एक्सप्लोरर

क्या सच में गंदे जुराब सुंघाने से खत्म हो जाता है मिर्गी का दौरा? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Dirty Socks Stop Epileptic Attack: गंदे जुराब सुंघाने से मिर्गी का दौरा रुक सकता है? सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे की सच्चाई क्या है, जानिए एक्सपर्ट की राय.

Dirty Socks Stop Epileptic Attack: कोई व्यक्ति मिर्गी के दौरे से जूझ रहा है और लोग उसे अस्पताल ले जाने की बजाय उसके नाक के पास गंदे जुराब ले जाकर सुंघा देते हैं. यह सुनने में जितना अजीब लगता है, हाल ही में सोशल मीडिया पर यह उतना ही वायरल भी हो गया है. कई लोगों का मानना है कि गंदे जुराब की तीखी बदबू मिर्गी के दौरे को रोक सकती है. लेकिन क्या इस दावे में कोई सच्चाई है? क्या यह कोई परंपरागत देसी तरीका है या फिर सिर्फ एक अफवाह?

इस अजीबो-गरीब सलाह को लेकर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. आराधना चौहान से ने बताया कि, वास्तव में इस तरह की मान्यताओं में कितनी सच्चाई है. आइए जानते हैं कि मिर्गी के दौरे के पीछे क्या कारण होते हैं और क्या वाकई गंदे जुराब सुंघाना कोई असर करता है या नहीं.

ये भी पढ़े- क्या पीसीओएस होने पर प्रेगनेंसी में आती है परेशानी, इसे ठीक कैसे किया जा सकता है

क्या गंदे जुराब सुंघाने से मिर्गी का दौरा रुकता है?

“मिर्गी के दौरे के दौरान व्यक्ति का मस्तिष्क असामान्य तरंगें उत्पन्न करता है. गंदे जुराब की बदबू से व्यक्ति के होश में आने की संभावना हो सकती है, लेकिन यह इलाज नहीं है. यह तरीका चिकित्सा की दृष्टि से न तो सुरक्षित है और न ही विश्वसनीय है. अधिकतर एक मिथक या घरेलू ट्रिक जैसा है, जो कुछ लोगों द्वारा आजमाया गया होगा, लेकिन इसके पीछे कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

क्यों यह तरीका खतरनाक हो सकता है?

  • गंदे जुराब में मौजूद बैक्टीरिया से संक्रमण हो सकता है
  • व्यक्ति की स्थिति और बिगड़ सकती है अगर दौरे के दौरान उसे गलत तरीके से हैंडल किया जाए
  • यह असली इलाज को टालने जैसा है, जो मरीज के लिए घातक हो सकता है
  • बदबू से होश आना संभव है, लेकिन यह दौरे को रोकने का इलाज नहीं है

मिर्गी के दौरे के समय क्या करना चाहिए?

  • व्यक्ति को किसी सुरक्षित जगह ले जाएं और उसे करवट से लिटाएं
  • सिर के नीचे कुछ नरम रखें
  • मुंह में कुछ न डालें
  • दौरा रुकने तक प्रतीक्षा करें और फिर जरूरत पड़े तो डॉक्टर को बुलाएं
  • अगर दौरा 5 मिनट से अधिक चले तो तुरंत एम्बुलेंस बुलाएं

गंदे जुराब सुंघाकर मिर्गी का दौरा रोकना एक मिथक है, जिसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. यह तरीका लोगों की अज्ञानता का प्रतीक हो सकता है, लेकिन इसके पीछे कोई वास्तविक इलाज नहीं छिपा. ऐसे में बेहतर होगा कि मिर्गी को गंभीरता से लें और चिकित्सकीय सलाह वपर ही भरोसा करें.

ये भी पढ़ें: जरा-सा कुछ लगते ही निकल जाती है चीख, जानें किस बीमारी से पैरों में होती है यह तकलीफ

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget