एक्सप्लोरर

एक ही समय पर ग्रीन टी और दूध वाली चाय दोनों पीना सही है? पेट के लिए खतरनाक तो नहीं...

एक ही वक्त पर दूध वाली चाय और ग्रीन टी पीना सेहत के लिए खतरनाक तो नहीं? आइए जानने की कोशिश करें.

अधिकतर लोगों को दूध वाली चाय ज्यादा पसंद होती है. वहीं ग्रीन टी के अपने फायदे होते हैं. कुछ लोग स्वाद और मूड फ्रेश करने के लिए दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं तो कुछ ऐसे है जो सेहत के लिए ग्रीन टी और हर्बल टी पर निर्भर करते हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूध वाली चाय पी कर अपनी तलब को शांत करने की कोशिश करते हैं वहीं ग्रीन टी क्योंकि सेहत के लिए फायदेमंद है तो वह भी पी लेते हैं. आज हम उन्हीं लोगों के बारे में बात करेंगे जो एक ही वक्त पर ग्रीन टी और दूध वाली चाय दोनों पीते हैं. आज हम इसलिए इस टॉपिक पर बात करेंगे क्योंकि जो लोगों ऐसा करते हैं कहीं उनके सेहत पर इसका खतरनाक असर तो नहीं पड़ता है? हम यह जानने की कोशिश करेंगे. हमने इस सवाल के सही जवाब तक पहुंचने के लिए quora की सहायता ली.  quora के मुताबिक कई रिसर्च यह कहते हैं कि आप आराम से बेफिक्र होकर एक वक्त में दूध वाली चाय या ग्रीन टी आराम से पी सकते हैं. 

एक ही वक्त पर ग्रीन और दूध वाली चाय को ऐसे मैनेज करें

ध्यान रखने वाली बात यह है कि दोनों ही चाय में कैफीन का स्तर अलग-अलग होता है. और दोनों का असर शरीर पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है. अगर आपको लैक्टोज इनटोलरेंस की शिकायत है तो आपको दूध वाली चाय पीने से बचना चाहिए. और आपको हर्बल टी, ग्रीन टी पर निर्भर करना चाहिए. लैक्टोज इनटोलरेंस की दिक्कत जिन्हें होती है उन्हें दूध और डेयरी वाले आइटम खाने और पीने से बचना चाहिए. 

ग्रीन टी या दूध वाली चाय दोनों में से सेहत के लिए कौन सा ठीक है?

यदि आप स्वाद के बारे में पूछ रहे हैं तो दूध वाली चाय पिएं. लेकिन पोषण के हिसाब से और शरीर के लिए फायदेमंद तो ग्रीन टी होता है. क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट चयापचय को बढ़ाने में मदद करते हैं और शरीर को डिटॉक्सीफाई भी करते हैं. ग्रीन टी लोग इसलिए भी पीना पसंद करते हैं क्योंकि यह हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. और शरीर को इससे फायदा ही पहुंचता है. 

ग्रीन टी एक बेहतर विकल्प

ग्रीन टी एक बेहतर विकल्प है क्योंकि यह बिना किसी साइड इफेक्ट के आपको ढेर सारे फायदे देती है. विशेष रूप से ईजीसीजी का बढ़ा हुआ स्तर ही ग्रीन टी को इतना शक्तिशाली बनाता है. यह पेट की समस्या को कुछ हद तक ठीक करने में बेहद सहायक होता है. साथ ही वजन बढ़ने से भी कंट्रोल करता है. ग्रीन टी पीने से कैंसर, दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है. दूसरी ओर दूध वाली चाय सेहत के लिए एकदम ठीक नहीं होता है. यह चीनी और कैलोरी से भरपूर होता है और इसमें कोई फाइबर नहीं होता है. अगर आप स्वाद के लिए पी रहे हैं तो दूध वाली चाय अच्छा ऑप्शन है लेकिन ग्रीन टी का कोई दूसरा विकल्प नहीं है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: कंजैक्टिवाइटिस या आईफ्लू में काला चश्मा पहनने की सलाह क्यों देते हैं डॉक्टर? ये है इसका लॉजिक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद खुलते ही तकिए पर दिखते हैं लार के निशान, हो सकती है यह बीमारी
नींद खुलते ही तकिए पर दिखते हैं लार के निशान, हो सकती है यह बीमारी
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
साइलेंट फोन पर भी बार-बार चेक करते हैं नोटिफिकेशन, कितनी खतरनाक यह आदत?
साइलेंट फोन पर भी बार-बार चेक करते हैं नोटिफिकेशन, कितनी खतरनाक यह आदत?
केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन
केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget