एक्सप्लोरर

Covid: किडनी- लिवर की दिक्कत है तो संभलकर रहिए, कोरोना जान ले सकता है

कोरोना मरीजों को लेकर आईसीएमआर की रिपोर्ट चिंता करने वाली है. जो व्यक्ति क्रोनिक किडनी और लिवर की बीमारी से जूझ रहे हैं. उन्हें सावधान रहने की जरूरत है. उनकी जान जाने का खतरा अधिक है

Corona Virus: कोविड ने देश ही नहीं दुनिया भर में कहर बरपाया. हर घर में कोरोना के केस सामने आए हैं. कई देशों में ओमीक्रॉन वेरिएंट खतरनाक रहा तो भारत में डेल्टा वेरिएंट ने हजारों लोगों की जान ले लीं. कोविड के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए. केंद्र सरकार ने कोविड के खिलाफ लड़ाई के लिए वैक्सीनेशन अभियान चलाया. वैक्सीनेशन, हर्ड इम्यूनिटी और वायरस के खिलापफ एंटीबॉडीज डेवलप होने के कारण वायरस उतना असरदार नहीं रहा है. लेकिन इस वायरस के खतरनाक निगेटिव इफेक्ट अभी भी सामने आ रहे हैं. वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि कई बीमारियों की चपेट में रहने वाले लोगों को कोविड से नुकसान अधिक होने का खतरा अधिक रहता है. यहां तक की जान भी जा सकती है. हाल में आई ICMR की रिपोर्ट चिंताजनक है.

किडनी-लीवर रोगी का जान जाने का खतरा अधिक
कोविड के प्रोटोकॉल में साफ है कि वायरस से बचाव के लिए दो गज की दूरी, मास्क पहनना, सेनिटाइजर का प्रयोग जरूरी है. हाल में ICMR की रिपोर्ट सामने आई है. उसमें क्रोनिक किडनी, लीवर की बीमारी, घातक ट्यूमर और टीबी रोगियों में सामान्य लोगों की अपेक्षा डेथ रेट अधिक होना बताया गया है. वैश्विक स्तर पर भी कुछ ऐसी ही तस्वीर उभरकर सामने आ रही है. 

बुजुर्गाें का जीवन भी खतरे में
देश में बड़ी आबादी बुजुर्गाें की है. डॉक्टरों का कहना है कि वृद्ध अवस्था में हार्ट, मधुमेह, हाइपरटेंशन जैसी बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती हैं. अन्य बीमारी होने वाली स्थिति को कोमोर्बटी अवस्था कहा जाता है. ऐसे लोग अन्य की अपेक्षा अधिक खतरे में होते हैं. कोविड से ऐसे लोगों की मौत होने की संभावना भी अधिक होती है. 

बचाव के लिए टीका लगवाएं, प्रोटोकॉल का पालन करें
डॉक्टरों का कहना है कि कोविड से बचाव के लिए टीका लगवाना बेहद जरूरी है. वैक्सीनेशन होने पर मृत्यु होने की संभावना 50 प्रतिशत तक कम हो जाती है. यदि किसी को टीका नहीं लगा है तो उसे तुरंत लगवाना चाहिए. कोविड के लिए जो जरूरी प्रोटोकॉल है. उसका पालन कर भी कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचा जा सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि और तरीकों को केवल सुझाव के रूप में लें. किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sleep Tips: क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू

वीडियोज

Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget