एक्सप्लोरर

दीपिका कक्कड़ की हुई कैंसर सर्जरी, जानें इसके बाद मरीज को किन बातों का रखना होता है खयाल

सर्जरी के दौरान सर्जन ट्यूमर और उसके आसपास के कुछ हिस्सों को निकालते हैं, जिससे कैंसर दोबारा न फैले. वहीं, सर्जरी के बाद रिकवरी प्रक्रिया में समय, देखभाल और अनुशासन की जरूरत होती है.

मशहूर टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर की सर्जरी हो चुकी है. तमाम फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कैंसर सर्जरी के बाद मरीज का खास ख्याल रखना होता है? आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं. 

कैसे होती है लिवर कैंसर की सर्जरी?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लिवर कैंसर सर्जरी में ट्यूमर को हटाने के लिए लिवर के प्रभावित हिस्से को निकाला जाता है. मेडिकल टर्म में इसे हिपेटेक्टॉमी कहा जाता है. बता दें कि दीपिका के लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर था, जो जांच के बाद स्टेज 2 कैंसर निकला. दरअसल, सर्जरी के दौरान सर्जन ट्यूमर और उसके आसपास के कुछ हिस्सों को निकालते हैं, जिससे कैंसर दोबारा न फैले. वहीं, सर्जरी के बाद रिकवरी प्रक्रिया में समय, देखभाल और अनुशासन की जरूरत होती है.

सर्जरी के बाद कैसे करें मरीज की देखभाल?

American Cancer Society (2025) और Mayo Clinic (2024) की लेटेस्ट गाइडलाइंस के आधार पर, लिवर कैंसर सर्जरी के बाद मरीज की देखभाल में कई पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है. 

  • पोषण और आहार: लिवर शरीर का बेहद अहम ऑर्गन है, जो पाचन, डिटॉक्सिफिकेशन और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है. सर्जरी के बाद लिवर की कार्यक्षमता सीमित हो सकती है, इसलिए डाइट पर खास ध्यान देना जरूरी है.
  • प्रोटीन युक्त आहार: एक्सपर्ट्स के मुताबिक, टिशूज की मरम्मत और रिकवरी में प्रोटीन काफी मदद करता है. ऐसे में मरीज को अपनी डाइट में दालें, अंडे का सफेद हिस्सा, मछली और लीन मीट जैसे प्रोटीन सोर्स शामिल करने चाहिए. इसके अलावा ऑयली, मसालेदार और भारी खाने से बचना चाहिए. उबली सब्जियां, सूप और दलिया जैसे हल्के फूड लिवर पर कम प्रेशर डालते हैं.
  • हाइड्रेशन: कैंसर की सर्जरी करा चुके मरीज को रोजाना 2-3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए, जिससे शरीर से टॉक्सिन्स निकल सकें. इसके अलावा नारियल पानी और ताजे फलों का जूस भी फायदेमंद होता है. वहीं, शराब और प्रोसेस्ड फूड आइट्म्स से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इनसे लिवर पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ सकता है और रिकवरी में देरी होती है.

समय पर लें दवाइयां

सर्जरी के बाद मरीज को कई दवाइयां दी जाती हैं, जिनमें पेनकिलर, एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएं और कैंसर सेल्स को कंट्रोल करने वाली कीमोथेरेपी या टारगेटेड थेरेपी आदि शामिल होती हैं. इनकी टाइमिंग का खास ध्यान रखना चाहिए, जिससे कैंसर दोबारा न हो. मरीज को डॉक्टर की ओर से तय की गई दवाइयों की टाइमिंग का सख्ती से पालन करना चाहिए. अगर मरीज को मतली, उल्टी या थकान जैसे साइड इफेक्ट्स होते हैं तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए. 

सर्जरी के बाद ऐसा होना चाहिए लाइफस्टाइल

सर्जरी के बाद फिजिकल एक्टिविटीज धीरे-धीरे शुरू करनी चाहिए. American Cancer Society (2025) के अनुसार, पहले 6-8 हफ्तों तक भारी वजन उठाने, एक्सरसाइज करने या हार्ड एक्टिविटीज से बचना चाहिए. रोजाना 10-15 मिनट की नॉर्मल सैर से ब्लड फ्लो बेहतर होता है और रिकवरी जल्दी होती है. सर्जरी के बाद रुटीन चेकअप और स्कैन जरूरी हैं, जिससे कैंसर दोबारा होने की आशंका को रोका जा सके. 

ये भी पढ़ें: शादी के बाद हनीमून नहीं अब बेबीमून प्लान कर रहे हैं कपल, जानें क्या है ये ट्रेंड

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Slippers At Home Benefits: क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
Exercising During Periods: पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
Energy Drinks India: एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget