एक्सप्लोरर

27 साल की युवती को हार्ट अटैक आया तो डॉक्टर ने किया अलर्ट, ये दवा लेते हैं तो हो जाएं सावधान

मुंबई की रहने वाली 27 साल की युवती को गंभीर एसिडिट और छाती में दर्द महसूस हुआ. अस्पताल में युवती का ईसीजी किया गया तो इसमें हार्ट अटैक की पु​​​ष्टि हुई.

कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स, यानी गर्भनिरोधक गोलियां लेना क्या सुर​क्षित है? हाल ही में मुंबई में 27 साल की युवती को हार्ट अटैक के बाद ये सवाल फिर से उठ खड़ा हुआ है. लोगों के बीच इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय  उन महिलाओं के लिए टेंशन बढ़ाने वाली है, जो किसी कारण इस हार्मोनल दवा का यूज करती हैं. आइए जानते हैं ये पिल्स शरीर पर किस तरह असर डालती हैं और इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट्स का क्या कहना है....

आ​खिर सवाल क्यों उठा?

मुंबई की रहने वाली 27 साल की युवती को गंभीर एसिडिट और छाती में दर्द महसूस हुआ. अस्पताल में युवती का ईसीजी किया गया तो इसमें हार्ट अटैक की पु​​​ष्टि हुई. डॉक्टर्स ने कोरोनरी आर्टरी में स्टेंट डालकर युवती की जान बचाई और बाॅडी में ब्लड फ्लो बहाल किया. इसके बाद डाॅक्टर ने जो हार्ट अटैक का कारण बताया है, वह महिलाओं के लिए टेंशन देने वाला है. डाॅक्टर के अनुसार युवती में हार्ट हटैक का कारण कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स हो सकती हैं. युवती लंबे समय से पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस)से जूझ रही है. ये एक हार्मोनल डिस्ऑर्डर है, जो रिप्रोडक्टिव हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है. इसमें महिलाओं में अनियमित पीरियड्स और ओवेरियन सिस्ट की प्राॅब्लम देखने को मिल सकती है. फैमिली के अनुसार युवती पिछले करीब 10 साल से पीसीओएस से जूझ रही है. इसके लिए पिछले सात साल से कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स ले रही है. 

कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लेना खतरनाक?

हाल ही प्रका​शित एक स्टडी के अनुसार कंबाइंड एस्ट्रोजन-प्रोजेस्टोन कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स से महिलाओं में इस्केमिक स्ट्रोक और हार्ट अटैक का जो​खिम दोगुना हो जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स ने बताया कि कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स से हार्ट अटैक से अ​धिक स्ट्रोक की आशंका रहती है. 22 से 28 साल की उम्र में फीमेल में पीसीओएस के साथ स्ट्राेक से जूझने के कई केस सामने आ चुके हैं. महिलाओं में पीसीओएस के साथ मोटापा और इंसुलिन रेजिस्टेंस की प्राॅब्लम भी देखने को मिलती है, जो डिस्लिपिडेमिया का कारण बन सकता है. ब्लड में जमा फैट का हाई लेवल हार्ट डिजीज का जोखिम को बढ़ाता है. शहरी जीवनशैली, तनाव और बचपन से मोटापा, पीसीओएस के मामलों को बढ़ा रहे हैं. हर पांच में से एक शहरी लड़की इससे प्रभावित है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार लेकिन कई बार फीमेल को इन पिल्स की जरूरत होती है, जिससे ओवुलेशन को कम कर ओवरी में सिस्ट के बनने से रोका जा सके. 

फैमिली हिस्ट्री अहम

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार गर्भनिरोधक गोलियां ब्लड में क्लाॅट बनने के जो​खिम को बढ़ा सकती हैं. इसलिए महिलाओं की फैमिली ​हिस्ट्री देखकर ही इन दवा के सेवन की सलाह दी जानी चाहिए. अगर हार्ट डिजीज की कोई फैमिली हिस्ट्री हो तो इलाज के लिए गर्भनिरोधक गोलियों के विकल्प का इस्तेमाल करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: कैसे होता है डीएनए टेस्ट, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बुरी तरह जले हुए शवों की कौन-सी चीज करेगी मदद?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget