एक्सप्लोरर

ठंड के मौसम में रोज खाएं गुड़, खांसी जुकाम के अलावा ये बीमारियां भी रहेंगी दूर

गुड़ में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन बी, कैल्शियम और फॉस्फोरस अच्छी खासी मात्रा में पाए जाते हैं. जो मानव शरीर के लिए किसी औषधी का काम करते हैं.

नई दिल्लीः राजधानी समेत देश के ज्यादातर उत्तरी इलाकों में सर्दी ने दस्तक दे दी है. इसके साथ ही राजधानी दिल्ली प्रदूषण से काफी बुरी तरह प्रभावित है. ऐसे में सेहत का ध्यान रखना सबसे जरूरी है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं गुड़ के औषधीय गुणों के बारे में. मीठा खाने के शौकीन ज्यादातर लोग शक्कर की जगह गुड़ को अपनी पहली पसंद बताते हैं. वहीं यह शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है.

गुड़ में पाए जाने वाले प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन बी, कैल्शियम और फॉस्फोरस मानव शरीर के लिए किसी औषधी का काम करते हैं. गुड़ हमारे शरीर में प्रदूषण से पड़ने वाले असर को कई गुना कम कर देता है. वहीं जिन लोगों को डायबिटीज के कारण शक्कर के इस्तेमाल पर रोक होती है, वह अपने स्वाद की पूर्ती के लिए गुड़ का प्रयोग करते हैं. आइए जानते हैं गुड़ के औषधीय गुणों के बारे में.

प्रदूषण से रखे दूर

अगर आप किसी फैक्ट्री या कारखाने में काम करते हैं जहां पर प्रदूषण का लेवल काफी ज्यादा है तो आपको रोजाना गुड़ का इस्तेमाल करना चाहिए. प्रदूषित वातावरण में रहने वाले लोगों के लिए गुड़ किसी औषधि से कम नहीं होता है. रोजाना 100 ग्राम गुड़ का सेवन प्रदूषण से होने वाली घातक बिमारियों से दूर रखता है.

पेट की समस्या से निजात

गुड़ का सेवन पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, एसिडिटी और खट्टी डकारों में भी फायदेमंद होता है. पेट की समस्या होने पर गुड़ के छोटे से टुकड़े के साथ सेंधा नमक या फिर काला नमक मिला कर खाने से फायदा पहुंचता है. रोजाना गिड़ खाने से पेट का पाचन तंत्र काफी स्वस्थ और मजबूत रहता है, जिससे की कब्ज की दिक्कत नहीं होती है.

सर्दी, जुकाम में फायदेमंद

गुड़ का इस्तेमाल सर्दी और जुकाम में रामबाण का काम करता है. सर्दी लगने पर गुड़ का सेवन अदरक के साथ किया जा सकता है. इसके अलावा गुड़ को अजवायन के साथ भी खाया जा सकता है. ऐसा करने से सर्दी को बेअसर किया जा सकता है. वहीं सर्दी लगने पर गुड़ को काढ़े में भी इस्तेमाल किया जाता है.

हड्डियों को बनाए मजबूत

गुड़ में अच्छी खासी मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है. जो हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं. इसके लगातार सेवन से जोड़ों के दर्द में लाभ मिलता है. वहीं अदरक के साथ गुड़ का इस्तेमाल करने से हड्डिया काफी मजबूत होती हैं.

इसे भी पढ़ेंः सोने से पहले इन चीजों को खाने से बचें, सेहत को हो सकता है नुकसान

Hot Water: कई बीमारियों से बचाता है गर्म पानी का सेवन, आज से ही कर दें शुरू, जानें फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget