एक्सप्लोरर

रात को अच्छे से सोते नहीं तो भी लग सकता है चश्मा, जानें क्या है इसका आंखों से कनेक्शन?

आंखों की सेहत का कनेक्शन हमारी नींद से भी है यानी अगर आप रात को ठीक से नहीं सोते, तो इसका असर आपकी आंखों पर भी पड़ता है और आपको जल्दी चश्मा लग सकता है या आंखों में दूसरी दिक्कतें भी हो सकती हैं.

हमारे शरीर में कई जरूरी अंग होते हैं, लेकिन आंखें सबसे अहम हिस्सों में से एक हैं. हम जो कुछ भी देखते हैं, समझते हैं, पढ़ते हैं, उसका सीधा कनेक्शन हमारी आंखों से होता है. अगर आंखों की सेहत खराब हो जाए, तो जिंदगी की क्वालिटी पर असर पड़ता है. इसलिए आंखों की देखभाल करना बहुत जरूरी है. लेकिन बहुत से लोग ये नहीं जानते कि आंखों की सेहत का एक बड़ा रिश्ता हमारी नींद से भी जुड़ा है यानी अगर आप रात को ठीक से नहीं सोते, तो इसका असर आपकी आंखों पर भी पड़ता है और आपको जल्दी चश्मा लग सकता है या आंखों में दूसरी दिक्कतें भी हो सकती हैं. नींद की कमी सिर्फ शरीर को थकाती नहीं है, बल्कि आंखों की सेहत को भी सीधा नुकसान पहुंचाती है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि रात को अच्छे से सोते नहीं तो भी कैसे चश्मा लग सकता है और इसका आंखों से कनेक्शन क्या है. 

नींद का आंखों से क्या है कनेक्शन?

जब हम सोते हैं, तब हमारा शरीर खुद को रिपेयर करता है. दिनभर की थकान, तनाव और काम से शरीर के अलग-अलग हिस्सों में खिंचाव आता है. नींद ही वो समय होता है जब हमारा शरीर और हमारी आंखें खुद को ठीक करने का काम करती हैं. आंखों के चारों ओर एक पतली परत होती है जिसे टियर फिल्म कहते हैं. ये आंखों को नमी देती है और उन्हें सूखने से बचाती है. जब हम दिनभर मोबाइल, लैपटॉप या टीवी पर स्क्रीन देखते हैं, तो ये टियर फिल्म ड्राई और कमजोर हो जाती है. लेकिन जब हम रात को अपनी आंखें बंद करके सोते हैं, तो यह परत खुद को रिपेयर करने लगती है. ऐसे में 7 से 8 घंटे की गहरी और सही समय पर ली गई नींद न सिर्फ आपके दिमाग और शरीर को फ्रेश बनाती है, बल्कि आपकी आंखों की सेहत को भी दुरुस्त रखती है. 

रात को अच्छे से सोते नहीं तो भी कैसे चश्मा लग सकता है?

अगर आप रात को देर तक जागते हैं, मोबाइल चलाते रहते हैं, या ठीक से नहीं सोते, तो आपकी आंखों को रिपेयर होने का समय नहीं मिलता है. इससे ड्राई आइज, जलन, खुजली, धुंधला दिखना जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं. नींद की कमी से आंखों में थकावट दिखती है, डार्क सर्कल्स आ जाते हैं और धीरे-धीरे नजर कमजोर होने लगती है. इसका मतलब है कि आपको जल्दी चश्मा लग सकता है जो लोग देर रात तक स्क्रीन देखते हैं, खासकर अंधेरे में, उनकी आंखों पर ज्यादा जोर पड़ता है. अंधेरे कमरे में मोबाइल या लैपटॉप की तेज रोशनी आंखों पर दबाव डालती है और आंखें जल्दी थक जाती हैं. यही नहीं, कई बार लोग सुबह उठते हैं तो उन्हें आंखों में भारीपन और खुश्की महसूस होती है. हमारा शरीर एक सर्कैडियन रिदम से चलता है, मतलब शरीर को एक तय समय पर सोने और जागने की आदत होती है.  अगर आप रोज एक ही समय पर सोते और जागते हैं तो शरीर अच्छी तरह से रिकवर करता है. 

यह भी पढ़ें खाने वाली थाोली से बढ़ रहा बीमारियों का खतरा, दाल-चावल पर ICMR का बड़ा खुलासा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद खुलते ही तकिए पर दिखते हैं लार के निशान, हो सकती है यह बीमारी
नींद खुलते ही तकिए पर दिखते हैं लार के निशान, हो सकती है यह बीमारी
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
साइलेंट फोन पर भी बार-बार चेक करते हैं नोटिफिकेशन, कितनी खतरनाक यह आदत?
साइलेंट फोन पर भी बार-बार चेक करते हैं नोटिफिकेशन, कितनी खतरनाक यह आदत?
केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन
केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget