एक्सप्लोरर

जानिए- कोरोना की दूसरी लहर में दोबारा संक्रमित होने का खतरा सबसे ज्यादा किन उम्र के लोगों को है

रिसर्च में पता चला है कि 65 साल से कम उम्र के लोगों को वायरस के हमले से करीब 80 फीसद सुरक्षा मिलती है, लेकिन 65 साल के बाद सुरक्षा घटकर मात्र 47 फीसद हो जाती है. डेनमार्क के शोधकर्ताओं ने नतीजा निकाला है.

क्या कोरोना वायरस को मात देनेवाले लोग कोविड-19 की बीमारी से दोबारा बीमार हो सकते हैं, अगर ऐसा होता है तो ये खतरा किसको है? इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए विशेषज्ञ महामारी के समय से जुटे हुए हैं. अब एक नए रिसर्च में बताया गया है कि कोविड-19 को शिकस्त दे चुके बुजुर्ग लोगों को ज्यादा खतरा होता है.

कोरोना वायरस का खतरा ज्यादा किसे है? कोरोना वायरस से उबर चुके बूढ़े लोग नहीं मान सकते कि उनको दूसरे हमले से सुरक्षा मिल गई है. डेनमार्क में किए गए रिसर्च से पता चला कि 65 साल से कम उम्र कोविड-19 से ठीक हो चुके लोगों को कम से कम 6 महीने तक दोबारा संक्रमण से 80 फीसद सुरक्षा मिलती है, मगर 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में सुरक्षा का फीसद सिर्फ 47 होता है.

मेडिकल पत्रिका लांसेट में प्रकाशित शोध में बताया गया कि इसका मतलब है बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए उपाय करना जरूरी है क्योंकि उनको कोविड-19 से मौत का खतरा भी ज्यादा होता है. स्टेटेन्स सीरम इंस्टीट्यू के शोधकर्ता स्टीन एथिलबर्ग ने कहा, "हमारा रिसर्च पुष्टि करता है कि जवान, सेहतमंद लोगों में कोविड-19 से दोबारा संक्रमण दुर्लभ है, मगर बुजुर्गों को वायरस की चपेट में दोबारा आने का जोखिम अधिक है."

बुजुर्गों की सुरक्षा को बताया गया जरूरी उन्होंने ये भी बताया कि बुजुर्गों में बीमारी के गंभीर लक्षण और मौत का ज्यादा खतरा है, इसलिए स्पष्ट है कि महामारी के दौरान बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए नीतियों को लागू किया जाए. डेनमार्क में टेस्टिंग का कार्यक्रम बहुत व्यापक है, हर किसी के लिए पीसीआर टेस्ट की सुविधा मुहैया है, चाहे लक्षण जाहिर हों या नहीं. 2020 में 40 लाख या डेनमार्क की दो तिहाई आबादी के कोरोना जांच हुए.

शोधकर्ताओं ने मार्च से मई 2020 के बीच पहली लहर के दौरान दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों के डेटा की तुलना सितंबर से दिसंबर के दौरान दूसरी लहर में टेस्ट से किया. उन्होंने 25 लाख लोगो के ग्रुप में महामारी के दौरान दूसरे संक्रमण पर भी काम किया.

नतीजे से पता चला कि सामान्य रूप में मरीजों को एक बार बीमार होने के बाद दोबारा संक्रमण से सिर्फ 80 फीसद सुरक्षा मिलती है और ये घटकर 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 47 फीसद रह जाता है. शोधकर्ताओं का कहना है कि इससे पता चलता है कि किन लोगों को टीकाकरण में प्राथमिकता दिए जाने की जरूरत है.

क्या कोरोना वायरस अब किडनी पर हमला करने लगा है? रिसर्च में बड़ा खुलासा

Coronavirus: कुष्ठ रोग की दवा कर सकती है संक्रमण का इलाज? जानिए रिसर्च के हैरतअंगेज नतीजे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किडनी के लिए जहर है क्रिएटिनिन, बढ़ने से ऐसे रोकें
किडनी के लिए जहर है क्रिएटिनिन, बढ़ने से ऐसे रोकें
COPD मरीजों को बड़ी राहत, Lupin ने भारत में लॉन्च किया अनोखा इनहेलर
COPD मरीजों को बड़ी राहत, Lupin ने भारत में लॉन्च किया अनोखा इनहेलर
Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
₹74 की दवा पर MRP ₹4981, 214 अस्पतालों में कीमतों का बड़ा खेल
₹74 की दवा पर MRP ₹4981, 214 अस्पतालों में कीमतों का बड़ा खेल

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को संदेश- 'युवा साथियों से कहूंगा कि...'
PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को संदेश- 'युवा साथियों से कहूंगा कि...'
'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब
'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
भारत करेगा 2036 ओलंपिक की मेजबानी? रेस में और 6 देश भी शामिल; आया IOA का बयान
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
विराट कोहली के बयान पर फलाहारी महाराज की प्रतिक्रिया, 'उनके घर 3 करोड़ रुपये...'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
गाय-भैंस के थन में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, घट सकता है दूध
Embed widget