एक्सप्लोरर

फेफड़ों की सारी गंदगी झट से हो जाएगी बाहर, घर में रखें डिटॉक्स करने वाली ये पांच चीजें

Lungs Detox Home Remedies: प्रदूषण और धुएं से भरे फेफड़ों को घर पर कैसे साफ करें? इसके लिए 5 आसान घरेलू चीजें हैं, जो फेफड़ों की गंदगी तुरंत बाहर निकालने में मदद करती हैं.

Lungs Detox Home Remedies: आपकी सांसें सिर्फ हवा नहीं खींच रहीं, वे जिंदगी का हर पल आप तक ला रही हैं. लेकिन क्या हो अगर यही सांसें धूल, धुएं और जहरीली गैसों से भरी हों? आजकल का प्रदूषण, स्मोकिंग की आदत, या यहां तक कि रसोई का धुआं, सब हमारे फेफड़ों को धीरे-धीरे जकड़ रहे हैं. फेफड़े हमारे शरीर के फिल्टर की तरह होते हैं. लेकिन जब ये फिल्टर गंदगी से भर जाएं, तो ना सिर्फ सांसें भारी लगती हैं, बल्कि शरीर थकान, खांसी और बार-बार बीमार पड़ने जैसी समस्याओं से भी जूझने लगता है।अब सवाल ये उठता है कि, क्या इसे साफ किया जा सकता है या फिर इसका कुछ नहीं हो सकता...

ये भी पढ़े- चोट लगने पर आप भी झट से करने लगते हैं सिकाई? जानिए कहां होती है गर्म और ठंडी सिकाई

अदरक 

अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व फेफड़ों की सूजन कम करते हैं. यह बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है और सांस लेने में आसानी होती है. 

अदरक की चाय पिएं

रोज़ाना थोड़ी मात्रा में कच्चा अदरक खाएं

शहद के साथ लेने से असर बढ़ता है

नींबू

नींबू विटामिन C से भरपूर होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है. 

गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर रोज़ सुबह खाली पेट पिएं

चाहें तो इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं

तुलसी 

तुलसी को आयुर्वेद में फेफड़ों के लिए अमृत कहा गया है.  इसमें मौजूद यूजेनॉल नामक तत्व संक्रमण से लड़ता है और श्वसन नली को साफ रखता है. 

तुलसी की पत्तियां चबाएं

तुलसी की चाय बनाएं

तुलसी के अर्क को शहद के साथ लें

हल्दी 

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन फेफड़ों की गहराई से सफाई करता है और संक्रमण से बचाता है. इसका एंटीऑक्सिडेंट गुण टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालता है. 

हल्दी वाला दूध रात को सोने से पहले पिएं

गुनगुने पानी में हल्दी और नींबू मिलाकर डिटॉक्स ड्रिंक बनाएं

लहसुन 

लहसुन बलगम तोड़ता है, फेफड़ों की सफाई करता है और बैक्टीरिया से लड़ता है. इसमें मौजूद एलिसिन एक नेचुरल एंटीबायोटिक की तरह काम करता है. 

खाली पेट कच्ची लहसुन की एक या दो कलियां खाएं

शहद के साथ मिलाकर खाएं तो और भी फायदेमंद

आपके फेफड़े हर सांस के साथ ज़िंदगी भरते हैं तो क्या उन्हें थोड़ी केयर नहीं चाहिए? इन पांच घरेलू चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें और फेफड़ों को दें एक नई ताजगी. दवाइयों के भरोसे मत बैठिए, डिटॉक्स की शुरुआत अपने किचन से कीजिए. 

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने बना ली कैंसर की दवा, जानिए थर्ड स्टेज के कैंसर में कितनी कारगर ये वैक्सीन?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget