एक्सप्लोरर

Indigestion: अनजाने में ही सही बार-बार ये गलतियां करते हैं आप और हो जाता है पेट खराब

Cause Of Indigestion: क्या आप हेल्दी डायट (Healthy Diet) लेते हैं लेकिन फिर भी पेट संबंधी समस्याएं (Stomach Problems) हमेशा बनी रहती हैं? तो यह आर्टिकल खासतौर पर आपके लिए है...

Indigestion Symptoms: आप हेल्दी डायट लेते हैं, समय पर भोजन करते हैं और भोजन के बाद वॉक (Walk) भी करते हैं. यदि वॉक नहीं भी करते हैं तो खाना खाते ही सोने नहीं जाते, दिन में जब भी समय मिलता है एक्सर्साइज (Exercise) करते हैं. यानी व्यस्तता के बीच हेल्दी रहने के सभी प्रयास करते हैं और फिटनेस (Fitness) मेंटेन रहे इसका ध्यान रखते हैं. फिर भी आपका पेट अक्सर खराब रहता है? अगर ऐसा है तो आप जरूर ये गलतियां कर रहे हैं, जिनके बारे में यहां बताया गया है...

हेल्दी डायट के बाद भी क्यों होती है अपच की समस्या?

पेट को सही रखने के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन करना पर्याप्त नहीं होता. बल्कि भोजन संबंधी कुछ बातों का ध्यान भी रखना होता है. आप इन्हें भोजन से जुड़े आयुर्वेदिक नियमों के रूप में स्वीकार करें. क्योंकि किसी और चिकित्सा पद्धिति में भोजन और जीवनचर्या को लेकर इतनी गूढ़ बातें (Deep knowledege)नहीं बताई गई हैं. ये हैं अपच बढ़ाने वाली चार सबसे ज्यादा की जाने वाली गलतियां...

  • भोजन के साथ पानी पीना
  • भोजन के तुरंत बाद पानी पीना
  • भोजन के बाद चाय पीना
  • भोजन के तुरंत बाद मीठा खाना

भोजन के साथ पानी पीना
कुछ लोग भोजन के साथ पानी रखकर बैठते हैं और बीच-बीच में इस पानी का सेवन करते रहते हैं. यह एक अच्छी प्रैक्टिस नहीं है. भोजन के साथ पानी रखना सिर्फ इसलिए जरूरी होता है ताकि फंदा लगने या तेज मिर्च लगने या किसी अन्य स्थिति में इसका तुरंत सेवन किया जा सके. ना कि इसलिए कि आप भोजन के बीच-बीच में इसे पिएं. ऐसा करने से भोजन का पाचन धीमा हो जाता है (Slow digestion), जिससे पेट में भारीपन और अपच की समस्या होती है.

भोजन के तुरंत बाद पानी पीना
भोजन के साथ पानी पीना गलत आदत है और भोजन के ठीक बाद ढेर सारा पानी पीना इससे भी गलत आदत. क्योंकि ऐसा करने से पाचकाग्नि (Digestive fire) मंद पड़ जाती है और पाचन की प्रक्रिया बाधित होती है. फिर खट्टी डकार, पेट में भारीपन, गैस और बेचैनी इत्यादि की समस्या होने लगती है.

भोजन के बाद चाय पीना
पता नहीं ये ट्रेंड कहां से आया है लेकिन ज्यादातर युवाओं में भोजन के बाद चाय पीने का शौक देखा जा सकता है. खासतौर पर मल्टीनैशनल कंपनियों और कॉर्पोरेट जगत में काम करने वाले युवाओं में. ऐसा ना करें. क्योंकि इससे पाचन को डिस्टर्ब होता ही है, साथ ही भोजन के साथ आपने जो आयरन लिया होता है, उसका एब्जॉर्ब्शन नहीं हो पाता. इस कारण आयरन खाने के बाद भी आपके शरीर को आयरन का लाभ नहीं मिलता है.

भोजन के तुरंत बाद मीठा खाना
भोजन करने के तुरंत बाद मीठा खाने से पाचन पूरी तरह गड़बड़ा जाता है. खासतौर पर यदि इस मीठे को बनाने में दूध का उपयोग किया गया हो. यदि भोजन के बाद कुछ मीठा खाना ही है तो सौंफ और मिश्री का सेवन करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: उम्र के हर दौर में खाने चाहिए ये दो सुपर फूड्स, आयुर्वेद मानता है इन्हें संपूर्ण आहार

यह भी पढ़ें: नहाना सिर्फ नहाना नहीं होता, आप अगर सही तरीका यूज करें तो इन बीमारियों से बच सकते हैं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget