एक्सप्लोरर

क्या गर्मी में खा सकते हैं जायफल? जानिए इसके फायदे और नुकसान

Nutmeg in Summer : गर्मियों में जायफल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है या नुकसानदेह? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

Nutmeg in Summer : जायफल एक सुगंधित मसाला है, जो खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के साथ-साथ औषधीय गुणों का भंडार होता है. आमतौर पर इसका इस्तेमाल सर्दियों के सीजन में काफी ज्यादा होता है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या गर्मियों में जायफल का सेवन कर सकते हैं?  अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो आइए जानते हैं विस्तार से-

क्या गर्मी में खा सकते हैं जायफल?

जी हां, आप गर्मियों में जायफल का सेवन कर सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में ही इस सीजन में इसका सेवन करें. दरअसल, जायफल की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे गर्मियों में अधिक मात्रा में खाना नुकसानदेह हो सकता है. लेकिन यदि इसे बहुत थोड़ी मात्रा में लिया जाए, तो यह शरीर को फायदे भी पहुंचा सकती है.

गर्मियों में जायफल के फायदे 

पाचन में करता है सुधारता

गर्मियों में होने वाली उलझनों को कम करने के लिए आप जायफल का सेवन कर सकते हैं. इसके सेवन से पेट में बनने वाली गैस, अपच और पेच में दर्द को कम किया जा सकता है. लेकिन इस दौरान इसे सीमित मात्रा में ही खाएं. 

नींद में असरदार

जायफल में मौजूद मायरिस्टिसिन नामक तत्व मानसिक शांति देता है और नींद में सुधार करता है. गर्मियों के दिनों में होने वाली अनिद्रा की शिकायत को कम करने के लिए आप इसे दूध में डालकर लें. इससे आपको अच्छी और गहरी नींद आएगी. 

मुंहासों और पिंपल्स से छुटकारा

जायफल का पाउडर चेहरे पर लगाने से गर्मी में होने वाले मुंहासों और स्किन इन्फेक्शन से राहत दिलाता है. इसके लिए जायफल को घिसकर इसके पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं. इससे काफी लाभ मिलेगा. 

सांसों की बदबू करे कम

सांसों से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए आप जायफल का सेवन कर सकते हैं. मुख्य रूप से गर्मियों में जब मुंह जल्दी सूखता है, तो दुर्गंध काफी ज्यादा आती है. ऐसे में जायफल की खुशबू मुंह की दुर्गंध को दूर करने में मदद करती है.

गर्मियों में जायफल के नुकसान

  • अधिक मात्रा से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है. 
  • काफी ज्यादा जायफल लेने से चक्कर आ सकते हैं. 
  • अगर अधिक मात्रा में खा लिया जाए, तो इससे आपको चक्कर, मतली, भ्रम या नींद जैसी स्थिति हो सकती है. 
  • लंबे समय तक अधिक मात्रा में सेवन करने से यह लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget