एक्सप्लोरर

सावधान! कोरोना वायरस अभी गया नहीं, नया वेरिएंट फिर से मचा सकता है तबाही

अमेरिका के सर्जन जनरल विवेक मूर्ति ने फॉक्स न्यूज से कहा कि नया वैरिएंट कोरोना संक्रमण के नये मामलों तेजी ला सकता है लेकिन अमेरिका इससे अच्छी तरह से निपटने के लिये पहले की तुलना में अधिक तैयार है.

देश और दुनिया में कोरोना वायरस का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है. अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथनी फौसी के अनुसार, कोविड -19 महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और जल्द ही यहां ओमिक्रोन का नया वेरिएंट तबाही मचा सकता है. सीएनबीसी के मुताबिक फौसी ने कहा कि अमेरिका में लगभग 25 या 30 प्रतिशत संक्रमण के नये मामले बीए.2 सबवेरिएंट के कारण हो रहे हैं और जल्द ही यह संक्रमण का मुख्य कारण हो सकता है.

फौसी ने कहा कि उन्हें मामलों में वृद्धि की उम्मीद है लेकिन यह जरूरी नहीं है कि अन्य वेरिएंट की तरह ही इसकी वजह से बड़े पैमाने पर मामलों में उछाल आये. अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार फौसी कहते हैं कि बीए.2 सबवेरिएंट ओमिक्रोन की तुलना में लगभग 50 से 60 प्रतिशत अधिक संक्रामक है लेकिन यह अभी अधिक गंभीर प्रतीत नहीं होता है.

कई हिस्सों में बढ़ाया संक्रमण

उन्होंने कहा जब आप संक्रमण के मामलों को देखते हैं तो वे अधिक गंभीर नहीं लगते हैं और वे टीकों या पूर्व संक्रमणों से उत्पन्न प्रतिरक्षा क्षमता से बचते नहीं दिखते हैं. इस वेरिएंट ने पहले ही चीन और ब्रिटेन सहित यूरोप के कई हिस्सों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि की है. स्वास्थ्य अधिकारी इस बात पर जोर देते रहे हैं कि कोरोना वायरस के टीका और बूस्टर डोज संक्रमण के कारण व्यक्ति के अधिक बीमार होने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका हैं.

अन्य अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी अत्यधिक संक्रामक बीए.2 वेरिएंट को लेकर चेतावनी दे रहे हैं. अमेरिका के सर्जन जनरल विवेक मूर्ति ने फॉक्स न्यूज से कहा कि नया वेरिएंट कोरोना संक्रमण के नये मामलों तेजी ला सकता है लेकिन अमेरिका इससे अच्छी तरह से निपटने के लिये दो साल पहले की तुलना में अधिक तैयार है. उन्होंने कहा कि हमें तैयार रहना होगा. कोरोना गया नहीं है. हमारा ध्यान तैयारियों पर होना चाहिये न कि घबराने पर.

दवा कंपनी फाइजर के बोर्ड सदस्य एवं एफडीए के पूर्व प्रमुा स्कॉट गॉटलिब का भी कहना है कि नया वेरिएंट संक्रमण में तेजी लायेगा लेकिन इससे किसी नयी लहर के आने की आशंका नहीं है. इसी बीच अमेरिकी के सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक शनिवार को संक्रमण 31,200 से अधिक नये मामले सामने आये और कोरोना संक्रमण के कारण 958 लोगों की जान चली गयी.

ये भी पढ़ें –

ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर 6 साल का बच्चा पहुंचा पुलिस स्टेशन, आत्मविश्वास देख प्रभावित हुए अधिकारी

सैंडविच हथियाने के लिए भालू के शावक ने खोला कार का दरवाजा, वीडियो देख अटक जाएगी सांस

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget