एक्सप्लोरर

Dehydration: इन कारणों से पर्याप्त पानी पीने के बाद भी होता है डिहाइड्रेशन, ये हैं लक्षण

Dehydration Causes: हर दिन जरूरी मात्रा में पानी पीने के बाद भी डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. इसकी वजह और इसके लक्षणों के बारे में इस आर्टिकल में बताया जा रहा है.

Dehydration Symptoms: डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी से बचना है तो आपको हर दिन पर्याप्त मात्रा में यानी करीब 8 से 10 गिलास पानी पीना होगा. लेकिन कई बार सही मात्रा में पानी पीने के बाद भी डिहाइड्रेशन हो जाता है. और इसे आप यूरिन का गाढ़ा पीला रंग, सांसों की दुर्गंध, पसीना ना आना या बहुत कम आने से समझ सकते हैं. ये सभी डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी के लक्षण हैं. अब जानते हैं कि आखिर क्यों पानी पीने के बाद भी डिहाइड्रेशन हो सकता है...

1. पानी पीने का गलत तरीका

कुछ लोग एक बार में ही एक लीटर तक पानी पी लेते हैं और फिर घंटों प्यासे रहते हैं या उन्हें याद ही नहीं आता कि पानी भी पीना है. ऐसा करना आपकी किडनी की सेहत पर बुरा असर डालता है. जब आप एक साथ इतना अधिक पानी पीते हैं तो यूरिन जल्दी-जल्दी आता है और शरीर में पानी रुक नहीं पाता है. इसलिए पानी को हमेशा एक-दो गिलास करके दिनभर में पीना चाहिए.

2. आप सही कैल्कुलेशन हीं कर रहे 

पानी के मामले में भी हर व्यक्ति के शरीर की जरूरत अलग होती है. सामान्यतौर पर 8 से 10 गिलास पानी पीने का जो सुझाव दिया जाता है, वह जरूरी नहीं कि हर किसी पर लागू हो. क्योंकि एथलीट्स,  किसान, डांसर या शारीरिक श्रम से जुड़े दूसरे व्यवसायों में लगे लोगों को अधिक मात्रा में पानी की जरूरत होती है क्योंकि उनके शरीर से पसीना अधिक निकलता है. इसलिए इन्हें 10 गिलास पानी पीने के बाद भी डिहाइड्रेशन की शिकायत हो सकती है.

3. इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी

शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने पर भी डिहाइड्रेशन हो जाता है और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना काम नहीं आता है. क्योंकि इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस इत्यादि फ्लूइड को पूरे शरीर में सही मात्रा में पहुंचाने का काम करते हैं. ये ही किडनी को इसका काम सही से करने में मदद भी करते हैं. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने के कारण भी डिहाइड्रेशन हो जाता है.

4. अनडायग्नोज्ड डायबिटीज

जब शरीर में शुगर का स्तर बढ़ता है तो बॉडी बार-बार यूरिन के जरिए इस शुगर को बाहर निकालने का काम करती है. जिन लोगों में पानी पीने के बाद भी डिहाइड्रेशन की समस्या होती है, उन्हें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि उनकी यूरिन की फ्रिक्वेंसी और मात्रा कितनी है. जरूरी होने पर शुगर की जांच भी जरूर कराएं.

5. आप सही ड्रिंक्स नहीं ले रहे हैं

आपको लगता है कि आपने जो भी लिक्विड लिया है वो आपके शरीर को हाइड्रेट करने का काम करता है... तो आप गलत सोच रहे हैं. क्योंकि कॉफी, कोल्ड कॉफी, चाय, सॉफ्ट ड्रिंक्स से लेकर सोडा ड्रिंक्स तक ये सभी चीजें आपके शरीर से पानी को अधिक मात्रा में निकालने का काम करती हैं. यानी ये खुद तो आपके शरीर को हाइड्रेशन नहीं देती हैं और आपके शरीर में जो पानी होता है,उसे भी फ्लश करने का काम करती हैं.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: सीने में दर्द की होती हैं ये 5 मुख्य वजह, हल्के में ना लें ये परेशानी

यह भी पढ़ें: गर्मी में इन कारणों से होता है गले में दर्द, इन फूड्स को खाने से मिलेगा आराम

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firecracker Safety for Patients: पटाखों से दूर रहे यह लोग, जानलेवा हो सकता है इसका धुआं
पटाखों से दूर रहे यह लोग, जानलेवा हो सकता है इसका धुआं
Childhood Cancer In India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा बच्चों को कैंसर? जानें टॉप-5 स्टेट्स
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा बच्चों को कैंसर? जानें टॉप-5 स्टेट्स
Stomach Burning at Night: रात होते ही पेट में बढ़ जाती है जलन, हो सकते हैं ये कारण
रात होते ही पेट में बढ़ जाती है जलन, हो सकते हैं ये कारण
Chronic Inflammation: शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget