एक्सप्लोरर

Primary Symptoms Of Heart Attack: हार्ट अटैक से एक महीना पहले शरीर में दिखते हैं ये बदलाव

हार्ट अटैक से महीनाभर पहले शरीर कई तरह के संकेत देता है. इन्हें समझकर आप इसकी गंभीरता से बच सकते हैं. महिलाओं और पुरुषों में लक्षण एक जैसे होते हैं लेकिन महिलाओं में इन्हें पहचानना मुश्किल होता है.

Symptoms Of Heart Attack: हार्ट अटैक आने से महीनाभर पहले शरीर कई तरह के संकेत देता है. इन्हें समझकर आप इसकी गंभीरता से बच सकते हैं. हार्ट अटैक के लक्षण महिलाओं और पुरुषों में एक जैसे होते हैं लेकिन महिलाओं में इन लक्षणों को पहचानना पुरुषों की अपेक्षा मुश्किल होता है.

हार्ट अटैक की समस्या एक समय पर पश्चिमी देशों की बीमारी हुआ करती थी लेकिन आज के समय में अपने देश में भी स्थिति यह है कि 24 साल के युवा भी हार्ट अटैक का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहे हैं. हार्ट अटैक किसी को भी कहीं भी और कभी भी आ सकता है. ऐसे में तुरंत इससे बचना संभव नहीं है. लेकिन हार्ट अटैक आने से करीब महीना भर पहले से ही आपके शरीर में कुछ खास बदलाव होने लगते हैं. या कहिए कि आपका शरीर आपको सचेत करने लगता है. इन लक्षणों को पहचानकर आप सतर्क होकर हार्ट अटैक की समस्या से बच सकते हैं. यहां जानें, कौन से हैं वे लक्षण, जो एक महीना पहले से ही नजर आने लगते हैं...

आपको नजर आएंगे ये लक्षण 

  • हर्टबर्न की समस्या होना, जिसे लोग आमतौर पर एसिडिटी समझकर अनदेखा कर देते हैं.
  • सांस लेने में तकलीफ होना या कभी कभी सांस का अटकना
  • बहुत जल्दी थक जाना. कोई सामान उठाने में या यहां तक कि बिस्तर से उठने में भी थक जाना
  • रह रहकर चक्कर आना
  • ब्लड प्रेशर अनियंत्रित रहना 
  • सीने में दर्द होना
  • मितली आना
  • धड़कने अनियंत्रित रहना 

साइलंट हार्ट अटैक

सीने में जकड़न महसूस होना, घबराहट होना , सांस लेने में दिक्कत होना और पसीना आना. ये कुछ ऐसे सामान्य लक्षण हैं, जिन्हें लोग आम समस्या समझकर अनदेखा कर देते हैं और कोई पेनकिलर लेकर थोड़ी देर सो जाना या आराम करना पसंद करते हैं. लेकिन यह कोई आम समस्या ना होकर माइल्ड हार्ट अटैक हो सकता है, जिसे साइलंट हार्ट अटैक के रूप में जाना जाता है. हार्ट अटैक के जिन लक्षणों को ज्यादातर लोग जानते हैं, जैसे सीने में तेज दर्द होना, चक्कर खाकर गिर जाना इत्यादि ये सभी सीवियर अटैक होने पर आने वाले लक्षण होते हैं.

महिलाओं में होता है कंफ्यूजन 
 
महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण पुरुषों की तरह क्लीयर नहीं होते हैं. इसकी वजह है मेनोपोज और हॉर्मोनल बदलाव के कारण अक्सर नजर आने वाले लक्षण. इसलिए महिलाओं में सायलंट हार्ट अटैक और हॉर्मोनल बदलाव के लक्षणों को लेकर कंफ्यूजन रहता है. हालांकि महिलाओं में भी हार्ट अटैक के वही लक्षण होते हैं, जो पुरुषों में होते हैं.

लेकिन जब आपकी धड़कने तेजी से बढ़ने लगें, सीने में जकड़न का अनुभव हो और तेज दर्द भी, हॉट फ्लैश की दिक्कत हो, सांस लेने में समस्या इत्यादि हो रही हो तो आप समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराएं. सिर्फ मेनोपोज के लक्षण मानकर इन्हें अनदेखा करने की भूल ना करें.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: दिमाग की थकान और भारीपन दूर करने के लिए हैं ये 3 आयुर्वेदिक औषधियां

यह भी पढ़ें: लिवर को हेल्दी रखने के आसान टिप्स, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने कहीं ये बातें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget