एक्सप्लोरर

Bloating And Gas: ब्लोटिंग से परेशान हैं तो अपनी प्लेट से हटा दें ये चीजें, नहीं फूलेगा आपका पेट

Bloating after Meal: ब्लोटिंग की समस्या बेहद आम है और ज्यादातर लोग इससे परेशान रहते हैं. यहां उन फूड्स (Foods) के बारे में बताया गया है, जिन्हें खाने से आपको पेट फूलने की समस्या हो सकती है.

Cause Of Bloating: आज के समय में ब्लोटिंग की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं. वे भी जो अपनी डेली लाइफ में हेल्दी डायट (Healthy Diet) लेते हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि ब्लोटिंग की समस्या आपकी डायट के साथ ही आपके डायजेशन (Digestion) से भी जुड़ी और उन चीजों से भी जो आपके शरीर को रास नहीं आती हैं. इसलिए यदि हेल्दी डायट के बाद भी आपको पेट में गैस (Gas) बनने और ब्लोटिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो यहां जानें कि आपको अपनी प्लेट से किन चीजों को पूरी तरह हटाना या सीमित मात्रा में इनका सेवन करना है...

ब्लोटिंग किसे कहते हैं?

  • पेट फूलने की समस्या और शरीर में अचानक से ऐसी फीलिंग आना कि आपका फैट अचानक बढ़ गया है. ये ब्लोटिंग की निशानी है. 
  • ब्लोटिंग में पेट में गैस बनना, मरोड़ आना (क्रैंप्स) और पेट में भारीपन लगना आम समस्याएं हैं.
  • ब्लोटिंग की समस्या कुछ लोगों को इसलिए भी होती है क्योंकि उनका शरीर कुछ खास फूड्स को लेकर अतिसंवेदनशील होता है. इसे फूड इनटॉलरेंस (Food Intolerance) कहा जाता है.

किन फूड्स से होती है ब्लोटिंग?

यह जरूरी नहीं है कि यहां बताए जा रहे फूड्स सभी के शरीर में ब्लोटिंग की समस्या करते हैं. बल्कि कोई फूड किसी एक व्यक्ति के लिए समस्या की वजह हो सकता है जबकि कोई दूसरा फूड किसी अन्य व्यक्ति के लिए. इसलिए यह तो आपको ही पता लगाना होगा कि कौन-सा फूड खाने के बाद आपको ब्लोटिंग की समस्या होती है...

  • बीन्स यानी हरी फलियां: हरी फलियां बहुत पौष्टिक होती हैं. अगर यह कहा जाए कि ये पोषण का खजाना होती हैं तब भी गलत नहीं होगा. क्योंकि कार्बोहाइड्रेट्स, फाइवर, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व हमें हरी फलियों से मिलते हैं लेकिन इनमें पाया जाने वाला अल्फा-गैलेक्टोसिडेज (alpha-galactosidase)होते हैं, जो कुछ लोगों में ब्लोटिंग और अपच की समस्या कर सकते हैं.

यदि आपको बीन्स खाने के बाद ये समस्याएं होती हैं तो आप बीन्स खाना बंद ना करें बल्कि इन्हें बनाने का तरीका बदल लें. आप बीन्स को बनाने से पहले इन्हें 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें. फिर काटकर बना लें. इससे आपको समस्या नहीं होगी या बेहद कम होगी, जिसे आप भोजन के बाद सौंफ और मिश्री खाकर दूर कर लेंगे.

  • गेहूं का आटा: कुछ लोगों को गेहूं का आटा खाने के बाद समस्या होने लगती है. इस समस्या को दूर करने के लिए आप मल्टीग्रेन आटा या फिर ब्राउन ब्रेड का उपयोग कर सकते हैं. रोटी बनाते समय गेहूं के आटे की बराबर मात्रा में बेसन और चावल का आटा, जौ का आटा इत्यादि मिलाकर खाएं
  • प्याज खाने से समस्या: प्याज पाचन के लिए बहुत अच्छी होती है. लेकिन कुछ लोगों को प्याज खाने से भी ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है. यदि आपको यह समस्या है तो आप प्याज को कच्चा खाने की जगह दाल-सब्जी में अच्छी तरह फ्राई करके खाएं. यदि तब भी समस्या हो तो इसका सेवन बंद करें और अन्य मसालों से स्वाद बढ़ाएं.
  • डेयरी प्रॉडक्ट्स: कुछ लोगों को दूध और इससे बने अन्य खाद्य पदार्थ जैसे, पनीर, टोफू, लस्सी इत्यादि के सेवन के बाद ब्लोटिंग होने लगती है. इससे बचने के लिए आप दूध की जगह कोकोनट मिल्क या राइस मिल्क का सेवन करें.
  • कोल्ड ड्रिंक्स: कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने के बाद भी कुछ लोगों को ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है. हालांकि ऐसी ड्रिंक्स कई लोगों की गैस की समस्या दूर भी करती हैं. लेकिन जिन लोगों के शरीर में कार्बोनिक एसिड को लेकर संवेदनशीलता होती है, उन्हें ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है. इसलिए आप इन ड्रिंक्स से बचें और अधिक से अधिक मात्रा में ताजा पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी इत्यादि का सेवन करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: नहाना सिर्फ नहाना नहीं होता, आप अगर सही तरीका यूज करें तो इन बीमारियों से बच सकते हैं

यह भी पढ़ें: अनजाने में ही सही बार-बार ये गलतियां करते हैं आप और हो जाता है पेट खराब

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget