एक्सप्लोरर

Contraceptive Injection: गर्भनिरोधक गोली और इंजेक्शन में कितना फर्क है? इसे कब, क्यों और किसे लगवाना चाहिए?

What are Contraceptive Injection: गर्भनिरोधक के रूप में दवाओं के अलावा इंजेक्शन भी आते हैं. ये इंजेक्शन आप महीने में या तीन महीने में एक बार लगवाकर अनचाहे गर्भ से बच सकती हैं.

How Contraceptive Injection Work: अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए ज्यादातर महिलाएं पिल्स (गर्भनिरोधक गोली) का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन अब इन्जेक्शन भी चलन में है, जो अनचाहे गर्भधारण रोकने में मदद करता है. ये कॉन्ट्रासेप्टिव इंजेक्शन भी गर्भ रोकने में गोलियों और दूसरे तरीकों की तरह ही काम करता है. हालांकि, इस मामले में अलग है कि यदि आपने एक बार तीन महीने के लिए कॉन्ट्रासेप्टिव इंजेक्शन लगवा लिया और फिर बीच में आपका मन गर्भधारण करने का हुआ, तो आप गर्भधारण नहीं कर सकतीं. इसका असर अपने आप तीन महीने बाद ही खत्म होगा. जबकि अन्य तरीकों को आप जब चाहें उपयोग करना बंद करके बच्चा प्लान कर सकते हैं.

क्या होता है गर्भनिरोधक इंजेक्शन

  • गर्भनिरोधक गोलियों की तरह ही गर्भनिरोधक इंजेक्शन भी प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन हॉर्मोन या सिर्फ प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन से बने होते हैं. ये हॉर्मोन्स शरीर में जाकर एग को बनने से रोकते हैं और गर्भाश्य की ग्रीवा (cervix of uterus) में म्यूकस को गाढ़ा कर देते हैं. इससे एग बनने और निषेचन (fertilization) क्रिया की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाती है. 
  • गर्भनिरोधक इंजेक्शन को डेपो भी कहा जाता है. ये डेपो शरीर में जाने के बाद आपकी नसों में प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन छोड़ते हैं. इन इंजेक्शन के बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि इन्हें सही समय पर सही तरीके से लगाया जाए तो इनकी सफलता की संभावना 99 प्रतिशत तक होती है.
  • गर्भनिरोधक इंजेक्शन उन महिलाओं के लिए सबसे अच्छे विकल्प हैं, जो हर दिन प्रेग्नेंसी पिल्स नहीं लेना चाहती हैं. एक बार ये इंजेक्शन लेने के बाद इनका असर आमतौर पर 8 से 13 सप्ताह तक रहता है. यदि आप 3 महीने वाला इंजेक्शन लगवाते हैं तो. ऐसे में आपको हर दिन गोली लेने की याद नहीं रखनी पड़ती है और ना ही डेट के हिसाब से गोली लेने का ध्यान रखना पड़ता है.

कितनी तरह के होते हैं गर्भनिरोधक इंजेक्शन

  • इनके प्रभाव के समय को देखते हुए गर्भनिरोधक इंजेक्शन को तीन कैटिगरी में रखा जाता है. जैसे, एक महीने के असर वाला इंजेक्शन, जिसे मंथली इंजेक्शन भी कहा जाता है.
  • दूसरा है दो महीने तक इफेक्टिव रहने वाला इंजेक्शन.
  • तीसरा है तीन महीने तक प्रभावी रहने वाला इंजेक्शन. इस इंजेक्शन की मांग सबसे अधिक रहती है और ज्यादातर लोग इसे लगवाना पसंद करते हैं.

इंजेक्शन का उपयोग कहां किया जाता है

  • आमतौर पर गर्भनिरोधक इंजेक्शन कूल्हे पर लगाए जाते हैं. लेकिन आप चाहें तो इन्हें बांह पर भी लगवा सकती हैं. वहीं इनमें कुछ ऐसे इंजेक्शन भी होते हैं, जिन्हें पेट पर लगाया जाता है. 
  • आप चाहें तो ये इंजेक्शन लगाना खुद भी सीख सकती हैं और जब आपकी पहली डोज का टाइम पूरा होने वाला हो तो आप इनका उपयोग खुद भी कर सकती हैं.
    इन इंजेक्शन को पीरियड्स के दौरान भी लगवाया जा सकता है.
  • इन इंजेक्शन का उपयोग वो महिलाएं भी कर सकती हैं, जो बच्चे को स्तनपान यानी ब्रेस्ट फीडिंग करा रही होती हैं. इनके लिए सिर्फ प्रोजेस्टेरोन युक्त इंजेक्शन का उपयोग किया जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स इन्हें एस्ट्रोजेन हॉर्मोन देने से बचते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें:

डिप्रेशन की तरफ बढ़ रहा है आपका लाडला? ऐसे पहचानें...ये हैं बच्चों में अवसाद के लक्षण

सैकड़ों मर्ज की एक दवा है विटामिन-ई कैप्सूल, जानें कब और कैसे उपयोग करना चाहिए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Liver Disease Warning Signs: हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
हाथों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इग्नोर कर देंगे तो डैमेज हो जाएगा लिवर
Egg Freezing: कितने साल के लिए एग्स फ्रीज करवा सकती हैं महिलाएं, इसमें कितना खर्चा आता है?
कितने साल के लिए एग्स फ्रीज करवा सकती हैं महिलाएं, इसमें कितना खर्चा आता है?
Tooth Pain And Cancer: दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
Kidney Disease Symptoms: क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget