एक्सप्लोरर

Covid: देश में फिर से टेंशन दे रहा कोरोना, क्या सही में चौथी डोज की जरूरत है?

कोरोना का संक्रमण देश मेें एक बार फिर तेज हो रहा है. वायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या चौथी डोज बचाव के लिए जरूरी है?

Covid Symptoms: देश में एक बार फिर से कोरोना की टेंशन बढ़ने लगी है. पिछले 10 दिनों में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही हैं. एक दिन में 2000 तक मामले सामने आने लगे हैं. ओमिक्रॉन एक्सबीबी.1.16 सब-वैरिएंट देश में कोरोना के प्रसार का बढ़ा कारण माना जा रहा है. कई स्टडी में सामने आ चुका है कि कोरोना का यह नया वैरिएंट बहुत अधिक संक्रामक है यानि इसकी एक से दूसरे व्यक्ति को संक्रमित करने की क्षमता अन्य वायरस के मुकाबले बेहद तेज है. यह उन लोगोें को भी संक्रमित कर रहा है, जो वैक्सीन  लगवा चुके हैं. 

जिनको वैक्सीन लगी, उन्हें कम खतरा

वैज्ञानिक लगातार कोरोना के नए वैरिएंट पर शोध कर रहे हैं. देख रहे हैं कि यह वायरस कितना अधिक घातक हो सकता है. स्टडी मेें सामने आया है कि जिन लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. उन्हें कोरोना वायरस इन्फेक्टिड तो कर रहा है, मगर खतरा बहुत कम है. गंभीर लक्षण कम हैं. वहीं, विशेषज्ञ इससे भी इंकार नहीं कर रहे हैं. कोरोना का म्यूटेशन वैक्सीनेशन वालों के लिए खतरा बन सकता है. वहीं, जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लगी हैं. उन्हें इस वायरस का खतरा बहुत अधिक है. तो ऐसे में वैक्सीनेशन की चौथी डोज को लेकर चर्चा शुरू हो गई हैं. 

कई देशों में लगाई जा रही चौथी डोज

हाल में यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फाइजर के ओमिक्रॉन बूस्टर शॉट को मंजूरी दे दी है. जिन बच्चों को वैक्सीन की 3 डोज लग चुकी हैं. उन्हें चौथी डोज लगाई जा सकती हैं. छह महीने से चार साल की उम्र के जिन बच्चों ने दो महीने या उससे और पहले फाइजर और बायोएनटेक के मूल मोनोवालेंट शॉट्स के साथ अपनी तीन डोज ली हैं. उन्हें चौथी डोज लगाई जा सकती है. कंपनी अधकारियों का कहना है कि वैक्सीन की चौथी डोज ऑमिक्रॉन बीए.4 और बीए.5 के हमले को नाकाम करती है. 


तो चौथी डोज की नहीं होगी जरूरत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोविड वैक्सीन की चौथी डोज की जरूरत है या नहीं. इसको लेकर कर्नाटक में संचालित श्री जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवास्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च की ओर से एक स्टडी की गई है. इसमें कोविशील्ड वैक्सीन की बूस्टर खुराक प्राप्त कर चुके 350 प्रतिभागियों का कोरोना के खिलाफ इम्यून सिस्टम देखा गया तो सभी में इम्यून सिस्टम बेहतर मिला. नतीजों में सामने आया कि मौजूदा समय में वैक्सीन की चौथी डोज की जरूरत नहीं है. बूस्टर शॉट ही कोरोना का काम तमाम कर रहा है. 

डॉक्टरों का ये है कहना

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च में महामारी विज्ञान और संचारी रोगों के पूर्व प्रमुख डॉ. रमन गंगाखेडकर ने भी एक रिपोर्ट में बताया है कि कोविड की यदि 3 डोज ले रखी हैं तो चौथी डोज की अभी जरूरत नहीं है. ऐसे लोगों का टी सेल सिस्टम मजबूत है. ये कोरोना के खतरे को काफी कम कर देता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: एक या दो नहीं बल्कि ये 15 लक्षण हैं ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का संकेत... इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dust Allergy: दिवाली की सफाई के बाद क्यों आती है छींक-खांसी?
दिवाली की सफाई के बाद क्यों आती है छींक-खांसी?
Heart Tests: 40 के बाद जरूर कराएं ये 3 हार्ट टेस्ट, हेल्थ एक्सपर्ट्स ने दी सलाह
40 के बाद जरूर कराएं ये 3 हार्ट टेस्ट, हेल्थ एक्सपर्ट्स ने दी सलाह
Best Pillow for Neck Pain: गर्दन में रोज होता है दर्द, डॉक्टर नहीं तकिया बदलिए, ये है वजह
गर्दन में रोज होता है दर्द, डॉक्टर नहीं तकिया बदलिए, ये है वजह
Meat Consumption: क्या एक उम्र के बाद नॉनवेज छोड़ना ठीक है, क्या है सच्चाई?
क्या एक उम्र के बाद नॉनवेज छोड़ना ठीक है, क्या है सच्चाई?

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट में कितनी याचिकाएं
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट में कितनी याचिकाएं
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान, कहा- 'दुनिया जाए भाड़ में'
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
Paperless Airport Entry: एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
Embed widget