एक्सप्लोरर

Baby Bath: नवजात बच्चे को नहलाने में आप भी तो नहीं करती ये गलती? हो सकता है खतरनाक

बच्चे को न ज्यादा गर्म, न ज्यादा ठंडे पानी से नहलाना चाहिए. उन्हें नहलाने से पहले देख लें कि पानी कैसा है, क्योंकि ठंडे पानी से नहलाने पर तबीयत बिगड़ सकती है और गर्म पानी उनकी स्किन को जला सकती है.

New Born Baby Bathing Mistakes : घर में आए नन्हे मेहमान का खास ख्याल रखा जाता है. मां बच्चे को दिनभर दुलारती हैं और हर तरह से उसका ध्यान रखती है, क्योंकि इस दौरान छोटी सी भी गलती बच्चे के लिए अच्छी नहीं होती है. छोटे बच्चे को नहलाना भी एक जरूरी काम है. हालांकि, कई बार नवजात को नहलाते समय कुछ गलतियां हो जाती हैं, जो बेहद खतरनाक भी हो सकती हैं, इसलिए सावधानी रखनी चाहिए. कुछ गलतियों से बचना चाहिए, ताकि बच्चे की सेफ्टी बनी रहे और उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो.
 
1. बार-बार नहलाने से बचें
बच्चे को साफ-सुथरा रखना जरूरी होता है लेकिन इसका बिल्कुल भी ये मतलब नहीं कि उन्हें बार-बार नहलाया जाए. गर्मी के मौसम में कई महिलाएं छोटे बच्चे को बार-बार नला देती हैं, जो उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं है. इससे उनकी कोमल त्वचा को भी नुकसान हो सकता है. ब्चचे को दिन में सिर्फ एक बार वो भी गुनगुने पानी से नहलाना ही अच्छा माना जाता है. रात में उन्हें साफ करने के लिए साफ कपड़े से शरीर पोछकर उनके कपड़े बदल सकती हैं.
 
2. बहुत गर्म या बहुत ठंडे पानी से नहलाना
बच्चे को न ज्यादा गर्म, न ज्यादा ठंडे पानी से नहलाना चाहिए. उन्हें नहलाने से पहले देख लें कि पानी कैसा है, क्योंकि ठंडे पानी से नहलाने पर तबीयत बिगड़ सकती है और गर्म पानी उनकी स्किन को जला सकती है. ऐसे में सावधानीपूर्वक बच्चों को नहलाना चाहिए.
 
3.  बच्चों के अंगों की सही तरह सफाई करें
बच्चे की सफाई करते समय उन्हें जोर-जोर से न रगड़ें. उनके हाइजीन को बनाए रखने के लिए संवेदशनशील अंगों की सफाई करें. प्राइवेट पार्ट्स को अच्छी तरह साफ करें. ताकि स्किन पर दाने या इंफेक्शन न हो.
 
4. उन्हें अच्छी तरह सुखाएं
नहलाने के बाद नवजात को हमेशा अच्छी तरह सुखाना चाहिए. गीला रहने पर बच्चे सहज नहीं हो पाते हैं. उन्हें ठंड भी लग सकती है, जिससे बीमार हो सकते हैं. इतना ही नहीं गीले शरीर से कई तरह के इंफेक्शन का भी खतरा रहता है.
 
5. नहाने का प्रोडक्ट्स सही रखें
बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जो बच्चों की सॉफ्ट स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. बच्चे को नहलाते समय कोई भी प्रोडक्ट्स नहीं लगा देना चाहिए. हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही साबुत, मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि उनकी स्किन को किसी तरह की प्रॉब्लम न हो.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Myth vs Facts: क्या सिर्फ स्मोकिंग से होता है लंग कैंसर? कम उम्र में नहीं होती बीमारी, जानें क्या है हकीकत

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget