एक्सप्लोरर

Heart Health: कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक में क्या अंतर है, किसमें है जान बचने की ज्यादा संभावना?

Cardiac Arrest and Heart Attack treatment: हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट एकदम अलग रोग हैं. दोनों में तुरंत जान जा सकती है. यहां जानें, रोगी की जान बचाने के जो चंद सेकंड होते हैं उनमें क्या करें.

Cardiac Arrest and Heart Attack symptoms: कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक दोनों ही दिल के रोग हैं. लेकिन दोनों में काफी अंतर होता है. क्योंकि इनके होने की वजह एकदम अलग होती हैं. हार्ट अटैक की बात करें तो यह माइल्ड (Mild Heart attack) भी हो सकता है और इसमें रोगी की जान बचाना कार्डियक अरेस्ट की तुलना में अधिक संभव हो पाता है. लेकिन कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) में रोगी को तुरंत इलाज चाहिए होता है, चंद मिनट की देरी भी जानलेवा होती है. इन दोनों बीमारियों में और क्या अंतर हैं, यहां इस बारे में बताया जा रहा है...

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या अंतर है?

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में  बेसिक अंतर यह है कि हार्ट अटैक कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने और धमनियों में इस कोलेट्रॉल के कारण ब्लॉकेज होने के कारण होता है. इस ब्लॉकेज की वजह से ब्लड सप्लाई में बाधा आती है और हार्ट अटैक होता है. जबकि कार्डियक अरेस्ट हार्ट के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में एक तरह की एरर आने की वजह से होता है. जिस कारण दिल अचानक से धड़कना बंद कर देता है.

 हार्ट अटैक (Heart Attack)
हार्ट अटैक के केस में सबसे अच्छी बात यह है कि इस बीमारी के लक्षण एक से दो दिन पहले या फिर कुछ घंटे पहले से ही व्यक्ति के शरीर में दिखाई देने लगते हैं.

यदि लक्षणों को गंभीरता से लेते हुए समय पर डॉक्टर से कंसल्ट किया जाए तो रोगी को गंभीर स्थिति में पहुंचने से बचाया जा सकता है. इसलिए आपको हार्ट अटैक से पहले और इस दौरान नजर आने वाले लक्षणों के बारे में जरूर पता होना चाहिए. जैसे, 

  • सीने में तेज दर्द
  • बिना कारण पसीना आना
  • बेचैनी अनुभव होना
  • जबड़े, गर्दन और पीठ में दर्द होना
  • सांस लेने में कठिनाई होना
  • सांस छोटी होना
  • जल्दी-जल्दी सांस लेना

कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest)
यूं तो कार्डियक अरेस्ट में स्थिति अचानक खराब होती है. लेकिन यह स्थिति अपनी संपूर्णता में पहुंचे इससे पहले शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं. जैसे...

  • सीने में तेज दर्द होना
  • चक्कर आना
  • पल्स का धीरे-धीरे कम होना
  • मानसिक रूप से कुछ सोच या समझ ना पाना

कार्डियक अरेस्ट के दौरान अचानक से व्यक्ति बेहोश होकर गिर जाता है और उसके मस्तिष्क तथा फेफड़ों के साथ शरीर के अन्य अंगों में ब्लड की सप्लाई बाधित होने लगती है और पल्स धीरे-धीरे बंद होने लगती है. इसलिए ऐसी स्थिति में उसे तुरंत सीपीआर (CPR) देने की आवश्यकता होती है. इसमें व्यक्ति को मुंह से सांस दिया जाता है और हार्ट पर बार-बार पुश किया जाता है. इसके साथ ही व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाना होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक से एक महीना पहले शरीर में दिखते हैं ये बदलाव
यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक से पहले मिलते हैं ये संकेत, अनदेखा करने पर जा सकती है जान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget