एक्सप्लोरर

शादी के बाद हनीमून नहीं अब बेबीमून प्लान कर रहे हैं कपल, जानें क्या है ये ट्रेंड

बेबीमून शब्द एक तरह से बेबी और हनीमून से आया है. इसका मतलब है बच्चे के जन्म से पहले माता-पिता द्वारा एक छोटा सा ट्रिप या छुट्टियां बिताना. यह एक तरह से कपल के लिए दूसरे हनीमून की तरह ही होता है.

शादी के बाद कपल कुछ समय अकेले में बिताना चाहता है. ऐसे में पार्टनर संग वक्त बिताने, एक-दूसरे की फीलिंग को समझने के लिए लोग हनीमून पर जाते हैं. ये एक तरह की छुट्टियां होती हैं, जिसमें नए कपल एंज्वाॅय करते हैं. लेकिन इसी तरह अब बेबीमून भी कपल के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. आ​खिर ये ट्रेंड क्या है और हनीमून से ये किस तरह अलग है? आइए जानते हैं...

क्या है बेबीमून?

बेबीमून शब्द एक तरह से बेबी और हनीमून से आया है. इसका मतलब है बच्चे के जन्म से पहले माता-पिता द्वारा एक छोटा सा ट्रिप या छुट्टियां बिताना. यह एक तरह से कपल के लिए दूसरे हनीमून की तरह ही होता है. लेकिन ये कपल को बच्चे की डिलीवरी से पहले सेलिब्रेशन का एक खास मौका होता है. पति इस दौरान महिला को आरामदायक और रोमांटिक माहौल देकर उसे खास महसूस कराता है. बेबीमून कपल के लिए एक खूबसूरत अनुभव है जो माता-पिता बनने के उनके भावनात्मक सफर को और खास बना देता है.

क्यों बढ़ रहा बेबीमून का ट्रेंड?

बेबीमून व्यस्त और कामकाजी जीवन से ब्रेक का मौका देता है. हे​क्टिक लाइफस्टाइल में ये लोगों के लिए ये एक ब्रेक की तरह होता है. इस छुट्टियों में कपल माता-पिता बनने की तैयारी कर सकते हैं. यह वह समय होता है जिसे वह एक दूसरे के साथ बिताकर भावनात्मक रूप से मजबूत होते हैं. बच्चे के आने के बाद जीवन काफी व्यस्त हो जाता है. कपल की लाइफ में और रिश्ते में कई बड़े बदलाव होते हैं. ऐसे में बेबीमून उन खास पलों को संजोने या यादगार पल बनाने का मौका देता है.

बेबीमून पर कब जाएं?

बेबीमून पर प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही में जा सकते हैं. इस दाैरान महिला प्रेग्नेंसी के दाैरान 14 से 28 सप्ताह के बीच बेहतर महसूस करती हैं. वहीं प्रेग्नेंसी के 37वें सप्ताह में यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर बेबीमून प्लान कर रहे हैं तो कुछ बातों का भी ध्यान रखना जरूरी होता है. इसमें प्रेग्नेंट महिला की हेल्थ को लेकर एक बार डाॅक्टर से जरूर कंसल्ट कर लें.
  • आप एक ट्रिप प्लान कर रहे हैं. डाॅक्टर की सलाह के अनुसार ही अपनी घूमने की योजना बनाएं.
  • बहुत लंबा या थकाने वाला ट्रिप प्लान न करें. इससे प्रेग्नेंट महिला को दिक्कत हो सकती है.
  • जहां भी जाएं, इसका ध्यान रखें कि अस्पताल और मेडिकल फैसिलिटी नजदीक हों.

हनीमून क्या है?

शादी के बाद कपल परिवार और दोस्तों से दूर अकेले एक साथ समय बिताता है. आमतौर पर ज्यादातर कपल्स के लिए शादी का पहला महीना सबसे खूबसूरत और स्वीट होता है. यह हनीमून इसलिए भी कहलाता है, क्योंकि इस दौरान पति-पत्नी मौज-मस्ती करते हैं और भरपूर आनंद लेते हैं.

ये भी पढ़ें: डायबिटीज और ब्लड प्रेशर... इन साइलेंट किलर्स से बचकर रहें, अस्पतालों में दवा भी नहीं

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget