एक्सप्लोरर

क्या कोरोना वायरस अब किडनी पर हमला करने लगा है? रिसर्च में बड़ा खुलासा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने किडनी की समस्या से पीड़ित कोविड-19 के मरीजों को अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत बताई है. उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस का असर कार्डियोवैस्क्युलर डिजीज या लंग्स पर स्पष्ट है, लेकिन अब, एक नया खतरा पैदा हो गया है.

खतरनाक कोरोना वायरस का उभार भारत के कई हिस्सों में एक बार फिर देखा जा रहा है. पिछले साल तबाही मचानेवाले वायरस के बारे में सोचा गया था कि ये सामान्य श्वसन संबंधी वायरस है, लेकिन जल्द ही ये अनुमान गलत साबित हो गया. अब, एक नए रिसर्च में दावा किया गया है कि नोवल कोरोना वायरस किडनी को नुकसान पहुंचा रहा है.

कोरोना वायरस अब किडनी को कर रहा प्रभावित

विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 का प्रभाव कार्डियोवैस्क्युलर डिजीज या लंग्स पर स्पष्ट है. इस बीच, उन्होंने सावधान किया है कि किडनी की समस्या से पीड़ित कोविड-19 मरीजों को अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत है, वरना ये उनकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित होनेवाले लोगों को किडनी के नुकसान, अल्पकालीन किडनी क्षति का खतरा है.

अल्पकालीन किडनी क्षति चंद घंटे या कुछ दिनों में अचानक होती है. ये रक्त में अपशिष्ट पदार्थों के जमाव की वजह बनती है जिससे किडनी के लिए शरीर में तरल की सही मात्रा का रखना मुश्किल हो जाता है. रक्त में अपशिष्ट पदार्थों के जमा होने से रक्त की रसायनिक क्रिया प्रभावित होती है. इसका असर अन्य अंगों जैसे दिमाग, दिल और फेफड़ों पर भी पड़ता है.

किडनी की समस्या से पीड़ित हो जाएं सावधान

फोर्टिस अस्पताल नई दिल्ली से जुड़े दीपक कालरा आईएनएस को बताते हैं, "किडनी उन मामलों में प्रभाव डालती है जब कोविड-19 का संक्रमण गंभीर हो. उसके अलावा ये अस्पताल में भर्ती करीब 10-20 फीसद मरीजों को अल्पकालीन किडनी क्षति की वजह बनती है." क्लीनिकल जर्नल ऑफ अमेरिकन सोसायटी ऑफ नेफ्रोलॉजी में प्रकाशित रिसर्च से पता चला कि कोविड-19 के मरीजों में अल्पकालीन किडनी क्षति असामान्य थी लेकिन अस्पताल में मौत के ज्यादा खतरे से जुड़ा पाया गया.

शोधकर्ताओं ने पाया कि अल्पकालीन किडनी क्षति के बिना अस्पताल में मृत्यु दर 10 फीसद रही जबकि अल्पकालीन किडनी क्षति से मरीजों में 72 फीसद मृत्यु दर देखा गया. श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के राजेश अग्रवाल ने कहा, "कोविड-19 का हमला सीधे इम्यूनिटी और अंगों पर होता है जो उसी वायरस जनित बीमारी की गंभीरता को जोड़ता है."

Coronavirus: कुष्ठ रोग की दवा कर सकती है संक्रमण का इलाज? जानिए रिसर्च के हैरतअंगेज नतीजे

कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव, कोविशील्ड की ली थी दोनों डोज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
Drug Advertising Rules: बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप

वीडियोज

विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?
UPI MDR पर बड़ा अपडेट! 1 जनवरी तक टल सकता है चार्ज, कारोबारियों को राहत?
क्या दिल्ली में कल लॉकडाउन लग जाएगा?
प्रदर्शन से पहले ही CJP कार्यकर्ताओं पर एक्शन शुरू

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget