नहीं हो पाता.

नींद की गुणवत्ता पर असर

रात में फोन का इस्तेमाल करने से नींद बार-बार टूट सकती है या नींद गहरी नहीं हो पाती. यह अगले दिन थकान, चिड़चिड़ापन और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी का कारण बन सकता है.

रात में फोन देखना इन बीमारियों को देता है दावत

रात के समय फोन देखने से आपको इंसोम्निया , डिप्रेशन, एंग्जायटी, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज, आई स्ट्रेन और माइग्रेन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

क्या करें?

सोने से कम से कम 1 घंटा पहले फोन का इस्तेमाल करना बंद कर दें. सोने की तैयारी के दौरान फोन को बेडरूम से बाहर या डू नॉट डिस्टर्ब मोड पर रखें. सोने से कुछ देर पहले बुक पढ़ें, म्यूजिक सुनें या मेडिटेशन करें, ताकि नींद आने में मदद मिले. इसके साथ ही ब्लू लाइट फिल्टर या नाइट मोड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
Shamonda Virus: फ्रांस में फैला शमोंडा वायरस, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा
फ्रांस में फैला शमोंडा वायरस, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget