एक्सप्लोरर

Egg Freezing: क्या होती है एग फ्रीजिंग, क्लिनिकल फ्रीजिंग से कैसे अलग है सोशल एग फ्रीजिंग, समझें इसका प्रोसेस

Egg Freezing: प्रोसेस है, जिसमें महिलाएं गर्भधारण करने वाले अंडों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीज करवाती हैं.

Egg Freezing Facts: आज का युग विज्ञान का युग है. इस युग में आधुनिक तकनीक की मदद से किसी भी समस्या का निदान करना बेहद आसान हो गया है. चाहे समस्या फर्टिलिटी से ​जुड़ी हुई ही क्यों न हों. उन्हीं में से एक तकनीक का नाम है एग फ्रीजिंग. बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने अपने एग फ्रीज करवा लिए हैं. ये एक ऐसा प्रोसेस है, जिसमें महिलाएं गर्भधारण करने वाले अंडों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीज करवाती हैं. इसका चलन इसलिए भी ज्यादा बढ़ा है क्योंकि महिलाएं मां बनने से पहले अपने करियर को प्रायोरिटी देती हैं.
 
ऐसे में ज्यादा उम्र में पैरंटहुड अपनाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. लेटेस्ट तकनीक में एक फ्रीजिंग यानि (Oocyte Cryopreservation) की मदद से अपने एग को फ्रिज किया जा सकता है. डॉक्टर्स बताते हैं कि कई महिलाएं अपना बॉयोलॉजिकल साइकल बढ़ाने के लिए 20 से 30 साल के बीच एग फ्रीज करवा लेती हैं. तो चलिए जानते हैं आखिर एग फ्रीजिंग क्या है और क्या है क्लीनिकल और सोशल एग फ्रीजिंग  में डिफ़रेंस. 
 
क्लिनिकल एग फ्रीजिंग क्या है?
डॉक्टर्स के मुताबिक, अंडों का क्रायोप्रिजर्वेशन - जिसे वैज्ञानिक रूप से ओओसीट फ्रीजिंग (Oocyte Freezing) कहा जाता है. ये फर्टिलिटी को संरक्षित करने का एक तरीका है, जिसमें अंडाशय (Ovaries) से निकाले जाने के बाद अंडे जमे हुए होते हैं. अंडे को फ्रीज करने से प्रजनन या गर्भावस्था के विकल्प बढ़ जाते हैं. बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो एग फ्रीजिंग से गुजरते हैं. इस प्रोसेस को इंडिविजुअल्स की मेडिकल और हेल्थ कंडीशन के हिसाब से चुना जाता है. "डॉक्टर्स कहते हैं  कि जमे हुए अंडे प्रोसेस के बाद 10 साल तक उपयोग के लिए अच्छे होते हैं. 
 
यह कब किया जाता है?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक -
1. अगर किसी को कैंसर का पता चले और उन्हें इलाज कराना है. कुछ कैंसर उपचार, जिनमें कीमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी शामिल हैं, प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं. ऐसे मे उपचार से पहले की गई एग फ्रीजिंग प्रोसेस बाद में बच्चा पैदा करने में मदद करती हैं. 
 
2. अगर आप किसी और गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तब भी आप अपने अंडों को बचाने के लिए एग फ्रीजिंग का सहारा ले सकती हैं.
 
3.  अगर आपको अपने करियर की चिंता है और इस बात का डर भी है कि भविष्य में प्रेगनेंसी दिक्कत ना करें तो भी आप एग फ्रीज करा सकती हैं. 
 
सोशल एग फ्रीजिंग क्या है और यह कैसे अलग है?
सोशल एग फ्रीजिंग किसी महिला का अपनी फर्टिलिटी या अंडो को मेडिकल कंडीशन के कारण नहीं, बल्कि सोशल कारणों से जैसे करियर या सही पार्टनर की तलाश के कारण फ्रीज करने का प्रोसेस है. डॉक्टर्स कहते हैं कि अंडो को बाद में रिट्रिव किया जा सकता है और प्रेंगनेंसी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है जिससे महिला अपने हिसाब से प्रेंगनेंट हो सकें. क्योंकि उम्र हेल्दी बच्चे के लिए एक इंपोर्टेंट एलिमेंट है इसलिए सोशल फ्रीजिंग करवाने से पहले अगर आप आईवीएफ क्लिनिक में जाकर खुद का एक बार फुल बॉडी चेकअप करवा लें और डॉक्टर से जान लें की क्या आप फ्रीजिंग के लिए तैयार हैं , तो ज्यादा बेहतर होगा. जांच मे सिंपल ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड स्कैन और डॉक्टर की एडवाइज शामिल होती है.
 
फर्टिलिटी को लेकर मिथ 
फर्टिलिटी को लेकर कई मिथ है. कई मानते हैं कि जमा किए हुए अंडो से पैदा होने वाले बच्चें अस्वस्थ पैदा होते हैं  लेकिन यह बिलकुल भी सच नहीं है. अंडो को फ्रीज करने के लिए किसी पार्टनर की जरूरत नहीं होती है. लेकिन एक फैक्ट यह भी है कि उम्र के साथ अंडो की क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों घटती है. इसलिए महिलाएं ये न समझें कि सोशल एग फ्रीजिंग की सफलता दर किसी भी उम्र में समान होगी.
 
ये भी पढ़ें-

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget