एक्सप्लोरर

ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर 6 साल का बच्चा पहुंचा पुलिस स्टेशन, आत्मविश्वास देख प्रभावित हुए अधिकारी

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छह साल के छोटे बच्चे को देखा जा रहा है, जो की ट्रैफिक जाम की समस्या की शिकायत करने अकेले स्थानीय थाने में पहुंच जाता है.

हमारे देश में रोजाना शहर दर शहर बढ़ता ट्रैफिक तेजी से जाम की समस्या को पैदा कर रहा है. ट्रैफिक जाम के कारण कई बार लोगों को अपना आपा खोते भी देखा गया है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से सामने आया है, जिसमें आंध्र प्रदेश के रहने वाले एक छह साल के बच्चे को अपने स्कूल के सामने लगने वाले ट्रैफिक जाम को लेकर काफी हताश देखा जा रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बच्चे को ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाते देखा जा रहा है. खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पालमनेर में यूकेजी का छात्र ट्रैफिक जाम की समस्या की शिकायत को लेकर स्थानीय पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराने गया था. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में छात्र का नाम कार्तिकेय बताया जा रहा है.

वीडियो में कार्तिकेय को पालमनेर सर्कल इंस्पेक्टर एन भास्कर के सामने ट्रैफिक जाम की शिकायत करने के दौरान नालियों के काम के कारण खोदी गई सड़कों और ट्रैक्टरों के कारण बढ़ रहे ट्रैफिक जाम की शिकायत करते देखा जा रहा है. इस जौरान बच्चे ने पालमनेर सर्कल इंस्पेक्टर से मांग की है कि वह उसके इलाके में आकर उसकी समस्या का जल्द से जल्द निपटारा करें.

फिलहाल बच्चे की मासूमियत और पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का आत्मविश्वास सभी को काफी प्रभावित कर रहा है. वीडियो में पालमनेर सर्कल इंस्पेक्टर एन भास्कर को ट्रैफिक जाम की समस्या का निजात करने का वादा करने के साथ ही अपना नंबर देते देखा जा रहा है. वहीं इस दौरान एक अन्य शख्स को उस बच्चे को मिठाई खिलाते भी देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः
पति-पत्नी ने शौक से शुरू किया ऐसा कोराबार, अब घर बैठे कमाते हैं हजारों रुपये

खुद पर आग लगाकर शख्स ने किया हैरतअंगेज स्टंट, देखकर कांप जाएगी रूह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में खुलेआम पेशाब करने पर कुटाई, यात्रियों ने ही कराया डिब्बा साफ
ट्रेन में खुलेआम पेशाब करने पर कुटाई, यात्रियों ने ही कराया डिब्बा साफ
गोवा में मिला बेघर शख्स तो पिघला महिला का दिल, वायरल वीडियो ने रुलाया
गोवा में मिला बेघर शख्स तो पिघला महिला का दिल, वायरल वीडियो ने रुलाया
क्या है PM मोदी के फोन की कॉलर ट्यून? वीडियो आया सामने, आप भी सुनें
क्या है PM मोदी के फोन की कॉलर ट्यून? वीडियो आया सामने, आप भी सुनें
लकड़बग्घों से डरा पैंथर, शिकार मुंह में दबा दिखाई फुर्ती, हैरान इंटरनेट
लकड़बग्घों से डरा पैंथर, शिकार मुंह में दबा दिखाई फुर्ती, हैरान इंटरनेट

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget