एक्सप्लोरर

डियर लेडीज लंबे बालों की चाहत है तो शुरू कर दीजिए इतने मात्रा में पानी पीना...जल्दी ही दिखेगा रिजल्ट

Does Water Affect Hair Growth: पानी ना सिर्फ आपके अच्छे स्वास्थ्य और त्वचा के ग्लो के लिए जरूरी है बल्कि पानी ज्यादा पीने से आपके बालों के विकास को भी बढ़ावा मिलता है.जानिए कैसे

Does Water Affect Hair Growth: अब तक आपने सुना होगा कि पानी पर्याप्त मात्रा में पीने से शरीर स्वस्थ रहता है. त्वचा में ग्लो आता है. शरीर में पानी की कमी हो जाए तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है और कई सारी परेशानी जैसे बेहोशी सिर दर्द, चक्कर आना, कमजोरी चेहरे पर मुंहासे निकलना शुरू हो जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे आपके बालों का भी विकास होता है. आइए जानते हैं कि कैसे पानी बालों के विकास को प्रभावित करता है.

पानी पीने से क्या सच में बालों का विकास होता है?

हम सभी जानते हैं कि बाल डेड सेल से बने होते हैं और बालों का जो लिविंग पार्ट होता है वो हेयर फॉलिकल होता है. जब बालों के रोमो में पानी का स्तर कम होता है तो बाल शुष्क और नाजुक हो जाते हैं और बढ़ना बंद कर सकते हैं.वहीं जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे बालों की जड़ों को फायदा होता है. इस वजह से बालों का टूटना कम होता है और दो मुंहे बालों पर भी अच्छा असर पड़ता है. आपको बता दें कि पानी पीने से शरीर में तमाम आवश्यक तत्व एक जगह से दूसरी जगह तक आसानी से सर्कुलेट हो पाते हैं. इसका सर्कुलेट्री सिस्टम पर असर पड़ता है. इस कारण आपके शरीर में मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों तक पहुंच पाते हैं. जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है. वहीं अगर आप पानी कम पीते हैं तो सर्कुलेट्री सिस्टम ठीक से काम नहीं करता है और बालों तक पोषक तत्व नहीं पहुंच पाता है.बालों के सही विकास के लिए दिन भर में 8 से 10 ग्लास पानी पीना जरूरी है.

पानी पीने से बालों को इस तरह से मिलती है मजबूती

आपको बता दें कि पानी में जरूरी मिनरल होते हैं. जैसे आयरन, जिंक, कॉपर और कैल्शियम. ये सभी तत्व बालों के लिए बहुत जरूरी होते हैं. कैल्शियम की मदद से बालों की चमक बढ़ती है. आयरन से हेयर लॉस होने से बचता है. अगर आप पानी पीते हैं तो यह सभी पोषक तत्व आप को पानी से मिल सकता है और बालों से जुड़ी समस्याओं को कम किया जा सकता है.विशेषज्ञ कहते हैं कि जब शरीर में बहुत ज्यादा टॉक्सिंस होते हैं तो इसका असर त्वचा के साथ-साथ बालों पर भी पड़ता है. बाल झड़ने लगते हैं और दो मुंहे बालों की संख्या बढ़ जाती है. ऐसे में पानी पीकर आप खुद को डिटॉक्स रखेंगे तो बालों की सेहत सही होगी और बालों का विकास होगा.जरूरी नहीं है की आप सिर्फ सादा पानी पिएं.आप जूस के रूप में लिक्विड इंटेक बढ़ा सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Soaked Dry Fruits: क्या वजह है ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाने की, सेहत के लिए कैसे होता है फायदेमंद?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget