एक्सप्लोरर

Health Risk: शराब पीने से सिर्फ लिवर ही नहीं होता खराब, हो सकती हैं 200 बीमारियां, यकीन नहीं कर पाएंगे आप

आजकल पार्टीज में शराब पीने का ट्रेंड खूब बढ़ गया है और लोग ढेर सारे पेग लगा लेते हैं, लेकिन ये पेग लगाना आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है और इससे आपको कुछ गंभीर बीमारियां हो सकती हैं.

Sideeffect Of Alcohol Consumption: कुछ लोग मौज मस्ती में, तो कुछ लोग अपने गम भुलाने के लिए शराब का सेवन करते हैं. लेकिन यह शराब हमारे शरीर के लिए स्लो प्वाइजन का काम करती है, जो हमें कई बीमारियां दे सकती है और इसका ज्यादा सेवन करने से लीवर डैमेज से लेकर हार्ट पर भी असर पड़ता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि शराब पीने से किन बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है और आपको इससे क्यों दूरी बनानी चाहिए. 

शराब पीने से बढ़ सकता है इन बीमारियों का खतरा 

लिवर डैमेज 
शराब सीधे हमारे लिवर को डैमेज करती है, अगर कोई इंसान रोजाना बहुत मात्रा में शराब पीता है तो उसके लीवर पर बुरा असर पड़ता है और शराब को शरीर एक टॉक्सिन के रूप में लेता है. यह लीवर सेल्स को नष्ट कर देती है और सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकती है, जो आगे जाकर कैंसर का रूप ले सकता है. इतना ही नहीं ज्यादा मात्रा में अल्कोहल का सेवन करने से फैटी लीवर की समस्या भी हो सकती है. 

हार्ट हेल्थ को प्रभावित करें 
जी हां, शराब का बहुत ज्यादा सेवन करने से शरीर में ब्लड क्लॉटिंग हो सकती है और यह सीधे आपके हार्ट हेल्थ पर इफेक्ट करती है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो इंसान बहुत ज्यादा शराब का सेवन करता है उसके दिल को ब्लड पंप करने में काफी दिक्कत आती है और इससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है और कई मामलों में तो हार्ट अटैक से मौत भी हो सकती हैं.

नर्वस सिस्टम को करें प्रभावित 
बहुत ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करना हमारे नर्वस सिस्टम को भी इफेक्ट कर सकता है, इससे दिमाग संबंधी बीमारी हो सकती है बोलने, सोचने और चीजों को याद रखने की क्षमता कम होती है. शरीर में कपकपी आ सकती है, बैलेंस बिगड़ सकता है और डिप्रेशन और ब्रेन डैमेज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी होता है. 

एनीमिया 
जो लोग बहुत ज्यादा शराब पीते हैं उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और आयरन की कमी होने से आप एनीमिया के शिकार हो सकते हैं. ये वो स्थिति होती है जब शरीर में खून की मात्रा बहुत कम हो जाती है और शरीर में खून की मात्रा कम होने से कमजोरी, चक्कर आना, बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

कैंसर 
शराब का संबंध डायरेक्ट कैंसर से भी है. जी हां जो लोग बहुत ज्यादा शराब का सेवन करते हैं उन्हें मुंह, गले, वॉइस बॉक्स और फूड पाइप में कैंसर हो सकता है. इसके अलावा लीवर, ब्रेस्ट कैंसर और आंतों से जुड़े कैंसर का खतरा भी ज्यादा होता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: Disease X: क्या है डिजीज X जिसे डॉक्टर बता रहे हैं कोरोना महामारी से 20 गुना ज्यादा पॉवरफुल, इस तरह करें बचाव

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget