एक्सप्लोरर

Child Depression: डिप्रेशन की तरफ बढ़ रहा है आपका लाडला? ऐसे पहचानें...ये हैं बच्चों में अवसाद के लक्षण

Symptoms of Child Depression: सिर्फ अडल्ट ही डिप्रेशन का शिकार नहीं होते. यह मानसिक समस्या बच्चों को भी अपनी गिरफ्त में ले सकती है. आप 4 से 18 साल के बच्चे में इन लक्षणों से डिप्रेशन पहचान सकते हैं...

Cause of depression in childhood: डिप्रेशन की जब भी बात होती है तो इसे बड़े लोगों या वयस्कों की बीमारी के रूप में देखा जाता है. ज्यादातर लोग इस बात को जानते ही नहीं या स्वीकारने के लिए तैयार ही नहीं होते हैं कि बच्चों में भी डिप्रेशन हो सकता है. जब बच्चा चुपचाप और अकेला रहता है तो पैरेंट्स को लगता है कि यह उसकी आदत है, लेकिन हर बार ऐसा ही हो यह जरूरी नहीं है. इसलिए आपको जरूर पता होना चाहिए कि किन लक्षणों को देखकर आप यह जान सकते हैं कि आपके बच्चे को आपकी मदद की जरूरत है और वह डिप्रेशन की तरफ बढ़ रहा है...

कई तरह का होता है डिप्रेशन
जिस तरह डिप्रेशन के कारण अलग-अलग होते हैं, इसी तरह इसकी स्टेज भी अलग होती हैं. यह माइल्ड, मॉडरेट और सीवियर कैटिगरी में होता है. लक्षणों के आधार पर और बच्चे की मानसिक स्थित के आधार पर असेसमेंट के माध्यम से यह पता लगाया जाता है कि बच्चा डिप्रेशन की किस स्टेज से गुजर रहा है.

बच्चे में डिप्रेशन के लक्षण

  • बच्चा उदास रहता है और अकेले रहता है
  • कम बोलता है और जब भी बोलता है उसकी बातों में निराशा होती है
  • चिड़चिड़ा हो जाता है और बिना बात के गुस्सा करतना है
  • नींद के पैटर्न में बदलाव हो जाता है या तो पहले से कम सोने लगता है या बहुत अधिक सोने लगता है
  • पढ़ाई या किसी भी काम पर फोकस करने में समस्या होती है
  • सिरदर्द और पेटदर्द की शिकायत करता है
  • थका हुआ और कमजोर महसूस करता है
  • रोज के कार्यों जैसे, नहाना, स्कूल जाना, होमवर्क करना इत्यादि ठीक से नहीं कर पाता.

बच्चों को क्यों होता है डिप्रेशन?
आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर बच्चों को ऐसी कौन-सी बड़ी टेंशन हो जाती है, जिसके चलते बच्चे डिप्रेशन की चपेट में आ जाते हैं? इस प्रश्न का उत्तर एक लाइन में नहीं दिया जा सकता क्योंकि इसके कई अलग कारण हो सकते हैं, जैसे...

  • अनुवांशिक
  • डिलीवरी के समय आई कोई दिक्कत
  • प्रेग्नेंसी के दौरान मां का लेड जैसे टॉक्सिन्स के संपर्क में आना
  • घर का माहौल ठीक ना होना
  • पैरेंट्स के बीच अनबन रहना
  • बच्चा बुलिइंग का शिकार हो जाए
  • बच्चा यौन उत्पीड़न का शिकार हो जाए
  • बच्चे के मन में किसी बात का डर बैठ गया हो

बच्चे में डिप्रेशन का इलाज
सायकाइट्रिस्ट अससमेंट के बाद बच्चे में डिप्रेशन के स्तर और कारणों का पता लगाने का प्रयास करते हैं और फिर इसी के आधार पर देखा जाता है कि बच्चे को दवाओं की जरूरत है या सिर्फ थेरेपी से काम चल जाएगा. सही इलाज मिलने पर बच्चा जल्दी रिकवर कर लेता है.

पैरेंट्स क्या करें?

  • बच्चे से बहुत सवाल ना करें
  • बच्चे को ऐसा अनुभव ना कराएं कि उसके साथ कुछ बहुत बुरा हो गया है या डरने की कोई बात है.
  • बच्चे से प्यार से बात करते हुए उसे हिम्मत बंधाएं कि आप उसके साथ हैं और सब ठीक हो जाएगा.
  • बच्चे के शुरुआती रुटीन में तब तक कोई बदलाव ना करें, जब तक डॉक्टर सजेस्ट ना करे.
  • बच्चे के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें और उसके साथ खेल खेलें. ताकि वह आपके साथ सहज फील करे और आपसे खुलकर अपनी समस्या बता पाए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें:

बात-बात पर रोता है आपका बच्चा और रहता है अकेला तो ऐसे दूर करें उसकी समस्या

अनजाने में ही सही बार-बार ये गलतियां करते हैं आप और हो जाता है पेट खराब

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget