एक्सप्लोरर

Health: कुछ कदम चलते ही बढ़ जाती है Heart Beat? कहीं ये किसी बीमारी का सिग्नल तो नहीं, जानें कब हो जाना चाहिए सतर्क

Health Risk: अगर कुछ कदम चलते या दौड़ते समय आपके दिल की धड़कन तेज हो जाती है तो ये आपके दिल की हेल्थ को लेकर बहुत सारे संकेत देती है. जानिए यह किस बीमारी का सिग्नल हो सकता है.

Heart Health: सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट वॉकिंग और रनिंग जैसी एक्सरसाइज की सलाह देते आए हैं. आप भी रोज कुछ ना कुछ समय के लिए टहलते या दौड़ लगाते होंगे. आपने गौर किया होगा कि वॉकिंग या रनिंग करते समय आपकी हार्ट रेट एकदम तेज हो जाती है. कुछ लोग इसे लेकर घबरा जाते हैं. देखा जाए तो ये एक सामान्य प्रोसेस है. चलिए जानते हैं कि वॉकिंग या रनिंग करते समय हार्ट रेट तेज क्यों हो जाती है और ऐसे में हार्ट रेट कितना होना चाहिए.

क्यों तेज हो जाती है दिल की धड़कन  
हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि रनिंग करते समय ज्यादा एनर्जी की खपत होती है और इसे पूरा करने के लिए मांसपेशियों को ज्यादा एनर्जी और ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है. इस जरूरत को पूरा करने का दारोमदार दिल पर होता है और दिल ब्लड को तेजी से पंप करना शुरू कर देता है जिससे दिल की धड़कन यानी हार्ट रेट तेज हो जाती है.

इसके अलावा दौड़ते समय बॉडी का तापमान भी बढ़ जाता है जिसके चलते दिल तेजी से ब्लड पंप करके शरीर को ठंडा करने की कोशिश करता है.दौड़ते समय हमारे शरीर में एड्रेनालाईन और कोर्टिसोल जैसे हार्मोन अपने उच्च स्तर पर पहुंच जाते हैं. इसकी वजह से भी दिल की धड़कन तेज हो जाती है.

हार्ट रेट की गणना कैसे कर सकते हैं
हार्ट रेट का ज्यादा होना दौड़ रहे व्यक्ति की उम्र, आस पास के तापमान, फिटनेस लेवल और यहां तक कि उम्र से भी संबंधित होता है. कई बार दौड़ते समय उन लोगों की हार्ट रेट बहुत ज्यादा हो जाती है जो आमतौर पर तनाव में होते हैं. हालांकि हार्ट रेट का बहुत ज्यादा तेज होना भी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है.

इतना हार्ट रेट नॉर्मल, इससे ज्यादा में हो जाएं सतर्क 

आमतौर पर रनिंग कर रहे एक सामान्य व्यक्ति का हार्ट रेट पता करना है तो ये काफी आसान है. आमतौर पर रनिंग करते समय हार्ट रेट 60 से 100 बीपीएम होता है. इसके अलावा रनिंग कर रहे व्यक्ति की जो उम्र है, उसे 220 से घटा दीजिए. इससे आपकी हार्ट रेट का पता चल जाएगा. आप हार्ट मॉनिटर का यूज करके भी हार्ट रेट का पता चला सकते हैं. आजकल स्मार्ट वॉच में भी इसे जांचने के लिए कई तरह के ऑप्शन आ गए हैं.

धड़कन तेज होना किस बीमारी का संकेत

आमतौर पर आपने देखा होगा कि जिनका वजन ज्यादा होता है  वह थोड़ा सा भी चलते या दौड़ते हैं तो उनकी सांस फूलने लगती है.  इसके अलावा अगर टहलते या रनिंग करते वक्त थोड़े समय में ही हार्टबीट बढ़ने लग जाए तो यह दिल की बीमारी का संकेत हो सकता है.  कई बार यह हार्ट अटैक का लक्षण भी माना जाता है.  ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आप हार्टबीट मॉनिटर करते रहे और अगर जरूरत से ज्यादा हार्टबीट बढ़ तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: Disease X: क्या है डिजीज X जिसे डॉक्टर बता रहे हैं कोरोना महामारी से 20 गुना ज्यादा पॉवरफुल, इस तरह करें बचाव

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget